Close Menu
    What's Hot

    आरटीई के तहत निजी स्कूलों में प्रवेश के लिए तीसरे व अंतिम चरण का शेड्यूल जारी

    July 17, 2026

    सीएम हेल्पलाइन से ग्राम सलोनी के केवल साहू को तत्काल मिली मदद, मिला गैस सिलेंडर

    July 17, 2026

    जिले में मातृ एवं शिशु मृत्यु दर में कमी लाने समर्पित भाव से करें कार्य : कलेक्टर

    July 17, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    ताज़ा ख़बर :
    • आरटीई के तहत निजी स्कूलों में प्रवेश के लिए तीसरे व अंतिम चरण का शेड्यूल जारी
    • सीएम हेल्पलाइन से ग्राम सलोनी के केवल साहू को तत्काल मिली मदद, मिला गैस सिलेंडर
    • जिले में मातृ एवं शिशु मृत्यु दर में कमी लाने समर्पित भाव से करें कार्य : कलेक्टर
    • बसंतपुर पुलिस ने बरामद किए 25 गुम मोबाइल, मालिकों के चेहरे पर लौटी मुस्कान
    • गुड़ाखू लाइन में निगम आयुक्त ने अमले के साथ किया पैदल भ्रमण, दुकानदारों से कहा- बाहर सामान न रखें
    • राजस्व विभाग की समीक्षा : आयुक्त ने हर दिन का लक्ष्य तय कर टैक्स वसूली में तेजी लाने के दिए निर्देश
    • तीन मासूमों की मौत केवल हादसा नहीं, बल्कि घोर लापरवाही का परिणाम : विपिन यादव
    • पंडरी मोवा थाना पहुंचे जोगी कांग्रेस नेता शमसुल, फर्जी चरित्र प्रमाण पत्र मामले में कोऑर्डिनेटर पर FIR की मांग
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    छत्तीसगढ़ मेल
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीति
    • खेल
    • बिजनेस
    • शिक्षा
    • रोजगार
    • सिनेमा
    छत्तीसगढ़ मेल
    Home » बेटियों से दरिंदगी पर फूटा गुस्सा, ‘जीवनदान’ ने न्यायालय के सामने किया प्रदर्शन
    राजनांदगांव

    बेटियों से दरिंदगी पर फूटा गुस्सा, ‘जीवनदान’ ने न्यायालय के सामने किया प्रदर्शन

    chhattisgarhmailBy chhattisgarhmailJuly 16, 2026No Comments2 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Telegram Email

    राजनांदगांव। देश और प्रदेश में बेटियों के साथ बढ़ रहे दुष्कर्म और हत्या के जघन्य मामलों के खिलाफ आक्रोश थमने का नाम नहीं ले रहा है। अपराधियों में कानून का खौफ पैदा करने और पीड़ित बेटियों को जल्द न्याय दिलाने की मांग को लेकर जीवनदान सेवा संस्था ने न्यायालय परिसर के बाहर जोरदार प्रदर्शन किया। संस्था ने दोटूक शब्दों में कहा कि अब न्याय के लिए मोमबत्तियां जलाने (कैंडल मार्च) के बजाय न्यायालयों के सामने आवाज बुलंद करने का समय आ गया है।
    प्रदर्शन के दौरान संस्था के पदाधिकारियों ने वर्तमान न्याय प्रणाली की कतिपय विसंगतियों पर चिंता जताई। उन्होंने कहा कि दुष्कर्म और हत्या जैसे संवेदनशील मामलों में भी अदालती फैसला आने में अत्यधिक देरी होती है। इस लंबी कानूनी प्रक्रिया का फायदा उठाकर अपराधी किसी न किसी तरह से कानूनी राहत या रियायत पा लेते हैं। यही कारण है कि अपराधियों का मनोबल लगातार बढ़ रहा है और वे बेखौफ होकर क्रूर से क्रूरतम वारदातों को अंजाम दे रहे हैं।
    संस्था के सदस्यों ने हाल ही में छत्तीसगढ़ की सीमाओं से परे, राजस्थान में 13 वर्षीय मासूम बच्ची के साथ 32 लोगों द्वारा किए गए सामूहिक दुष्कर्म की दिल दहला देने वाली घटना का जिक्र किया। प्रदर्शनकारियों ने मांग की कि ऐसे संवेदनशील मामलों की सुनवाई फास्ट ट्रैक कोर्ट में रोजाना हो। दोषियों को किसी भी हाल में रियायत न दी जाए और सीधे मृत्युदंड का प्रावधान हो। जब तक कानून व्यवस्था में कड़े बदलाव नहीं होंगे, तब तक समाज को भयमुक्त करना और बेटियों को सुरक्षित रखना असंभव है।
    संस्था ने देशवासियों से एक विशेष और वैचारिक अपील करते हुए कहा कि अब समय आ गया है कि विरोध का तरीका बदला जाए। जब भी ऐसी कोई दुखद घटना घटे, तो सड़कों पर कैंडल मार्च निकालने या रैलियां करने के बजाय सीधे न्यायालयों के बाहर प्रदर्शन किया जाए। इससे न्याय व्यवस्था और प्रशासन पर त्वरित कार्रवाई का दबाव बनेगा। संस्था ने संकल्प लिया है कि भविष्य में भी वे ऐसे मामलों के विरोध में केवल न्यायालय के समक्ष ही अपनी आवाज बुलंद करेंगे।
    इस राष्ट्रव्यापी चिंता और स्थानीय आक्रोश के बीच आयोजित प्रदर्शन में बड़ी संख्या में प्रबुद्ध नागरिक उपस्थित थे। इनमें मुख्य रूप से हिंदू जागरण मंच जिला संयोजक सुशील लड्ढा, बल्लू गुप्ता, रोहित तिवारी, जीवनदान सेवा संस्था के महेंद्र लाल जंघेल, हरीश भानुशाली, चंदन साहू, यश साहू, राकेश साहू, अमर जंघेल, प्रवीण वर्मा सहित अन्य सदस्य एवं गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

    Share. Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Telegram Email

    Related Posts

    आरटीई के तहत निजी स्कूलों में प्रवेश के लिए तीसरे व अंतिम चरण का शेड्यूल जारी

    July 17, 2026

    सीएम हेल्पलाइन से ग्राम सलोनी के केवल साहू को तत्काल मिली मदद, मिला गैस सिलेंडर

    July 17, 2026

    जिले में मातृ एवं शिशु मृत्यु दर में कमी लाने समर्पित भाव से करें कार्य : कलेक्टर

    July 17, 2026

    बसंतपुर पुलिस ने बरामद किए 25 गुम मोबाइल, मालिकों के चेहरे पर लौटी मुस्कान

    July 17, 2026

    गुड़ाखू लाइन में निगम आयुक्त ने अमले के साथ किया पैदल भ्रमण, दुकानदारों से कहा- बाहर सामान न रखें

    July 17, 2026

    राजस्व विभाग की समीक्षा : आयुक्त ने हर दिन का लक्ष्य तय कर टैक्स वसूली में तेजी लाने के दिए निर्देश

    July 17, 2026
    Top Posts

    राष्ट्रीय फलक पर चमका बलौदा बाजार का नाम, शिक्षिका चंद्रिका टोडर राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान से विभूषित

    July 16, 202640 Views

    पेंशनर्स की लंबित मांगों को लेकर जनप्रतिनिधियों को सौंपा ज्ञापन

    July 13, 202610 Views

    राष्ट्रीय विद्यार्थी दिवस के अवसर पर एबीवीपी ने किया स्वामी विवेकानंद प्रतिमा का स्वच्छता अभियान एवं माल्यार्पण

    July 11, 20267 Views

    सर्वग्य राव शूटिंग अकादमी राजनांदगाव के खिलाड़ी राज्य स्तरीय शूटिंग प्रतियोगिता में भाग लेगा

    July 13, 20266 Views

    राजनांदगांव की शिक्षिका पारूल चतुर्वेदी का राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान-2026 के लिए चयन

    July 14, 20264 Views

    पंडरी मोवा थाना पहुंचे जोगी कांग्रेस नेता शमसुल, फर्जी चरित्र प्रमाण पत्र मामले में कोऑर्डिनेटर पर FIR की मांग

    July 17, 20263 Views
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    • Telegram
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    • Home
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • विदेश
    • राजनीति
    • शिक्षा
    • खेल
    • रोजगार
    • बिजनेस
    • सिनेमा
    copyright © 2025 छत्तीसगढ़ मेल

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.