Author: chhattisgarhmail

राजनांदगांव। प्रदेश के शिक्षक अपनी मांगों को लेकर एक बार फिर सड़कों पर उतर आए। राजधानी रायपुर सहित प्रदेश के सभी 33 जिला मुख्यालयों में हजारों शिक्षकों ने छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक-समग्र शिक्षक फेडरेशन के बैनर तले एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन किया। इस आंदोलन को छत्तीसगढ़ जागरूक शिक्षक संघ सहित एलबी संवर्ग के 10 से अधिक शिक्षक संगठनों ने खुला और निरूशर्त समर्थन दिया। राजनांदगांव जिला मुख्यालय में आयोजित धरना-प्रदर्शन को संबोधित करते हुए छत्तीसगढ़ जागरूक शिक्षक संघ (पंजीयन क्रमांक 122202595034) के प्रदेश अध्यक्ष जाकेश साहू ने मंच से सरकार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार को शिक्षकों से…

Read More

राजनांदगांव। मोहला-मानपुर विधानसभा क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक इंद्रशाह मंडावी का जन्मदिन राजनांदगांव शहर के महावीर चौक में पूरे उत्साह, उमंग और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर कांग्रेस नेता आसिफ अली के नेतृत्व में स्थानीय कार्यकर्ताओं एवं आम नागरिकों द्वारा ढोल-नगाड़ों की गूंज के साथ भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत विधायक इंद्रशाह मंडावी के स्वागत से हुई, जहां उन्हें फूलमालाएं पहनाकर, पुष्पगुच्छ भेंटकर एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं कुलबीर सिंह छाबड़ा, हेमा देशमुख, संतोष पिल्ले, श्रीकिशन खंडेलवाल, रूपेश दुबे, कमलजीत सिंह पिंटू, शारदा तिवारी, सुदेश देशमुख, रमेश डाकलिया, विवेक वासनिक, अशोक फडणवीस, थानेश्वर पाटिला, झम्मन देवांगन, एजाजउर…

Read More

राजनांदगांव। प्रदेश में धान खरीदी को लेकर किसानों की बढ़ती परेशानियों के बीच कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अशोक फड़नवीस ने सरकार और प्रशासनिक व्यवस्था पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि मेहनतकश किसान, जिन्हें कभी प्रदेश की अर्थव्यवस्था का आधार और गोल्डन मैन कहा जाता था, आज उसी सरकार की नजर में चोर बनते जा रहे हैं। टोकन जारी होने के बाद भी किसानों के घर-घर आरआई और पटवारियों को भेजकर धान की जांच कराना सरकार की नीयत और सोच पर गंभीर सवाल खड़े करता है। अशोक फड़नवीस ने कहा कि जिन किसानों को धान विक्रय के लिए विधिवत…

Read More

राजनांदगांव। नकली खाद्य पदार्थों की बिक्री और राशन दुकानों में अनियमितताओं के खिलाफ अजीत जोगी युवा मोर्चा ने फूड ऑफिसर और फूड ड्रग इंस्पेक्टर को ज्ञापन सौंपा। मोर्चा ने नकली पनीर, दूध सहित अन्य खाद्य पदार्थों की जांच कर दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की। अजीत जोगी युवा मोर्चा के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष शमसुल आलम के निर्देश पर युवा शहर जिलाध्यक्ष बिलाल सोलिन खान के नेतृत्व में यह ज्ञापन दिया गया। बिलाल ने कहा कि शहर और आसपास के क्षेत्रों में खुलेआम नकली खाद्य पदार्थों की बिक्री हो रही है, जिससे आम जनता के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ किया…

Read More

राजनांदगांव। संस्कारधानी में आयोजित दो दिवसीय राज्य स्तरीय कराते चैम्पियनशिप का देर शाम कमलादेवी राठी महाविद्यालय राजनांदगॉव में सफल आयोजन सम्पन्न हुआ। इस आयोजन में प्रदेश के विभिन्न जिलों के 365 खिलाड़ियों ने भाग लेकर कराते के खेल में काता एवं कुमिते(फाईट) विधा में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। आयोजन में सर्वाधिक पदकों के साथ दुर्ग जिला ओव्हरऑल चैम्पियन रहा, राजनांदगॉव जिला रनर अप रहा, जबकि रायपुर जिले के खिलाड़ियों ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। आयोजन में राजनांदगॉव महापौर मधुसूदन यादव मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे, अध्यक्षता नीलू शर्मा अध्यक्ष छ.ग. टूरिज्म बोर्ड एवं अध्यक्ष राजनांदगांव जिला कराते…

Read More

राजनांदगांव। चिखली क्षेत्र में शांति और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए चलाए जा रहे पुलिस अभियान के तहत, आज पुलिस ने राहगीरों से झगड़ा और विवाद कर शांति भंग करने वाले एक बदमाश के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की। पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा के निर्देशन और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री पुष्पेन्द्र नायक के मार्गदर्शन में नगर पुलिस अधीक्षक श्रीमती वैशाली जैन के पर्यवेक्षण में यह अभियान चलाया गया। इस दौरान चिखली चौकी क्षेत्र में रमन बाजार में बदमाश अमन उर्फ डोरे डोंगरे (18 वर्ष), निवासी शंकरपुर वार्ड नं. 10, ओपी चिखली को गिरफ्तार किया गया। आरोपी पर राहगीरों से…

Read More

राजनांदगांव। सड़क सुरक्षा माह के अवसर पर आज यातायात जागरूकता के लिए एक अनोखा नाटकीय अभियान आयोजित किया गया। पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा के निर्देशन और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री पुष्पेन्द्र नायक के मार्गदर्शन में यातायात प्रभारी और टीम के साथ यूनिसेफ जिला समन्वयक दिव्या राजपुत एवं टीम ने जय स्तम्भ चौक में नाटकीय प्रस्तुति के माध्यम से आमजन को यातायात नियमों का पालन करने के लिए प्रेरित किया। इस अभियान में यमराज और चित्रगुप्त के किरदार के माध्यम से वाहन चालकों को चेतावनी दी गई कि बिना सीट बेल्ट चारपहिया वाहन चलाना, बिना हेलमेट दुपहिया वाहन चलाना और…

Read More

राजनांदगांव। राजनांदगांव जिले में अवैध शराब की तस्करी को लेकर पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई की है। चौकी तुमडीबोड थाना लालबाग पुलिस ने मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर एक संदेहास्पद वाहन को रोका और उसमें से 16 पेटी मध्यप्रदेश निर्मित अंग्रेजी शराब और ₹12,22,096/- की कीमत के मोबाइल जब्त किए हैं। पुलिस ने आरोपी हिमांशु निर्मलकर के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। घटना का विवरण: पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा के निर्देश पर चौकी तुमडीबोड पुलिस ने 18 जनवरी 2026 को एक संयुक्त टीम गठित की। मुखबिर से…

Read More

राजनांदगांव। सड़क सुरक्षा माह के तहत पुलिस और परिवहन विभाग ने आज शहर के विभिन्न स्कूलों की स्कूली बसों का संयुक्त निरीक्षण किया। इस दौरान पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री पुष्पेन्द्र नायक और अति. क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी श्री आनंद शर्मा के मार्गदर्शन में परिवहन स्टाफ एवं यातायात पुलिस ने संस्कार सिटी स्कूल, युगान्तर पब्लिक स्कूल, एरॉन जेस्टसन, यशोदा पब्लिक स्कूल, गायत्री विद्यापीठ, गायत्री गुरूकुल, अजीज पब्लिक स्कूल, एनबीआईएस बोरी, एनपीपीएस, रॉयल किड्स कॉन्वेंट, अधविता पब्लिक स्कूल, स्वामी विवेकानंद, दिल्ली पब्लिक स्कूल, नीरज विद्या मंदिर, आरपीएस स्कूल, सरस्वती शिशु मंदिर डोंगरगढ़ और अनुपम विद्यालय…

Read More

राजनांदगांव। थाना सोमनी पुलिस ने एक निगरानी बदमाश सुभाष राजपूत उर्फ बिल्लू को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। आरोपी पर आरोप है कि वह स्कूल बच्चों को आते-जाते समय परेशान कर रहा था और शांति भंग करने की नीयत से वाद-विवाद कर रहा था। पुलिस ने इस पर तत्काल कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार किया। पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा (भा.पु.से.) के निर्देशानुसार, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री पुष्पेंद्र के मार्गदर्शन और नगर पुलिस अधीक्षक श्री अलेक्जेण्डर किरो के पर्यवेक्षण में जिले में अपराधों की रोकथाम के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत थाना सोमनी…

Read More