Close Menu
    What's Hot

    जिला साहू संघ चुनाव : उपाध्यक्ष प्रत्याशी ओमप्रकाश साहू ने मांगा आशीर्वाद, संगठन-अनुभव और समाजसेवा को लेकर उतरेंगे मैदान में

    June 12, 2026

    किराए के मकान की घुटन से मिली मुक्ति, पीएम आवास ने संवारा ऑटो मैकेनिक का आशियाना

    June 12, 2026

    महक नरवासे बनीं भारतीय अंडर-19 टीम की उपकप्तान, कलेक्टर ने दी बधाई

    June 12, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    ताज़ा ख़बर :
    • जिला साहू संघ चुनाव : उपाध्यक्ष प्रत्याशी ओमप्रकाश साहू ने मांगा आशीर्वाद, संगठन-अनुभव और समाजसेवा को लेकर उतरेंगे मैदान में
    • किराए के मकान की घुटन से मिली मुक्ति, पीएम आवास ने संवारा ऑटो मैकेनिक का आशियाना
    • महक नरवासे बनीं भारतीय अंडर-19 टीम की उपकप्तान, कलेक्टर ने दी बधाई
    • नगरीय प्रशासन सचिव ने विकास कार्यों का किया निरीक्षण, गुणवत्ता और समय-सीमा पर जोर
    • राजनांदगांव बना सौर ऊर्जा में देश का अग्रणी जिला, रूफटॉप सोलर कनेक्शन में रिकॉर्ड उपलब्धि
    • शहरी विकास व स्वच्छता के लिए टीम वर्क के साथ करें कार्य : सचिव आर. शंगीता
    • मुहर्रम को लेकर प्रशासन की सख्ती, डीजे-धुमाल और आतिशबाजी पर रहेगा प्रतिबंध
    • मोहारा शराब दुकान में उड़नदस्ते ने पकड़ा ओवर रेटिंग का खेल, जोगी कांग्रेस बोली-आबकारी विभाग दबा रहा मामला, होगी उग्र तालाबंदी
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    छत्तीसगढ़ मेल
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीति
    • खेल
    • बिजनेस
    • शिक्षा
    • रोजगार
    • सिनेमा
    छत्तीसगढ़ मेल
    Home » पीएमश्री जवाहर नवोदय विद्यालय का वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषणा एवं पुरस्कार वितरण समारोह
    छत्तीसगढ़

    पीएमश्री जवाहर नवोदय विद्यालय का वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषणा एवं पुरस्कार वितरण समारोह

    chhattisgarhmailBy chhattisgarhmailApril 7, 2026No Comments4 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Telegram Email

    सुकमा। पीएमश्री स्कूल, जवाहर नवोदय विद्यालय, सुकमा-1 में सत्र 2026-27 के अंतर्गत वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषणा एवं पुरस्कार वितरण समारोह अत्यंत हर्षोल्लास, गरिमा एवं सांस्कृतिक वातावरण के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम में विद्यार्थियों, अभिभावकों एवं शिक्षकगण की उत्साहपूर्ण सहभागिता रही।
    कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि आईएएस मुकुंद ठाकुर, मुख्य कार्यपालन अधिकारी (सीईओ), जिला पंचायत कोंटा, सुकमा द्वारा दीप प्रज्ज्वलन एवं पुष्प अर्पण के साथ हुआ। इसके पश्चात विद्यालय के कोयर समूह द्वारा सरस्वती वंदना एवं स्वागत गीत की मधुर प्रस्तुति दी गई, जिसमें ट्विंकल, वैजयंती, नंदिनी, किंजल, स्वर्णलता, स्नेहा, देवी एवं अन्य छात्राओं ने सहभागिता की, जबकि आयुष, बिक्र, कृष, चरण, नवदीप, सौरभ एवं प्रतीक ने वाद्य संगत प्रदान कर वातावरण को अत्यंत मनमोहक बना दिया।
    तत्पश्चात प्राचार्य संजय कुमार मंडल ने स्वागत भाषण प्रस्तुत करते हुए मुख्य अतिथि का अभिनंदन किया। इसके उपरांत मुख्य अतिथि का औपचारिक सम्मान किया गया। कार्यक्रम के अगले चरण में मेधावी विद्यार्थियों को पुरस्कार प्रदान किए गए।
    अपने प्रेरणादायक उद्बोधन में मुख्य अतिथि मुकुंद ठाकुर ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए अपने जीवन की संघर्षपूर्ण यात्रा साझा की। उन्होंने बताया कि किस प्रकार उन्होंने आत्मविश्वास, परिश्रम एवं दृढ़ संकल्प के बल पर अपने आईएएस बनने के सपने को साकार किया। उन्होंने विद्यार्थियों को प्रेरित करते हुए कहा कि आप सभी अद्वितीय और प्रतिभाशाली हैं, आप में अपार संभावनाएं हैं। भविष्य में आप ही देश का नाम रोशन करेंगे।
    उन्होंने सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों (सीसीए) के महत्व को भी रेखांकित करते हुए कहा कि ये गतिविधियां विद्यार्थियों के व्यक्तित्व विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।
    इसके पश्चात समग्र रैंक धारकों की घोषणा एवं सम्मान किया गया। सत्र 2025-26 में विद्यालय के समग्र प्रथम स्थान पर मास्टर प्रियांशु प्रधान (91.17 प्रतिशत), द्वितीय स्थान पर माधवी अमन एवं सरीजा साहू (89 प्रतिशत) तथा तृतीय स्थान पर भूपाली नेताम (87.67 प्रतिशत) रहीं। विशेष उल्लेखनीय है कि इस वर्ष सभी शीर्ष स्थान कक्षा 8वीं के विद्यार्थियों द्वारा प्राप्त किए गए।
    कार्यक्रम के मध्य कक्षा 10वीं की छात्राओं द्वारा प्रस्तुत जनजातीय नृत्य ने सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। वहीं छात्रा महक चौरे द्वारा प्रस्तुत कविता शिक्षक ने भावनात्मक वातावरण का सृजन किया।
    सुभाष शुक्ला एसडीएम कोंटा, सुमित धुर्वे जनपद पंचायत बमव कोंटा, पी श्रीनिवास बीईओ कोंटा ब्लॉक ने क्रमशः अपनी वाणी से सभी विद्यार्थियों को नई ऊर्जा प्रदान की और उत्साहवर्धन किया।
    विद्यालय के प्राचार्य संजय कुमार मंडल ने पूरे कार्यक्रम में मार्गदर्शक एवं प्रेरणास्रोत की भूमिका निभाते हुए समस्त गतिविधियों का सफल समन्वय किया। परीक्षा शाखा प्रभारी श्रीमती सपना धीमन एवं कपिल कुरवे ने परिणाम घोषणा से संबंधित सभी व्यवस्थाओं को सुव्यवस्थित ढंग से पूर्ण किया।
    सीसीए प्रभारी डॉ. वेद प्रकाश मिश्रा एवं सुश्री दीपिका सामरिया ने कार्यक्रम की व्यवस्थाओं को सुचारु एवं आकर्षक बनाया।
    इसके अतिरिक्त संजय कावड़ेय, अमन पंथी, भीष्म कुमार, अजय कुमार यादव, पंकज नागेश एवं सुश्री स्मिता मुर्मू सहित समस्त शिक्षकगण ने सक्रिय सहयोग प्रदान किया। कार्यक्रम का संचालन सुश्री स्मिता मुर्मू द्वारा प्रभावशाली ढंग से किया गया।
    समापन अवसर पर प्राचार्य डा. संजय कुमार मंडल ने अपने संदेश में कहा कि नवोदय के विद्यार्थी बहुमुखी प्रतिभा के धनी हैं। यदि वे अनुशासन, परिश्रम एवं सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ते रहें, तो वे निश्चित रूप से जीवन में सफलता प्राप्त कर देश के उज्ज्वल भविष्य का निर्माण करेंगे।
    प्रेरणादायक संदेश के साथ-साथ कार्यक्रम के अंतर्गत पालकों निज स्वेच्छा और विद्यार्थियों के हित को ध्यान में रखते हुए प्रदान किए गए टीवी के लिए विद्यार्थियों में खुशी और उत्साह की लहर दौड़ गई। यह नवीन कदम उठाकर पालकों ने एक अनूठे पहल का विद्यालय के लिए आरंभ कर अपने महत्वपूर्ण स्थान को स्थापित किया एवं सीखने-सिखाने की प्रक्रिया में अत्यंत महत्वपूर्ण भूमिका निभाने के लिए आगे आए, अंत में वंदे मातरम् की प्रस्तुती के साथ सफलतापूर्वक कार्यक्रम संपन्न हुआ। अंत में श्रीमती सपना धीमन द्वारा धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया गया।

    Share. Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Telegram Email

    Related Posts

    जिला साहू संघ चुनाव : उपाध्यक्ष प्रत्याशी ओमप्रकाश साहू ने मांगा आशीर्वाद, संगठन-अनुभव और समाजसेवा को लेकर उतरेंगे मैदान में

    June 12, 2026

    किराए के मकान की घुटन से मिली मुक्ति, पीएम आवास ने संवारा ऑटो मैकेनिक का आशियाना

    June 12, 2026

    महक नरवासे बनीं भारतीय अंडर-19 टीम की उपकप्तान, कलेक्टर ने दी बधाई

    June 12, 2026

    नगरीय प्रशासन सचिव ने विकास कार्यों का किया निरीक्षण, गुणवत्ता और समय-सीमा पर जोर

    June 12, 2026

    राजनांदगांव बना सौर ऊर्जा में देश का अग्रणी जिला, रूफटॉप सोलर कनेक्शन में रिकॉर्ड उपलब्धि

    June 12, 2026

    शहरी विकास व स्वच्छता के लिए टीम वर्क के साथ करें कार्य : सचिव आर. शंगीता

    June 12, 2026
    Top Posts

    कन्हारपुरी की लक्ष्मी सादानी बनीं प्रदेश की बेस्ट मेकअप आर्टिस्ट, बॉलीवुड अभिनेत्री महक चहल ने किया पुरस्कृत

    June 12, 20262 Views

    सुशासन तिहार : राजनांदगांव जिले में उमड़ा जनसैलाब, सुशासन की अनगिनत यादों के साथ मिलीं करोड़ों के विकास कार्यों की सौगातें

    June 11, 20262 Views

    8वीं वाहिनी में एसबीआई ने वित्त प्रबंधन और डिजिटल सुरक्षा पर कार्यशाला आयोजित की

    June 11, 20262 Views

    जिला साहू संघ चुनाव : उपाध्यक्ष प्रत्याशी ओमप्रकाश साहू ने मांगा आशीर्वाद, संगठन-अनुभव और समाजसेवा को लेकर उतरेंगे मैदान में

    June 12, 20261 Views

    मोहारा शराब दुकान में उड़नदस्ते ने पकड़ा ओवर रेटिंग का खेल, जोगी कांग्रेस बोली-आबकारी विभाग दबा रहा मामला, होगी उग्र तालाबंदी

    June 12, 20261 Views

    कर्मचारियों ने लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन, महंगाई भत्ता सहित कई मुद्दों पर की कार्रवाई की मांग

    June 12, 20261 Views
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    • Telegram
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    • Home
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • विदेश
    • राजनीति
    • शिक्षा
    • खेल
    • रोजगार
    • बिजनेस
    • सिनेमा
    copyright © 2025 छत्तीसगढ़ मेल

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.