Close Menu
    What's Hot

    संघर्ष से समाधान तक : कोटरापानी में जल जीवन मिशन ने बदली जिंदगी

    March 19, 2026

    पोट्ठ लईका पहल से जुड़वा बच्चों को मिला नया जीवन, कुपोषण पर पाई जीत

    March 19, 2026

    मगरलोटा में जल जीवन मिशन से आई खुशहाली, घर-घर पहुंचा स्वच्छ पेयजल

    March 19, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    ताज़ा ख़बर :
    • संघर्ष से समाधान तक : कोटरापानी में जल जीवन मिशन ने बदली जिंदगी
    • पोट्ठ लईका पहल से जुड़वा बच्चों को मिला नया जीवन, कुपोषण पर पाई जीत
    • मगरलोटा में जल जीवन मिशन से आई खुशहाली, घर-घर पहुंचा स्वच्छ पेयजल
    • छुरिया में 200 बच्चों को मिली स्वास्थ्य किट, हमर स्वस्थ लइका शिविर में हुआ विशेष जांच.परीक्षण
    • 4 लाख रुपये कीमत के आभूषण चोरी का पुलिस ने किया खुलासा, तीन पुरुष और एक महिला आरोपी गिरफ्तार
    • रूदगांव साकरीपार चोरी का पुलिस ने किया खुलासा, आरोपी गिरफ्तार
    • सूनसान मकान में चोरी का खुलासा, 4 आरोपी गिरफ्तार, लाखों के आभूषण बरामद
    • पीएमश्री सेजेस मोहला के विद्यार्थियों ने रायपुर में किया शैक्षणिक भ्रमण
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    छत्तीसगढ़ मेल
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीति
    • खेल
    • बिजनेस
    • शिक्षा
    • रोजगार
    • सिनेमा
    छत्तीसगढ़ मेल
    Home » कृत्रिम गर्भाधान में लक्ष्य प्रदान कर लाए प्रगति : तुलिका प्रजापति
    छत्तीसगढ़

    कृत्रिम गर्भाधान में लक्ष्य प्रदान कर लाए प्रगति : तुलिका प्रजापति

    chhattisgarhmailBy chhattisgarhmailOctober 6, 2025No Comments3 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Telegram Email

    मोहला। कलेक्टर श्रीमती तुलिका प्रजापति ने आज वीसी कक्ष में कृषि, पशुपालन, मत्स्य, उद्यानिकी, खाद्य, फूड एंड सेफ्टी एवं सहकारिता विभाग की बैठक लेकर विभागीय योजनाओं के कार्य प्रगति की विस्तृत समीक्षा की। इस दौरान अपर कलेक्टर श्री जीआर मरकाम उपस्थित रहे।

    कलेक्टर श्रीमती प्रजापति ने पशुपालन विभाग की कार्य प्रगति की समीक्षा। उन्होंने लक्ष्य के विरुद्ध कृत्रिम गर्भाधान में अपेक्षाकृत कम प्रगति पर गहरी नाराजगी जताई। उन्होंने डॉक्टरों एवं एआई वर्कर को लक्ष्य प्रदान कर कार्य में प्रगति लाने के निर्देश दिए। उन्होंने डॉक्टरों के अपने कार्य स्थल में अनुपस्थिति के शिकायतों पर सभी डॉक्टरों को फील्ड में अपनी उपस्थिति की ऑनलाइन जानकारी प्रदान करने के निर्देश दिए। उन्होंने रोग नियंत्रण कार्यक्रम की भी समीक्षा करते हुए वर्तमान में पशुओं में देखे जाने वाली रोगों की जानकारी ली।

    इस दौरान उन्होंने बैकयार्ड कुटकुट पालन इकाई वितरण, सुकरत्रयी, बकरा वितरण, सांड वितरण, बकरी उद्यमिता विकास योजना जैसे विभिन्न योजनाओं की भी समीक्षा की। उन्होंने सभी हितग्राही मूलक योजनाओं में आवश्यक प्रगति लाने के निर्देश दिए।

    कलेक्टर श्रीमती प्रजापति ने मत्स्य पालन विभाग की समीक्षा करते हुए विभागीय योजनाओं की प्रगति की जानकारी ली। उन्होंने मत्स्य संपदा योजना अंतर्गत जिले में जल क्षेत्र, मत्स्य उत्पादन एवं आवश्यकता की समीक्षा की। उन्होंने मत्स्य पालन परिवारों के संबंध में जानकारी लेने पर विभागीय अधिकारी ने बताया कि 970 परिवार जुड़े हुए है। इसके साथ ही उन्हें विभागीय योजनाओं से लाभान्वित किया जा रहा है।

    कलेक्टर श्रीमती प्रजापति ने केज कल्चर की जानकारी ली। उन्होंने औधी जलाशय के केज कल्चर में स्थानीय लोगों को प्राथमिकता देने के निर्देश दिए, ताकि स्थानीय लोगों को रोजगार मिल सके। इस दौरान उन्होंने केसीसी निर्माण में प्रगति लाने के निर्देश दिए।

    कलेक्टर श्रीमती प्रजापति ने खाद्य विभाग की समीक्षा करते हुए राशन कार्ड नवीनीकरण में तेजी लाने एवं वर्गवार राशन कार्ड की जानकारी उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। उन्होंने ई-केवाईसी में आवश्यक प्रगति लाने हेतु निर्देशित किया। मौके पर उन्होंने समिति से धान उठाव के संबंध में जानकारी लेते हुए अतिशीघ्र कार्य को पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने बारदाना जमा करने की प्रगति की समीक्षा की एवं आवश्यक निर्देश दिए। सहकारिता विभाग की समीक्षा करते हुए उन्होंने सहकार से समृद्धि योजना की प्रगति की जानकारी ली।

    विभागीय अधिकारी ने बताया कि पैक्स समिति का गठन किया जा रहा हैं। उन्होंने कहा कि जिले के सभी पंचायतों को समितियों के माध्यम से आच्छादित करना है। कलेक्टर श्रीमती प्रजापति ने गोदाम निर्माण में धीमी गति पर नाराजगी जाहिर करते हुए संबंधित ठेकेदार पर कार्रवाई के निर्देश दिए। खाद्य एवं सुरक्षा विभाग की समीक्षा की। संबंधित अधिकारी ने जानकारी दी कि शासन के निर्देशानुसार दिपावली के मद्देनजर कार्यवाही की जाएगी।

    कलेक्टर श्रीमती प्रजापति ने कृषि एवं उद्यानिकी विभाग के कार्य प्रगति की समीक्षा। उन्होंने कृषि विभाग से क्षेत्राच्छादन जानकारी लेने पर विभागीय अधिकारी ने बताया कि खरीफ में लगभग एक हजार हेक्टेयर क्षेत्राच्छादन में वृद्धि हुई है। इसके साथ ही दलहन तिलहन में वृद्धि हुई है। मौके पर उन्होंने फसल बीमा की भी समीक्षा की। उन्होंने कहा कि शत-प्रतिशत किसानों का बीमा सुनिश्चित किया जाए।

    उन्होंने नेशनल मिशन ऑन ऑयल सीड एवं नेशनल मिशन ऑन नेचुरल फार्मिंग की समीक्षा की। मौके पर उन्होंने कहा कि जिले के लिए मृदा परीक्षण केंद्र आवश्यक है। जिसके स्थापना हेतु स्थान के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश। उद्यानिकी विभाग की समीक्षा करते हुए उन्होंने राष्ट्रीय बागवानी मिशन, नेट वितरण, ऑयल पॉम क्षेत्र विस्तार, सेमिनार जैसे विभिन्न योजनाओं की विस्तृत समीक्षा की।

    Share. Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Telegram Email

    Related Posts

    संघर्ष से समाधान तक : कोटरापानी में जल जीवन मिशन ने बदली जिंदगी

    March 19, 2026

    पोट्ठ लईका पहल से जुड़वा बच्चों को मिला नया जीवन, कुपोषण पर पाई जीत

    March 19, 2026

    मगरलोटा में जल जीवन मिशन से आई खुशहाली, घर-घर पहुंचा स्वच्छ पेयजल

    March 19, 2026

    छुरिया में 200 बच्चों को मिली स्वास्थ्य किट, हमर स्वस्थ लइका शिविर में हुआ विशेष जांच.परीक्षण

    March 19, 2026

    4 लाख रुपये कीमत के आभूषण चोरी का पुलिस ने किया खुलासा, तीन पुरुष और एक महिला आरोपी गिरफ्तार

    March 19, 2026

    रूदगांव साकरीपार चोरी का पुलिस ने किया खुलासा, आरोपी गिरफ्तार

    March 19, 2026
    Top Posts

    कमला कॉलेज में हुआ हुनर हाट और आनंद मेला, छात्राओं ने दिखाई उद्यमिता की झलक

    March 18, 202617 Views

    विशु अजमानी के नेतृत्व में युवाओं ने किया भिलाई विधायक देवेन्द्र यादव का भव्य स्वागत

    March 13, 20268 Views

    श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित करें : संभागायुक्त

    March 13, 20266 Views

    आबकारी विभाग में ‘खाने के दांत कुछ और, दिखने के दांत कुछ और’ की स्थिति, शमसुल आलम का आरोप

    March 12, 20266 Views

    हिंदू नव वर्ष पर राजनांदगांव में भव्य मोटरसाइकिल रैली

    March 17, 20265 Views

    राजनांदगाव के ग्राम रेंगाकठेरा में जल जीवन मिशन से हर घर तक पहुंचा स्वच्छ जल

    March 15, 20265 Views
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    • Telegram
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    • Home
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • विदेश
    • राजनीति
    • शिक्षा
    • खेल
    • रोजगार
    • बिजनेस
    • सिनेमा
    copyright © 2025 छत्तीसगढ़ मेल

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.