Close Menu
    What's Hot

    सौर ऊर्जा की रोशनी से सराबोर हुआ भोथीपारखुर्द, ‘सूर्यसभा’ में पहुंचे कलेक्टर

    May 15, 2026

    अफवाहों पर न दें ध्यान, जिले में पेट्रोल-डीजल का पर्याप्त भंडार : कलेक्टर

    May 15, 2026

    खरीफ सीजन से पहले खाद की कालाबाजारी पर प्रहार : बेलगांव में 2253 बोरी अवैध खाद जब्त, गोदाम सील

    May 15, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    ताज़ा ख़बर :
    • सौर ऊर्जा की रोशनी से सराबोर हुआ भोथीपारखुर्द, ‘सूर्यसभा’ में पहुंचे कलेक्टर
    • अफवाहों पर न दें ध्यान, जिले में पेट्रोल-डीजल का पर्याप्त भंडार : कलेक्टर
    • खरीफ सीजन से पहले खाद की कालाबाजारी पर प्रहार : बेलगांव में 2253 बोरी अवैध खाद जब्त, गोदाम सील
    • स्वामित्व योजना से ग्रामीणों को मिला मालिकाना हक : अब बैंक से लोन भी ले सकेंगे, 58 लोगों को मिले अधिकार पत्र
    • सुशासन तिहार : समस्याओं के निराकरण के लिए उमड़ी भीड़, स्टेट स्कूल शिविर में मिले 74 आवेदन
    • सुबह सड़कों पर उतरे निगम आयुक्त : बस स्टैंड, आम्बेडकर चौक और गौरव स्थल की सफाई व्यवस्था जांची
    • पीएमश्री केंद्रीय विद्यालय की अस्बा फातिमा बनीं कॉमर्स टॉपर, हासिल किए 87.8% अंक
    • घुमका चुनाव, रमेश डाकलिया व हेमंत वैष्णव कांग्रेस पर्यवेक्षक नियुक्त
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    छत्तीसगढ़ मेल
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीति
    • खेल
    • बिजनेस
    • शिक्षा
    • रोजगार
    • सिनेमा
    छत्तीसगढ़ मेल
    Home » स्वामित्व योजना से ग्रामीणों को मिला मालिकाना हक : अब बैंक से लोन भी ले सकेंगे, 58 लोगों को मिले अधिकार पत्र
    राजनांदगांव

    स्वामित्व योजना से ग्रामीणों को मिला मालिकाना हक : अब बैंक से लोन भी ले सकेंगे, 58 लोगों को मिले अधिकार पत्र

    chhattisgarhmailBy chhattisgarhmailMay 15, 2026No Comments2 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Telegram Email

    राजनांदगांव। वर्षों से अपने घर और जमीन पर निवास करने के बावजूद कानूनी दस्तावेजों के अभाव में असुरक्षा महसूस करने वाले ग्रामीणों के लिए स्वामित्व योजना आशा की नई किरण बनकर सामने आई है। सुशासन तिहार 2026 के अंतर्गत छुरिया विकासखंड के ग्राम साल्हे में आयोजित जन समस्या निवारण शिविर में तहसील कुमरदा क्षेत्र के हितग्राहियों को अधिकार अभिलेख पत्र प्रदान किए गए, जिससे उनके चेहरे पर खुशी साफ झलकने लगी। ग्राम उचईपुर निवासी श्रीमती कस्तुरी बाई ने अधिकार अभिलेख पत्र प्राप्त होने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि वर्षों से जिस जमीन पर उनका परिवार रह रहा था, उसका कोई पक्का दस्तावेज नहीं होने से हमेशा चिंता बनी रहती थी। अब शासन की योजना से उन्हें जमीन का अधिकार अभिलेख प्राप्त हुआ है, जिससे उनके परिवार को सुरक्षा और भरोसा मिला है। उन्होंने कहा कि अब जरूरत पड़ने पर वे बैंक से ऋण लेकर अपने घर और परिवार की आवश्यकताओं को पूरा कर सकेंगी। इसके लिए उन्होंने शासन एवं जिला प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त किया। इसी प्रकार उचईपुर निवासी रूपचंद को भी स्वामित्व योजना के तहत जमीन का अधिकार अभिलेख पत्र प्रदान किया गया। उन्होंने शासन की इस योजना की सराहना करते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय एवं जिला प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त किया।
    उल्लेखनीय है कि तहसील कुमरदा अंतर्गत स्वामित्व योजना के माध्यम से अब तक 58 नागरिकों को अधिकार अभिलेख पत्र वितरित किया जा चुका है। इससे ग्रामीणों को अपनी आबादी भूमि का वैधानिक स्वामित्व प्राप्त हो रहा है, साथ ही संपत्ति संबंधी विवादों को कम करना तथा ग्रामीण परिवारों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाना है। भारत शासन के निर्देशानुसार स्वामित्व योजना के अंतर्गत आबादी भूमि का स्वामित्व अधिकार प्रदान करने के लिए राजस्व विभाग द्वारा ग्रामों में आबादी भूमि का चिन्हांकन किया गया। इसके अनुरूप सर्वे ऑफ इंडिया द्वारा ड्रोन सर्वे कर नक्शे तैयार किए गए। राजस्व विभाग ने भूमि स्वामियों के कब्जे का चिन्हांकन कर दावा-आपत्ति प्रक्रिया पूर्ण की। इसके बाद अंतिम नक्शा तैयार कर स्वामित्व अधिकार पत्र जारी किए गए, जिससे ग्रामीणों को उनकी संपत्ति का वैधानिक दस्तावेज उपलब्ध हो सका। स्वामित्व योजना ग्रामीणों के जीवन में एक सकारात्मक बदलाव ला रही है। अब गांवों में रहने वाले लोग अपनी जमीन के पक्के दस्तावेजों के साथ आत्मविश्वास और सुरक्षा की भावना महसूस कर रहे हैं।

    Share. Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Telegram Email

    Related Posts

    सौर ऊर्जा की रोशनी से सराबोर हुआ भोथीपारखुर्द, ‘सूर्यसभा’ में पहुंचे कलेक्टर

    May 15, 2026

    अफवाहों पर न दें ध्यान, जिले में पेट्रोल-डीजल का पर्याप्त भंडार : कलेक्टर

    May 15, 2026

    खरीफ सीजन से पहले खाद की कालाबाजारी पर प्रहार : बेलगांव में 2253 बोरी अवैध खाद जब्त, गोदाम सील

    May 15, 2026

    सुशासन तिहार : समस्याओं के निराकरण के लिए उमड़ी भीड़, स्टेट स्कूल शिविर में मिले 74 आवेदन

    May 15, 2026

    सुबह सड़कों पर उतरे निगम आयुक्त : बस स्टैंड, आम्बेडकर चौक और गौरव स्थल की सफाई व्यवस्था जांची

    May 15, 2026

    पीएमश्री केंद्रीय विद्यालय की अस्बा फातिमा बनीं कॉमर्स टॉपर, हासिल किए 87.8% अंक

    May 15, 2026
    Top Posts

    वार्ड 46 में महतारी वंदन योजना का शिविर, ई-केवाईसी के लिए उमड़ी महिलाओं की भीड़

    May 13, 202613 Views

    प्रदेश प्रभारी अहलावत के पांच दिवसीय दौरे से संगठन में उत्साह, घुमका नगर पंचायत चुनाव को लेकर तेज हुई तैयारियां

    May 14, 202611 Views

    दिग्विजय कॉलेज की अव्यवस्थाओं पर एबीवीपी ने खोला मोर्चा, विधानसभा अध्यक्ष से प्राचार्या को हटाने की मांग

    May 10, 20267 Views

    सोमनी हॉस्पिटल में नदारत मिले डॉक्टर और स्टाफ, वेतन रोकने के निर्देश

    May 13, 20266 Views

    विहिप मातृशक्ति अभ्यास वर्ग का समापन, संस्कारित समाज के निर्माण का लिया संकल्प

    May 13, 20263 Views

    किसान देश का पेट भरता है उसे ही खाद के लिए दर-दर भटकना पड़ रहा है : भुनेश्वर बघेल

    May 13, 20262 Views
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    • Telegram
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    • Home
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • विदेश
    • राजनीति
    • शिक्षा
    • खेल
    • रोजगार
    • बिजनेस
    • सिनेमा
    copyright © 2025 छत्तीसगढ़ मेल

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.