Close Menu
    What's Hot

    बरगा में कलेक्टर ने की सूर्यसभा : बोले- गांव को बनाएं 100% सोलर गांव, लाभार्थियों ने बताया कैसे शून्य हुआ बिजली बिल

    June 17, 2026

    किराना दुकान से गुटखा-पान मसाला चोरी करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार

    June 17, 2026

    नोडल अधिकारियों की बैठक में महापौर-कलेक्टर सख्त : वार्डों की समस्याएं प्राथमिकता से सुलझाएं, माह अंत तक तैयार करें नया डिमांड

    June 17, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    ताज़ा ख़बर :
    • बरगा में कलेक्टर ने की सूर्यसभा : बोले- गांव को बनाएं 100% सोलर गांव, लाभार्थियों ने बताया कैसे शून्य हुआ बिजली बिल
    • किराना दुकान से गुटखा-पान मसाला चोरी करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार
    • नोडल अधिकारियों की बैठक में महापौर-कलेक्टर सख्त : वार्डों की समस्याएं प्राथमिकता से सुलझाएं, माह अंत तक तैयार करें नया डिमांड
    • महापौर ने मोतीपुर स्कूल में मनाया शाला प्रवेशोत्सव, विद्यार्थियों को बांटी पुस्तकें और गणवेश
    • हॉकी के विकास के लिए राजगामी संपदा न्यास देगा हरसंभव सहयोग : पूर्णिमा साहू
    • संस्कार सिटी के 3 एनसीसी कैडेट्स का ऑल इंडिया ट्रैकिंग कैंप के लिए चयन
    • गौ सेवा और रक्तदान में योगदान पर सन्मय श्रीवास्तव बने ‘यातायात पुलिस मित्र’
    • मोदी सरकार के 12 साल की उपलब्धियों को देख रहे लोग, बृजमोहन अग्रवाल ने किया फोटो प्रदर्शनी का अवलोकन
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    छत्तीसगढ़ मेल
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीति
    • खेल
    • बिजनेस
    • शिक्षा
    • रोजगार
    • सिनेमा
    छत्तीसगढ़ मेल
    Home » नौसेना के नए पोतों का नामकरण होगा छत्तीसगढ़ की नदियों के नाम पर, प्रदेश में सेना भर्ती रैली का प्रस्ताव
    छत्तीसगढ़

    नौसेना के नए पोतों का नामकरण होगा छत्तीसगढ़ की नदियों के नाम पर, प्रदेश में सेना भर्ती रैली का प्रस्ताव

    chhattisgarhmailBy chhattisgarhmailOctober 6, 2025No Comments2 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Telegram Email

    रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने आज नई दिल्ली में केंद्रीय रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह से उनके निवास पर सौजन्य मुलाक़ात की। बैठक में बिलासपुर एयरपोर्ट के विस्तार, रक्षा क्षेत्र के विकास, पूरे प्रदेश में सेना भर्ती रैलियों के आयोजन एवं नौसैनिक पोतों के नामकरण जैसे कई महत्वपूर्ण विषयों पर सार्थक चर्चा हुई। इस अवसर पर केंद्रीय आवासन एवं शहरी कार्य राज्यमंत्री श्री तोखन साहू और मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव श्री सुबोध कुमार सिंह भी उपस्थित थे।

    मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने बैठक के दौरान रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह को अवगत कराया कि बिलासपुर में रक्षा मंत्रालय की भूमि है। इस भूमि को उन्होंने बिलासपुर एयरपोर्ट के विस्तार के लिए उपलब्ध कराने का अनुरोध किया। इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने यहां रक्षा क्षेत्र से संबंधित विकासात्मक कार्य भी आरंभ करने का आग्रह किया।

    मुख्यमंत्री ने यह भी रेखांकित किया कि छत्तीसगढ़ में सेना में भर्ती होने के प्रति युवाओं में विशेष उत्साह है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के युवाओं में अनुशासन, शारीरिक क्षमता और देशभक्ति की भावना है। इस आधार पर उन्होंने रक्षा मंत्री से आग्रह किया कि पूरे प्रदेश में विशेष “सेना भर्ती रैलियों” का आयोजन किया जाए, जिससे युवाओं को अपने ही प्रदेश में देश सेवा का अवसर मिल सके।

    बैठक में मुख्यमंत्री ने राज्य की सांस्कृतिक पहचान और गौरवशाली परंपराओं का भी उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ की नदियाँ — इंद्रावती, महानदी — केवल जलस्रोत नहीं, बल्कि प्रदेश की आत्मा हैं। उन्होंने सुझाव दिया कि रक्षा मंत्रालय जब भी नए नौसैनिक पोतों या जहाजों को लॉन्च करे, तो उनमें से कुछ का नाम छत्तीसगढ़ की नदियों और क्षेत्रों के नाम पर रखा जाए, जैसे INS इंद्रावती, INS महानदी या INS बस्तर। यह न केवल प्रतीकात्मक रूप से सुंदर होगा, बल्कि छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक पहचान को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर गौरव प्रदान करेगा।

    मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने इस अवसर पर राज्य सरकार की नई औद्योगिक नीति के तहत रक्षा और इलेक्ट्रॉनिक्स निर्माण को प्रोत्साहन देने की योजना की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि यह नीति प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के “आत्मनिर्भर भारत” के विज़न के अनुरूप है और इससे छत्तीसगढ़ में उच्च तकनीकी प्रशिक्षण, अनुसंधान और निजी निवेश के अवसर बढ़ेंगे।

    Share. Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Telegram Email

    Related Posts

    बरगा में कलेक्टर ने की सूर्यसभा : बोले- गांव को बनाएं 100% सोलर गांव, लाभार्थियों ने बताया कैसे शून्य हुआ बिजली बिल

    June 17, 2026

    किराना दुकान से गुटखा-पान मसाला चोरी करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार

    June 17, 2026

    नोडल अधिकारियों की बैठक में महापौर-कलेक्टर सख्त : वार्डों की समस्याएं प्राथमिकता से सुलझाएं, माह अंत तक तैयार करें नया डिमांड

    June 17, 2026

    महापौर ने मोतीपुर स्कूल में मनाया शाला प्रवेशोत्सव, विद्यार्थियों को बांटी पुस्तकें और गणवेश

    June 17, 2026

    हॉकी के विकास के लिए राजगामी संपदा न्यास देगा हरसंभव सहयोग : पूर्णिमा साहू

    June 17, 2026

    संस्कार सिटी के 3 एनसीसी कैडेट्स का ऑल इंडिया ट्रैकिंग कैंप के लिए चयन

    June 17, 2026
    Top Posts

    अघोर आश्रम की अनूठी पहल : मोहारा मुक्तिधाम में चला स्वच्छता अभियान

    June 14, 202689 Views

    पनेका के एमजीएम स्कूल में अवैध चर्च बनाकर धर्मांतरण का आरोप, कलेक्टर-एसपी को ज्ञापन

    June 13, 202622 Views

    जरूरतमंदों के लिए फरिश्ता बने यूनुस अजनबी, रक्त अलंकरण सम्मान से नवाजे गए

    June 15, 20266 Views

    डिलापहरी स्कूल में शाला प्रवेश उत्सव, तिलक लगाकर हुआ नवप्रवेशी बच्चों का स्वागत

    June 16, 20264 Views

    कर्मचारियों ने लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन, महंगाई भत्ता सहित कई मुद्दों पर की कार्रवाई की मांग

    June 12, 20263 Views

    गायत्री मंत्र की अनिवार्यता पर ईसाई समाज मुखर, सचिव को पत्र सौंप जताई कड़ी आपत्ति

    June 16, 20262 Views
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    • Telegram
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    • Home
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • विदेश
    • राजनीति
    • शिक्षा
    • खेल
    • रोजगार
    • बिजनेस
    • सिनेमा
    copyright © 2025 छत्तीसगढ़ मेल

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.