
- झपटमारी का आरोपी गिरफ्तार, 5,770 रुपये बरामद
- महापौर परिषद में बजट पर स्वीकृति, अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर भी निर्णय
- झूलेलाल जयंती पर महापौर ने झुलेलाल मंदिर में पूजा अर्चना कर सिंधी समाज को दी बधाई
- महापौर मधुसूदन यादव ने रानी अवंती बाई की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर दी पुष्पांजलि
- महापौर ने निर्माण कार्यों का किया निरीक्षण, दिए शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश
- मवेशी धर-पकड़ अभियान, निगम की टीम ने पकड़े 6 मवेशी
- पीएम सूर्याघर मुफ्त बिजली योजना की समीक्षा, शीघ्र क्रियान्वयन के निर्देश
- हमर क्लीनिक में मरीजों को मिल रही बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं
Author: chhattisgarhmail
राजनांदगांव। महापौर श्री मधुसूदन यादव आज सुबह निगम के तकनीकि एवं स्वास्थ्य अमला के साथ चिखली क्षेत्र में पैदल भ्रमण कर साफ सफाई देख सर्व समाज मांगलिक भवन एवं रमन बाजार का निरीक्षण किया। इसी कडी में उन्होंने ओव्हर ब्रिज के पास स्थापित रानी अवंती बाई प्रतिमा स्थल का जायजा लेकर प्रतिमा तथा आस पास नये सिरे से संधारण करने के लिये चर्चा किये। इस दौरान निगम अध्यक्ष श्री टोपेन्द्र सिंह पारस वर्मा, जल विभाग के प्रभारी सदस्य श्री सुनील साहू, लोककर्म विभाग के प्रभारी सदस्य श्री सावन वर्मा तथा वरिष्ठ पार्षद श्री शिव वर्मा, वार्ड पार्षद श्रीमती श्रुति लोकेश…
अंबागढ़ चौकी। मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी जिले की पुलिस ने शेयर ट्रेडिंग में मोटे मुनाफे का झांसा देकर 1 करोड़ 49 लाख 50 हजार रुपए की ऑनलाइन ठगी करने वाले अंतर्राज्यीय गिरोह का पर्दाफाश किया है। गिरोह के तार नेपाल के काठमांडू से जुड़े होने का खुलासा हुआ है। पुलिस ने उत्तराखंड और गुजरात से 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। कार्रवाई पुलिस अधीक्षक वाय.पी. सिंह (आईपीएस) के निर्देशन में की गई। थाना अंबागढ़ चौकी में दर्ज अपराध क्रमांक 03/2026, धारा 318(4) व 317(4) बीएनएस के तहत दो विशेष टीमें गठित कर अलग-अलग राज्यों में दबिश दी गई। ऐसे फंसाया जाल में…
राजनांदगांव। आदिवासी अंचल की रॉ टेलेंट खिलाड़ी दिपशिखा एक्का का चयन नार्दन फ्रंटियर रेलवे गुवाहाटी में हुआ है। राजनांदगांव की बास्केटबॉल नर्सरी ने फिर एक बार अपनी उत्कृष्ट खेल परंपरा को साबित किया है। दिपशिखा का प्रशिक्षण अंतर्राष्ट्रीय बास्केटबॉल कोच कालवा राजेश्वर राव और उनकी पत्नी कालवा राधा राव के मार्गदर्शन में हुआ। यह नर्सरी विशेष रूप से वनांचल एवं नक्सल प्रभावित क्षेत्रों के आदिवासी, पिछड़ा वर्ग और गरीब खिलाड़ियों को राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय मंच तक पहुंचाने के लिए जानी जाती है। दिपशिखा का खेल सफर 2014-15 में जिला बास्केटबॉल संघ सरगुजा के सहयोग से आयोजित टैलेंट सर्च से शुरू…
राजनांदगांव। भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष कोमल सिंह राजपूत ने नई दिल्ली में आहूत एआई समिट के दौरान शुक्रवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा किए गए नग्न प्रदर्शन को भारत को अपमानित करने की एक सोची-समझी साजिश बताते हुए कहा है कि राहुल गांधी राजनीति के एक नए निचले स्तर पर गिर गए हैं, जहाँ उन्होंने कथित तौर पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं को राजनीतिक पोस्टर लेकर दुनिया के सबसे बड़े एआई इम्पैक्ट समिट में निर्वस्त्र होने का निर्देश दिया। कोमल ने कहा कि कांग्रेस द्वारा पूर्व मे भी देश को अपमानित करने के बहुत प्रयास किए थे, परन्तु यह प्रदर्शन कांग्रेस के…
राजनांदगांव। जिले में अवैध गांजा, शराब बिक्री और असामाजिक तत्वों के खिलाफ पुलिस का अभियान लगातार जारी है। इसी कड़ी में चौकी चिखली पुलिस ने आज 22 फरवरी 2026 को सार्वजनिक स्थान पर शराब पीने और शांति भंग करने वाले बदमाशों के खिलाफ कार्रवाई की। पुलिस ने संत सिन्हा पिता रामाधार सिन्हा, उम्र 45 वर्ष, निवासी वार्ड नं. 03 मोतीपुर, ओपी चिखली को सार्वजनिक स्थान पर शराब पीते हुए पकड़ा और उसके खिलाफ धारा 36 (च) आबकारी एक्ट के तहत विधिवत कार्रवाई की। इसी अभियान के तहत शांति भंग करने वाले बदमाशों में शामिल राकेश सिन्हा पिता स्व. संतराम सिन्हा,…
राजनांदगांव। थाना बसंतपुर पुलिस ने अवैध गांजा बिक्री में संलिप्त फरार आरोपी खिलेश तुमरेकी उर्फ छोटू लम्बू (29) को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड में जेल भेजा है। आरोपी रानीसागरए नगर निगम मर्टर का निवासी है और उसके खिलाफ पहले से मारपीट के प्रकरण भी दर्ज हैं। पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कीर्तन राठौर एवं नगर पुलिस अधीक्षक श्रीमती वैशाली जैन के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निरीक्षक एमन साहू के नेतृत्व में असामाजिक तत्वों और अवैध गांजा, शराब एवं मादक पदार्थों की बिक्री पर लगातार अभियान चलाया जा रहा है। जानकारी के अनुसार, दिनांक 12.02.2026 को…
राजनांदगांव। थाना सोमनी पुलिस ने अवैध शराब बिक्री के मामले में 42 वर्षीय रामकुमार साहू को गिरफ्तार कर 23 पौवा देसी प्लेन शराब कुल 4.140 बल्क लीटर जप्त किया है। जप्त शराब की कीमत 1,840 रुपये बताई गई है। पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कीर्तन राठौर के मार्गदर्शन और नगर पुलिस अधीक्षक अलेक्जेंडर किरो के पर्यवेक्षण में चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना प्रभारी सोमनी निरीक्षक अरूण कुमार नामदेव के नेतृत्व में यह कार्रवाई ग्राम सांकरा मोड़ के पास की गई। पुलिस ने बताया कि संदेही रामकुमार साहू को अवैध शराब बिक्री के लिए…
राजनांदगांव। थाना सिटी कोतवाली पुलिस ने जुआ सट्टा पर बड़ी कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है और उनके खिलाफ छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिबंध अधिनियम 2022 के तहत मामला दर्ज कर उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा के निर्देश पर और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कीर्तन राठौर के मार्गदर्शन में असामाजिक तत्वों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इस कड़ी में 20 फरवरी 2026 को मुखबिर से मिली सूचना पर पुलिस ने गौरीशंकर पेट्रोल पंप के पास घेराबंदी कर रेड की और दो आरोपियों अरविंद रंगारी (36 वर्ष) और अजय यादव…
राजनांदगांव। जिले में मवेशी तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना सिटी कोतवाली पुलिस ने 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है और उनके कब्जे से 26 लाख रुपये की संपत्ति जप्त की है। आरोपियों के पास से एक टाटा ट्रक वाहन (कीमत 20 लाख रुपये), 12 दुधारू गाय और 8 बछड़े (कीमत 6 लाख रुपये) बरामद हुए हैं। पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा के निर्देशन में यह कार्रवाई की गई। 21 फरवरी 2026 की रात को सीआईटी बाईपास पर एक वाहन द्वारा कार को टक्कर मारे जाने की सूचना मिली थी। मौके पर पहुंचकर पुलिस ने वाहन…
राजनांदगांव। जिले में आयोजित किसान न्याय जनसभा में प्रदेश और जिला स्तर के पदाधिकारियों की गरिमामयी उपस्थिति में किसानों की समस्याओं, अधिकारों और न्याय की मांग को लेकर जोरदार आवाज उठाई गई। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में किसान और कार्यकर्ता मौजूद थे। सभा को संबोधित करते हुए प्रदेश कार्यकारिणी अध्यक्ष देवलाल नरेठी ने कहा कि किसानों को उनकी उपज का उचित मूल्य, समय पर भुगतान और सरकारी योजनाओं का पूरा लाभ मिलना चाहिए। उन्होंने संगठन की मजबूती पर जोर देते हुए कहा कि किसानों के हितों की रक्षा के लिए संगठन निरंतर संघर्ष करेगा। लोकसभा अध्यक्ष भूपेश तिवारी ने किसानों…