
- महंगे दाम पर यूरिया बेचने वाले विक्रेता पर कार्रवाई : 47.47 मीट्रिक टन खाद जब्त, जिले में 129 केंद्रों की जांच
- बरगा में कलेक्टर ने की सूर्यसभा : बोले- गांव को बनाएं 100% सोलर गांव, लाभार्थियों ने बताया कैसे शून्य हुआ बिजली बिल
- किराना दुकान से गुटखा-पान मसाला चोरी करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार
- नोडल अधिकारियों की बैठक में महापौर-कलेक्टर सख्त : वार्डों की समस्याएं प्राथमिकता से सुलझाएं, माह अंत तक तैयार करें नया डिमांड
- महापौर ने मोतीपुर स्कूल में मनाया शाला प्रवेशोत्सव, विद्यार्थियों को बांटी पुस्तकें और गणवेश
- हॉकी के विकास के लिए राजगामी संपदा न्यास देगा हरसंभव सहयोग : पूर्णिमा साहू
- संस्कार सिटी के 3 एनसीसी कैडेट्स का ऑल इंडिया ट्रैकिंग कैंप के लिए चयन
- गौ सेवा और रक्तदान में योगदान पर सन्मय श्रीवास्तव बने ‘यातायात पुलिस मित्र’
Author: chhattisgarhmail
राजनांदगांव। पतियों की लंबी आयु और अखंड सौभाग्य की कामना का महापर्व ‘वट सावित्री’ शनिवार को संस्कारधानी में पूरी श्रद्धा, उल्लास और पारंपरिक विधि-विधान के साथ मनाया गया। सुहागिन महिलाओं ने पति की दीर्घायु के लिए दिनभर का कठिन निर्जला व्रत रखा। इस वर्ष वट सावित्री की आराधना को लेकर विशेषकर नवविवाहित महिलाओं में अभूतपूर्व उत्साह देखने को मिला। सुबह से ही सोलह श्रृंगार किए सुहागिन महिलाएं शहर के विभिन्न क्षेत्रों में स्थित वट वृक्षों (बरगद) के पास पहुंचने लगी थीं। महिलाओं ने वट वृक्ष को जल अर्पित कर रोली, चंदन, अक्षत और मौसमी फलों से विधि-विधान से पूजा-अर्चना की।…
राजनांदगांव। जिले में प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना अपनी सफलता की नई इबारत लिख रही है। जिला प्रशासन के समर्पित प्रयासों और जन-भागीदारी ने इस योजना को ग्रामीण स्तर पर स्वच्छ ऊर्जा के एक अनूठे मॉडल के रूप में स्थापित किया है। इसी क्रम में राजनांदगांव विकासखंड का ग्राम भोथीपारखुर्द सौर ऊर्जा से जगमगा उठा है। शुक्रवार को यहाँ आयोजित ‘सूर्यसभा’ में कलेक्टर श्री जितेन्द्र यादव ने स्वयं पहुंचकर ग्रामीणों का उत्साहवर्धन किया। बिजली बिल से मिलेगी मुक्ति सूर्यसभा को संबोधित करते हुए कलेक्टर श्री यादव ने कहा कि “भारत सरकार की यह महत्वाकांक्षी योजना देश के हर घर…
राजनांदगांव। पिछले दो दिनों से प्रदेश में पेट्रोल और डीजल की कमी को लेकर फैल रही भ्रामक अफवाहों पर जिला प्रशासन ने विराम लगा दिया है। कलेक्टर जितेन्द्र यादव ने स्पष्ट किया है कि राजनांदगांव जिले में ईंधन का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है और आपूर्ति श्रृंखला पूरी तरह सुचारू है। उन्होंने नागरिकों से अपील की है कि वे किसी भी प्रकार की पैनिक खरीदी या अनावश्यक संग्रहण न करें। 5 दिनों की आवश्यकता से अधिक स्टॉक प्रशासन द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, जिले के सभी 130 पेट्रोल पंपों के लिए डिपो से लगातार आपूर्ति की जा रही है। वर्तमान में…
राजनांदगांव। खरीफ सीजन 2026 में किसानों को खाद की किल्लत न हो और बिचौलिये इसका फायदा न उठा सकें, इसके लिए जिला प्रशासन ने कमर कस ली है। कलेक्टर जितेन्द्र यादव के निर्देश पर शुक्रवार को कृषि और राजस्व विभाग की संयुक्त टीम ने डोंगरगढ़ विकासखंड के बेलगांव में बड़ी दबिश दी। यहाँ मेसर्स माँ शीतला कृषि केन्द्र के गोदाम में अवैध रूप से स्टोर की गई 2253 बोरी रासायनिक खाद बरामद की गई, जिसके बाद टीम ने तुरंत गोदाम को सील कर दिया। बिना रिकॉर्ड मिला खाद का बड़ा जखीरा टीम ने बेलगांव स्थित कृषि केंद्र और माड़ीतराई में…
राजनांदगांव। वर्षों से अपने घर और जमीन पर निवास करने के बावजूद कानूनी दस्तावेजों के अभाव में असुरक्षा महसूस करने वाले ग्रामीणों के लिए स्वामित्व योजना आशा की नई किरण बनकर सामने आई है। सुशासन तिहार 2026 के अंतर्गत छुरिया विकासखंड के ग्राम साल्हे में आयोजित जन समस्या निवारण शिविर में तहसील कुमरदा क्षेत्र के हितग्राहियों को अधिकार अभिलेख पत्र प्रदान किए गए, जिससे उनके चेहरे पर खुशी साफ झलकने लगी। ग्राम उचईपुर निवासी श्रीमती कस्तुरी बाई ने अधिकार अभिलेख पत्र प्राप्त होने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि वर्षों से जिस जमीन पर उनका परिवार रह रहा था,…
राजनांदगांव। नगर पालिक निगम द्वारा आयोजित ‘सुशासन तिहार 2026’ के अंतर्गत शुक्रवार को वार्ड नं. 14, 15 व 24 के लिए स्टेट स्कूल मैदान में जन समस्या निवारण शिविर लगाया गया। इस शिविर में नागरिकों ने बढ़-चढ़कर अपनी मांगें और शिकायतें दर्ज कराईं। दिनभर चले इस आयोजन में कुल 74 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें 64 आवेदन मांग से संबंधित और 10 शिकायत के रहे। स्वरोजगार के लिए मिली आर्थिक मदद शिविर के दौरान शासन की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ भी हितग्राहियों को मौके पर प्रदान किया गया। प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के तहत सब्जी व्यवसाय के लिए तुषार गढेवाल को 25…
राजनांदगांव। नगर निगम आयुक्त अतुल विश्वकर्मा शुक्रवार सुबह शहर की सफाई व्यवस्था का निरीक्षण करने वार्डों में पहुंचे। उन्होंने आम्बेडकर चौक, नया बस स्टैंड और गौरव स्थल का औचक निरीक्षण कर अधिकारियों को सफाई व्यवस्था में सुधार के निर्देश दिए। आम्बेडकर चौक में आयुक्त ने चौक-चौराहों की रोजाना सफाई और कचरा उठाने के निर्देश दिए। श्रमिक भवन के पीछे स्थित उद्यान की सफाई कराने को कहा। दुकानदारों और मंदिर परिसर के आसपास व्यापारियों को डस्टबिन का उपयोग करने और गंदगी नहीं फैलाने की समझाइश देने के निर्देश अधिकारियों को दिए गए। उन्होंने फ्लाईओवर के नीचे होटल संचालकों को सड़क पर…
राजनांदगांव। सीबीएसई नई दिल्ली द्वारा घोषित 12वीं बोर्ड के नतीजों में राजनांदगांव की बेटियों ने एक बार फिर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। शहर के पीएमश्री केन्द्रीय विद्यालय की छात्रा अस्बा फातिमा ने वाणिज्य (कॉमर्स) संकाय में 87.8 प्रतिशत अंक प्राप्त कर स्कूल में पहला स्थान हासिल किया है। इस उपलब्धि के बाद अस्बा के घर पर जश्न का माहौल है। सफलता के पीछे मामा और मां का मार्गदर्शन अपनी सफलता से उत्साहित अस्बा ने बताया कि इस मुकाम तक पहुंचने के लिए उन्होंने टाइम मैनेजमेंट और शिक्षकों के नोट्स पर फोकस किया। अस्बा ने अपनी कामयाबी का श्रेय…
राजनांदगांव। जिला कांग्रेस कमेटी राजनांदगांव ने घुमका नगर पंचायत के प्रथम चुनाव को लेकर संगठनात्मक तैयारियां तेज कर दी हैं। जिला कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता एवं मीडिया प्रभारी अनीस खान ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष दीपक बैज के निर्देश पर जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष विपिन यादव ने अध्यक्ष एवं पार्षद प्रत्याशियों के चयन हेतु वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं को पर्यवेक्षक नियुक्त किया है। जारी आदेश के अनुसार पूर्व निगम अध्यक्ष एवं जिला कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष रमेश डाकलिया तथा पूर्व जनपद सदस्य, पूर्व ब्लॉक युवक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष एवं जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्री…
राजनांदगांव। कलेक्टर श्री जितेन्द्र यादव ने आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में जिले के पेट्रोल-डीजल पंप संचालकों की बैठक ली। कलेक्टर ने सभी संचालकों से नियमों के अनुसार पेट्रोल और डीजल की बिक्री करने और जमाखोरी से बचने का निर्देश दिया। कलेक्टर ने कहा कि रिटेल पंप से औद्योगिक काम के लिए पेट्रोल-डीजल नहीं दिया जाना चाहिए। इसके लिए सभी संचालकों को सेंसेटाईज किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि जिले में पेट्रोल और डीजल की आपूर्ति निरंतर हो रही है और किसी प्रकार की संकट की स्थिति नहीं है। बैठक में कलेक्टर ने आवश्यकतानुसार नियमों के तहत ईंधन देने, ईंधन की…