Author: chhattisgarhmail

राजनांदगांव। अब जिले में भौतिक चालानों का समय खत्म होने जा रहा है। जिला कोषालय अधिकारी के अनुसार, ई-चालान को बढ़ावा देने के लिए ओटीसी (ओवर-द-काउंटर) सुविधा 1 अप्रैल 2026 से लागू होगी। नई व्यवस्था के तहत सभी चालान अब केवल ऑनलाइन माध्यम से जमा किए जाएंगे। जिले के सभी आहरण एवं संवितरण अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि वे चालान जमाकर्ताओं को ई-चालान प्रक्रिया से पूरी तरह अवगत कराएं। ओटीसी सुविधा के तहत ई-चालान पोर्टल पर चालान भरते ही उसका डेटा सीधे बैंक को ऑनलाइन ट्रांसफर हो जाएगा। बैंक काउंटर पर केवल ऑनलाइन जनरेटेड चालान, जिसमें ट्रेजरी रेफरेंस…

Read More

राजनांदगांव। कलेक्टर के निर्देश पर खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग ने जनसामान्य तक सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री पहुंचाने के लिए कार्रवाई तेज कर दी है। इसी क्रम में वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी साधना चंद्राकर के नेतृत्व में टीम ने डोंगरगढ़ तहसील के ग्राम नागतराई में संचालित फर्म हाइड्रावेडॉ एक्वा का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण में पाया गया कि फर्म बिना लाइसेंस संचालित हो रही थी। पानी के पैकेट पर विनिर्माता का पता मिथ्या और भ्रामक था, जबकि लेबल पर नियमानुसार जानकारी नहीं दी गई थी। मौके पर टीम ने बिक्री और भंडारण के लिए रखे गए 606 बोरी (200…

Read More

राजनांदगांव। मेजबान छत्तीसगढ़ तथा मध्यप्रदेश की बालिकाओं ने आसान मैचो में अपनी विरोधी टीमों को हरा कर हॉकी इंडिया द्वारा संचालित व छत्तीसगढ१ हॉकी द्वारा आयोजित अस्मिता वेस्ट जोन सब जूनियर बालिका हॉकी प्रतियोगिता में जीत दर्ज की। प्रतियोगिता का शुभारंभ जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती किरण रविन्द्र वैष्णव के मुख्य आतिथ्य, वार्ड पार्षद श्रीमति अमृता मोहन सेन की अध्यक्षता एवं फिरोज अंसारी अध्यक्ष छत्तीसगढ़ हॉकी, केसी त्रिपाठी साईं प्रबंधक, ए. एक्का सहायक संचालक खेल युवा कल्याण विभाग, अंतर्राष्ट्रीय हाकी खिलाड़ी परमजीत सिंह तथा मृणाल चौबे, जिला हाकी संघ के सचिव शिवनारायण धकेता, नीलम चंद जैन, भूषण साव, छोटेलाल रामटेके पार्षद,…

Read More

राजनांदगांव। चैत्र नवरात्र की शुरुआत के साथ ही शक्तिधाम महाकाली मंदिर (बाबूटोला, वार्ड क्रमांक 1) में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है। मंदिर परिसर 91 मनोकामना ज्योत कलशों की रोशनी से जगमगा उठा है। हर साल की तुलना में इस बार भक्तों की संख्या और उत्साह दोनों में बढ़ोत्तरी देखने को मिल रही है। मंदिर में इस बार सात दिवसीय वैदिक महालक्ष्मी महायज्ञ का आयोजन भी किया जा रहा है, जो जिले में पहली बार हो रहा है। इस आयोजन को लेकर श्रद्धालुओं में खासा उत्साह है और दूर-दूर से लोग दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं। मंदिर प्रमुख…

Read More

राजनांदगांव। जामा मस्जिद के सदर व मुस्लिम समाज के अध्यक्ष हाजी रईस अहमद शकील ने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से जानकारी दी कि देशभर में शुक्रवार को चांद की पुष्टि.तस्दीक आधिकारिक घोषणा होने के बाद राजनांदगांव छत्तीसगढ़ सहित पूरे देश भर में आज ईद मनाई जायेगी। 30 मुक्कमल रोज़े के साथ माह रमजान के मुकद्दस महीने का सफर खत्म हो चला है। ईद का दिन अल्लाह की नेमतों का शुक्र अदा करने और भाईचारे को मजबूत करने का होता है। रईस अहमद ने कहा रमजान सिर्फ रोजा रखने का ही नाम नहीं है, बल्कि रूह की पाकीजगी, सब्र का इम्तेहान…

Read More

राजनांदगांव। जल जीवन मिशन के अंतर्गत डोंगरगढ़ विकासखंड के कोटरापानी में जहां की जनसंख्या महज 515 है। वहां के 145 घरों में 66.06 लाख रुपए की लागत से जलापूर्ति के लिए नल कनेक्शन का कार्य पूरा हुआ। जल जीवन मिशन ने ग्राम कोटरापानी की तस्वीर बदल दी है। अब गांव के हर घर में नल के माध्यम से शुद्ध पेयजल पहुंच रहा है, जिससे ग्रामीणों का जीवन स्तर उल्लेखनीय रूप से सुधरा है। ग्राम कोटरापानी, जिसकी जनसंख्या लगभग 595 है, में पहले ग्रीष्म ऋतु के दौरान पेयजल की समस्या अत्यंत गंभीर हो जाती थी। विशेष रूप से महिलाओं को दूर-दूर…

Read More

राजनांदगांव। जिला प्रशासन द्वारा संचालित पोट्ठ लईका पहल के माध्यम से कुपोषण मुक्ति की दिशा में लगातार सार्थक परिणाम प्राप्त हो रहे हैं। इस पहल अंतर्गत गंभीर कुपोषित बच्चों पर विशेष ध्यान देते हुए उन्हें सुपोषित श्रेणी में लाने के लिए प्रभावी प्रयास किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में ग्राम करेठी निवासी श्रीमती यामनी साहू की मातृत्व यात्रा एक प्रेरणादायक सफलता की कहानी बन गई है। श्रीमती यामनी साहू ने बताया कि यह उनकी पहली गर्भावस्था थी। इस दौरान उन्होंने मितानीन एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ता द्वारा दिए गए सुझावों का पालन करते हुए पोषणयुक्त आहार को अपने दैनिक भोजन में…

Read More

राजनांदगांव। विकासखंड राजनांदगांव के ग्राम पंचायत मगरलोटा में जल प्रबंधन एवं शुद्ध पेयजल आपूर्ति के क्षेत्र में उल्लेखनीय परिवर्तन देखने को मिला है। शासन की महत्वाकांक्षी जल जीवन मिशन योजना के प्रभावी क्रियान्वयन से अब ग्राम के प्रत्येक घर तक नल के माध्यम से स्वच्छ पेयजल की उपलब्धता सुनिश्चित हो गई है। योजना के लागू होने से पहले ग्राम की महिलाएं पेयजल के लिए हैंडपंपों एवं दूर-दराज के जल स्रोतों पर निर्भर थीं। विशेषकर गर्मी के दिनों में पानी की समस्या और अधिक बढ़ जाती थी। जल जीवन मिशन के तहत पाइपलाइन विस्तार एवं घरेलू नल कनेक्शन प्रदान किए जाने…

Read More

राजनांदगांव। मुख्यमंत्री बाल संदर्भ योजना अंतर्गत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) छुरिया में हमर स्वस्थ लइका कार्यक्रम के तहत विशेष बाल स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का आयोजन महिला एवं बाल विकास विभाग तथा स्वास्थ्य विभाग द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। विशेष बाल स्वास्थ्य शिविर में अति गंभीर कुपोषित एवं मध्यम कुपोषित बच्चों की जांच, स्क्रीनिंग एवं स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। बच्चों की स्वास्थ्य स्थिति का आंकलन कर आवश्यक उपचार की सलाह दी गई। शिविर में 200 बच्चों को मेडिसिन किट वितरित की गई। मेडिसिन किट के माध्यम से प्रोटीन पाउडर, मल्टीविटामिन, जिंक, एलबेंडाजोल, अमॉक्सिसिलिन सहित अन्य आवश्यक…

Read More

डोंगरगांव। थाना डोंगरगांव क्षेत्रांतर्गत राजीव नगर में हुई सुनियोजित चोरी का पुलिस ने सफलता पूर्वक खुलासा किया। प्रार्थी प्रवीण कुमार सिंह के घर से चोरी किए गए सोने के सभी आभूषण 100 प्रतिशत बरामद कर आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। मामला तब सामने आया जब 3 जनवरी 2026 को अज्ञात चोरों ने प्रवीण कुमार सिंह के घर के लॉकर और आलमारी का ताला तोड़कर दो सोने के कंगन, एक मंगलसूत्र और एक ईयरिंग चुरा लिए। पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कीर्तन राठौर और नगर पुलिस अधीक्षक श्रीमती मंजूलता बाज के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी…

Read More