
- झपटमारी का आरोपी गिरफ्तार, 5,770 रुपये बरामद
- महापौर परिषद में बजट पर स्वीकृति, अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर भी निर्णय
- झूलेलाल जयंती पर महापौर ने झुलेलाल मंदिर में पूजा अर्चना कर सिंधी समाज को दी बधाई
- महापौर मधुसूदन यादव ने रानी अवंती बाई की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर दी पुष्पांजलि
- महापौर ने निर्माण कार्यों का किया निरीक्षण, दिए शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश
- मवेशी धर-पकड़ अभियान, निगम की टीम ने पकड़े 6 मवेशी
- पीएम सूर्याघर मुफ्त बिजली योजना की समीक्षा, शीघ्र क्रियान्वयन के निर्देश
- हमर क्लीनिक में मरीजों को मिल रही बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं
Author: chhattisgarhmail
रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने आज नई दिल्ली में केंद्रीय रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह से उनके निवास पर सौजन्य मुलाक़ात की। बैठक में बिलासपुर एयरपोर्ट के विस्तार, रक्षा क्षेत्र के विकास, पूरे प्रदेश में सेना भर्ती रैलियों के आयोजन एवं नौसैनिक पोतों के नामकरण जैसे कई महत्वपूर्ण विषयों पर सार्थक चर्चा हुई। इस अवसर पर केंद्रीय आवासन एवं शहरी कार्य राज्यमंत्री श्री तोखन साहू और मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव श्री सुबोध कुमार सिंह भी उपस्थित थे। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने बैठक के दौरान रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह को अवगत कराया कि बिलासपुर में रक्षा…
रायपुर। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने आज नई दिल्ली स्थित राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू से सौजन्य भेंट की। मुख्यमंत्री श्री साय ने राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मू को अवगत कराया कि वर्ष 2025 छत्तीसगढ़ राज्य के गठन की रजत जयंती वर्ष के रूप में मनाया जा रहा है। मुख्यमंत्री श्री साय ने रजत जयंती वर्ष के विशेष अवसर पर राज्य सरकार द्वारा किए जा रहे विकास कार्यों, जनकल्याण और सांस्कृतिक गौरव से जुड़े कार्यक्रमों की जानकारी दी। मुख्यमंत्री श्री साय ने राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मू को छत्तीसगढ़ आगमन हेतु सादर आमंत्रित किया। राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू ने मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव…
राजनांदगांव। दीपावली पर्व के मद्देनज़र नगर निगम ने शहरवासियों को उजाले का तोहफा देना शुरू कर दिया है। महापौर मधुसूदन यादव एवं नगर निगम आयुक्त अतुल विश्वकर्मा की पहल पर शहर के विभिन्न वार्डों में बंद पड़ी स्ट्रीट लाइटों की मरम्मत के साथ ही नये एलईडी लाइट लगाने का कार्य युद्धस्तर पर जारी है। शहर के 27 वार्डों में अब तक 250 से अधिक नये एलईडी लाइट लगाए जा चुके हैं, जबकि शेष वार्डों में यह कार्य जारी है। दीपावली से पहले निगम का लक्ष्य है कि कोई भी गली, चौराहा या मार्ग अंधेरे में न रहे। 45 और 60…
मोहला। कलेक्टर श्रीमती तुलिका प्रजापति ने आज कलेक्ट्रेट वीसी कक्ष में स्वास्थ्य विभाग और महिला एवं बाल विकास विभाग की संयुक्त समीक्षा बैठक ली। बैठक में विभागों में संचालित विभिन्न योजनाओं और कार्यक्रमों की प्रगति की गहन समीक्षा की गई। बैठक में अपर कलेक्टर श्री जीआर मरकाम, सीएमएचओ श्री डॉ. विजय खोब्रागढ़े, महिला बाल विकास विभाग अधिकारी श्री चन्द्रशेखर मिश्रा सहित विभाग के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे। बैठक में कलेक्टर श्रीमती प्रजापति ने स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने आयुष्मान, वयवंदन, मातृत्व स्वास्थ्य, संस्थागत प्रसव, टीकाकरण, निक्षय पोर्टल, सिकल सेल स्क्रीनिंग एवं गर्भवती महिलाओं के स्वास्थ्य एवं पोषण संबंधी…
मोहला। कलेक्टर श्रीमती तुलिका प्रजापति ने आज वीसी कक्ष में कृषि, पशुपालन, मत्स्य, उद्यानिकी, खाद्य, फूड एंड सेफ्टी एवं सहकारिता विभाग की बैठक लेकर विभागीय योजनाओं के कार्य प्रगति की विस्तृत समीक्षा की। इस दौरान अपर कलेक्टर श्री जीआर मरकाम उपस्थित रहे। कलेक्टर श्रीमती प्रजापति ने पशुपालन विभाग की कार्य प्रगति की समीक्षा। उन्होंने लक्ष्य के विरुद्ध कृत्रिम गर्भाधान में अपेक्षाकृत कम प्रगति पर गहरी नाराजगी जताई। उन्होंने डॉक्टरों एवं एआई वर्कर को लक्ष्य प्रदान कर कार्य में प्रगति लाने के निर्देश दिए। उन्होंने डॉक्टरों के अपने कार्य स्थल में अनुपस्थिति के शिकायतों पर सभी डॉक्टरों को फील्ड में अपनी…
राजनांदगांव। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी द्वारा जिला कांग्रेस कमेटी ग्रामीण एवं शहर अध्यक्ष चयन हेतु मुंबई कांग्रेस कमेटी के कार्यवाहक अध्यक्ष एवं राष्ट्रीय प्रवक्ता चरण सिंह सापरा राजनादगांव से संगठन सृजन का आगाज कर प्रेसवार्ता में कहा कि अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी द्वारा इस वर्ष को संगठन वर्ष घोषित किया गया है और संगठन वर्ष घोषित करने के साथ अनेक प्रोग्राम चल रहे हैं जिसके तहत संगठन सृजन कार्यक्रम छत्तीसगढ़ में हो रहा है। संगठन सृजन के माध्यम से जिला कांग्रेस कमेटी को और मजबूत बनाने के साथ-साथ जिला कांग्रेस कमेटी का नेतृत्व एक सच्चे, अच्छे एवं निष्ठावान व्यक्तित्व को…
राजनांदगांव। सोमनी साप्ताहिक बाजार में पर्स और कपड़े की झपटमारी करने वाले दो आरोपियों को सोमनी पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए आरोपियों में भूषण निषाद उर्फ बाउ (21 वर्ष) निवासी ग्राम विरेशरभांठा, थाना पुलगांव, जिला-दुर्ग और पूरन निषाद (19 वर्ष) निवासी ग्राम मडियापार, थाना-बोरी, जिला दुर्ग शामिल हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार, 4 अक्टूबर 2025 को ग्राम सोमनी के साप्ताहिक बाजार में अमृता निषाद नामक महिला अपनी कपड़े की दुकान लगाए हुई थी। शाम करीब 7.30 बजे हल्की बारिश के बीच दो युवक वहां पहुंचे। इनमें से एक ने दुकान में कार्यरत सैय्यद बाबर…
राजनांदगांव। शहर के बीएनसी मील चालए राम मंदिर के पास एक युवक द्वारा हाथ में चाकू लेकर राहगीरों को डराने-धमकाने की सूचना पर कोतवाली पुलिस ने तत्परता से कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया। आरोपी की पहचान कृष्णा बंसोड़ पिता स्व. ईश्वर बंसोड़ (उम्र 18 वर्ष 09 माह), निवासी बख्तावर चाल, गली नंबर 01, तुलसीपुर, थाना- कोतवाली, राजनांदगांव के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार आरोपी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर भी चाकू लहराते हुए अपनी फोटो पोस्ट कर रखी थी, जिससे आम लोगों में भय का माहौल बन गया था। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस…
राजनांदगांव। निवर्तमान कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेन्द्र भुरे को केन्द्र सरकार में प्रतिनियुक्ति पर ज्वाइंट कमिश्रर टेक्सटाईल्स के पद पर नियुक्त होने पर आज उन्हें कलेक्टोरेट सभाकक्ष में भावभीनी विदाई दी गई तथा नवपदस्थ कलेक्टर जितेन्द्र यादव का हार्दिक स्वागत किया गया। निवर्तमान कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेन्द्र भुरे ने कहा कि लगभग पांच माह की अल्प अवधि में अनुशासन एवं टीम भावना के साथ सभी ने कार्य किया। उन्होंने कहा कि संस्कारधानी में सभी से स्नेह एवं सहयोग मिला। उन्होंने कहा कि शासन की योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए अच्छा कार्य किया गया। राजनांदगांव जिले की प्रशासनिक टीम बहुत अच्छी…
राजनांदगांव। जिले के नवपदस्थ कलेक्टर जितेन्द्र यादव ने आज अपरान्ह कलेक्टोरेट पहुंचकर कार्यभार ग्रहण कर लिया है। निवर्तमान कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेन्द्र भुरे ने नवपदस्थ कलेक्टर जितेन्द्र यादव को कार्यभार सौपा। उल्लेखनीय है कि कलेक्टर जितेन्द्र यादव वर्ष 2019 बैच के भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी हैं। कार्यभार ग्रहण करने के बाद उन्होंने सभी अधिकारियों से परिचय प्राप्त किया। कलेक्टर ने जिले में चल रहे विभिन्न कार्यों के संबंध में चर्चा की। इस दौरान अपर कलेक्टर सीएल मारकण्डेय, अपर कलेक्टर प्रेम प्रकाश शर्मा, नगर निगम आयुक्त अतुल विश्वकर्मा, एसडीएम डोंगरगढ़ एम भार्गव, एसडीएम राजनांदगांव गौतम चंद पाटिल, एसडीएम डोंगरगांव श्रीकांत…