
- झपटमारी का आरोपी गिरफ्तार, 5,770 रुपये बरामद
- महापौर परिषद में बजट पर स्वीकृति, अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर भी निर्णय
- झूलेलाल जयंती पर महापौर ने झुलेलाल मंदिर में पूजा अर्चना कर सिंधी समाज को दी बधाई
- महापौर मधुसूदन यादव ने रानी अवंती बाई की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर दी पुष्पांजलि
- महापौर ने निर्माण कार्यों का किया निरीक्षण, दिए शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश
- मवेशी धर-पकड़ अभियान, निगम की टीम ने पकड़े 6 मवेशी
- पीएम सूर्याघर मुफ्त बिजली योजना की समीक्षा, शीघ्र क्रियान्वयन के निर्देश
- हमर क्लीनिक में मरीजों को मिल रही बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं
Author: chhattisgarhmail
राजनांदगांव। केन्द्रीय कृषि एवं कृषक कल्याण, ग्रामीण विकास मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान आज चन्द्रगिरि तीर्थक्षेत्र डोंगरगढ़ के विद्यासागरोदय समाधि स्थल में संत शिरोमणि आचार्य श्री 108 विद्यासागर जी महामुनिराज के द्वितीय समाधि स्मृति महामहोत्सव कार्यक्रम में शामिल हुए। इस अवसर पर कलेक्टर श्री जितेन्द्र यादव ने छत्तीसगढ़ का इतिहास तथा पुलिस अधीक्षक श्रीमती अंकिता शर्मा ने छत्तीसगढ़ पर्यटन किताब उन्हें भेंट की।
राजनांदगांव। केन्द्रीय कृषि एवं कृषक कल्याण, ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने डोंगरगढ़ प्रवास के दौरान मां बम्लेश्वरी मंदिर पहुंचकर पूजा-अर्चना की। केन्द्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मां बम्लेश्वरी से देश एवं प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। इस अवसर पर स्कूल शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव और सांसद संतोष पाण्डेय ने भी पूजा-अर्चना की। इस दौरान पूर्व विधायक रामजी भारती, समाजसेवी कोमल सिंह राजपूत, भावेश बैद, मां बम्लेश्वरी ट्रस्ट समिति के अध्यक्ष मनोज अग्रवाल, कलेक्टर जितेन्द्र यादव, पुलिस अधीक्षक श्रीमती अंकिता शर्मा, सीईओ जिला पंचायत सुश्री सुरूचि सिंह सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि और मां बम्लेश्वरी…
राजनांदगांव। केन्द्रीय कृषि एवं कृषक कल्याण, ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान आज चन्द्रगिरि तीर्थक्षेत्र डोंगरगढ़ के विद्यासागरोदय समाधि स्थल में संत शिरोमणि आचार्य श्री 108 विद्यासागर जी महामुनिराज के द्वितीय समाधि स्मृति महामहोत्सव कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्होंने समाधि स्थल पर पहुंचकर पूजा-अर्चना की। इस अवसर पर उन्होंने आचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज के नाम से 210 डाक लिफाफे का विमोचन, भारत सरकार द्वारा चांदी के सिक्के का विमोचन किया। उन्होंने आचार्य विद्यासागर संग्रहालय का शिलान्यास एवं भूमिपूजन किया तथा पौधरोपण किया। केन्द्रीय कृषि एवं कृषक कल्याण, ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि संत शिरोमणि आचार्य…
राजनांदगांव। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह आज 10 एकड़ में निर्मित पत्रकार आवासीय परिसर के लोकार्पण एवं भूमिपूजन कार्यक्रम में शामिल हुए। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने 3 करोड़ 79 लाख 91 हजार रूपए की लागत से पत्रकार आवासीय परिसर का लोकार्पण किया तथा परिसर में 49 लाख रूपए की लागत से पानी टंकी सम्पवेल एवं पाईप लाईन विस्तार कार्य के लिए भूमिपूजन किया। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने कहा कि संस्कारधानी राजनांदगांव का गौरवशाली इतिहास रहा है और आज उसी में क्रम एक नया नाम जुड़ रहा है। गणतंत्र दिवस के अवसर पर पत्रकार कॉलोनी में लोकर्पण…
जितेन्द्र यादव कलेक्टर जितेन्द्र यादव ने गणतंत्र दिवस के अवसर पर कलेक्टोरेट परिसर में राष्ट्रीय ध्वज फहराया। इस अवसर पर सामूहिक राष्ट्रगान किया गया। गणतंत्र दिवस के इस ध्वजारोहण कार्यक्रम में सभी विभागों के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे। कलेक्टर जितेन्द्र यादव ने कलेक्टोरेट परिसर में स्थापित छत्तीसगढ़ महतारी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। साथ ही कलेक्टर ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं संविधान निर्माता बाबा साहेब भीमराव अम्बेडकर की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। कलेक्टर ने अधिकारियों एवं कर्मचारियों को गणतंत्र दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी। कलेक्टर जितेन्द्र यादव ने कलेक्टोरेट सभाकक्ष में आयोजित कार्यक्रम में कहा…
राजनांदगांव। गणतंत्र दिवस के अवसर पर दिग्विजय स्टेडियम राजनांदगांव में आयोजित जिला स्तरीय मुख्य समारोह में मुख्य अतिथि विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने उत्कृष्ट कार्य के लिए जनसंपर्क विभाग के सहायक सूचना अधिकारी प्रवीण रंगारी एवं भृत्य भूपेन्द्र साहू को प्रतीक चिन्ह एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। उल्लेखनीय है कि जनसंपर्क विभाग के सहायक सूचना अधिकारी प्रवीण रंगारी को शासन की योजनाओं का प्रचार-प्रसार एवं समाचार कव्हरेज सहित अन्य उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित किया गया। इस तरह जनसंपर्क विभाग के भृत्य भूपेन्द्र साहू को कार्यालयीन कार्य में तत्परता एवं सक्रियता से कार्य करने के लिए सम्मानित…
राजनांदगांव। कलेक्टर जितेन्द्र यादव ने गणतंत्र दिवस के अवसर पर राजनांदगांव शहर के रामकृष्ण नगर स्थित अपने निवास में ध्वजारोहण किया। इस दौरान उन्होंने उपस्थित अधिकारी-कर्मचारियों को गणतंत्र दिवस की बधाई एवं शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर अपर कलेक्टर सीएल मारकण्डेय सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।
राजनांदगांव। जिले में अपूर्व उत्साह एवं हर्ष के साथ गणतंत्र दिवस मनाया गया। गणतंत्र दिवस के अवसर पर जिला स्तरीय मुख्य समारोह दिग्विजय स्टेडियम राजनांदगांव में आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने ध्वजारोहण कर संयुक्त परेड की सलामी ली। विधानसभा अध्यक्ष ने उद्बोधन दिया। इस दौरान मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के प्रदेश की जनता के नाम संदेश का वाचन किया गया। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने उल्लास एवं उमंग के प्रतीक रंगीन गुब्बारे आसमान में छोड़े। मुख्य अतिथि विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने ध्वजारोहण के बाद समारोह में परेड का निरीक्षण…
राजनांदगांव/मोहला। जन कल्याण सामाजिक संस्थान, राजनांदगांव द्वारा 21 से 23 जनवरी तक मोहला में PESA, FRA एवं विकसित भारत–जी राम जी कार्यक्रम पर तीन दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण का सफल आयोजन किया गया। इसमें विकासखंड मानपुर के ग्राम पंचायत कोराचा, हलोरा और कंदाडी की सक्रिय ग्राम सभाओं के सदस्यों ने भाग लिया। प्रशिक्षण का उद्देश्य ग्राम सभा सदस्यों को पेसा कानून (PESA), वन अधिकार अधिनियम (FRA) विशेषकर सामुदायिक वन अधिकार (CFR) तथा जंगल सीमांकन के लिए GPS आधारित तकनीकी प्रक्रिया की व्यावहारिक जानकारी देना था, ताकि ग्राम सभाएं अपने संवैधानिक अधिकारों का प्रभावी उपयोग करते हुए वन संसाधनों के संरक्षण और…
राजनांदगांव। तुलसीपुर में गणतंत्र दिवस के अवसर पर आयोजित डांस और गायन प्रतियोगिता में अजीत जोगी युवा मोर्चा के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष शमसुल आलम विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने अपने संबोधन में गणतंत्र के महत्व को स्पष्ट किया और युवाओं को अपने अधिकारों के प्रति जागरूक किया। शमसुल आलम ने कहा, भारत का लोकतंत्र, जनता का जनता के लिए और जनता द्वारा चलाया जाने वाला शासन है। यह हमारी संस्कृति की पहचान है। हमें अपने संविधान को बचाना होगा, क्योंकि संविधान ही हमें समानता का अधिकार प्रदान करता है। उन्होंने प्रतियोगिता में भाग लेने वाले…