Close Menu
    What's Hot

    आरटीई के तहत निजी स्कूलों में प्रवेश के लिए तीसरे व अंतिम चरण का शेड्यूल जारी

    July 17, 2026

    सीएम हेल्पलाइन से ग्राम सलोनी के केवल साहू को तत्काल मिली मदद, मिला गैस सिलेंडर

    July 17, 2026

    जिले में मातृ एवं शिशु मृत्यु दर में कमी लाने समर्पित भाव से करें कार्य : कलेक्टर

    July 17, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    ताज़ा ख़बर :
    • आरटीई के तहत निजी स्कूलों में प्रवेश के लिए तीसरे व अंतिम चरण का शेड्यूल जारी
    • सीएम हेल्पलाइन से ग्राम सलोनी के केवल साहू को तत्काल मिली मदद, मिला गैस सिलेंडर
    • जिले में मातृ एवं शिशु मृत्यु दर में कमी लाने समर्पित भाव से करें कार्य : कलेक्टर
    • बसंतपुर पुलिस ने बरामद किए 25 गुम मोबाइल, मालिकों के चेहरे पर लौटी मुस्कान
    • गुड़ाखू लाइन में निगम आयुक्त ने अमले के साथ किया पैदल भ्रमण, दुकानदारों से कहा- बाहर सामान न रखें
    • राजस्व विभाग की समीक्षा : आयुक्त ने हर दिन का लक्ष्य तय कर टैक्स वसूली में तेजी लाने के दिए निर्देश
    • तीन मासूमों की मौत केवल हादसा नहीं, बल्कि घोर लापरवाही का परिणाम : विपिन यादव
    • पंडरी मोवा थाना पहुंचे जोगी कांग्रेस नेता शमसुल, फर्जी चरित्र प्रमाण पत्र मामले में कोऑर्डिनेटर पर FIR की मांग
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    छत्तीसगढ़ मेल
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीति
    • खेल
    • बिजनेस
    • शिक्षा
    • रोजगार
    • सिनेमा
    छत्तीसगढ़ मेल
    Home » किसान रामेश्वर बने बिजली उत्पादक : ‘सूर्य घर योजना’ से बिजली बिल हुआ शून्य, अब ग्रिड को बेच रहे अतिरिक्त बिजली
    राजनांदगांव

    किसान रामेश्वर बने बिजली उत्पादक : ‘सूर्य घर योजना’ से बिजली बिल हुआ शून्य, अब ग्रिड को बेच रहे अतिरिक्त बिजली

    chhattisgarhmailBy chhattisgarhmailJuly 16, 2026No Comments3 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Telegram Email

    राजनांदगांव। केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी ‘प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना’ ग्रामीण अंचलों में आर्थिक समृद्धि और ऊर्जा आत्मनिर्भरता का नया उजाला फैला रही है। इस योजना के चलते अब ग्रामीण क्षेत्रों के नागरिक केवल बिजली उपभोक्ता नहीं, बल्कि बिजली उत्पादक की भूमिका में आ गए हैं। जिले के ग्राम जंगलेसर निवासी किसान श्री रामेश्वर प्रसाद चंद्राकर इसका जीवंत उदाहरण बन चुके हैं, जिन्होंने अपने घर की छत पर सौर ऊर्जा संयंत्र स्थापित कर न सिर्फ अपना बिजली बिल शून्य कर लिया है, बल्कि अब बिजली बेचकर अतिरिक्त आय अर्जित करने की राह पर हैं।

    सब्सिडी का मिला लाभ, 1500 रुपये के बिल से मिली मुक्ति
    किसान रामेश्वर प्रसाद ने अपना अनुभव साझा करते हुए बताया कि उन्होंने लगभग तीन-चार माह पूर्व फरवरी 2026 में बैंक वित्तीय सहायता के माध्यम से अपने घर पर 2 किलोवॉट क्षमता का रूफटॉप सोलर संयंत्र स्थापित करवाया था। इस संयंत्र की स्थापना पर उन्हें शासन की ओर से 90 हजार रुपये की बड़ी सब्सिडी राशि प्राप्त हुई। उन्होंने बताया कि पहले उनके घर का बिजली बिल हर महीने 1000 रुपये से लेकर 1500 रुपये तक आता था, जिससे घरेलू बजट प्रभावित होता था। लेकिन जब से सोलर संयंत्र चालू हुआ है, तब से उनका बिजली बिल पूरी तरह से शून्य हो चुका है।

    प्रतिदिन 5 से 8 यूनिट अतिरिक्त बिजली ग्रिड में हो रही जमा
    संयंत्र की कार्यप्रणाली को लेकर रामेश्वर ने बताया कि वे मोबाइल ऐप के माध्यम से प्रतिदिन बिजली उत्पादन और उसकी खपत की लाइव मॉनिटरिंग करते हैं। वर्तमान में उनका संयंत्र प्रतिदिन औसतन 5 से 8 यूनिट अतिरिक्त बिजली बना रहा है, जबकि भीषण गर्मी के दिनों में यह उत्पादन बढ़कर 12 से 14 यूनिट प्रतिदिन तक पहुंच जाता है। घर में रोजाना महज 2 से 5 यूनिट बिजली की खपत होती है और शेष बची हुई अतिरिक्त बिजली सीधे पावर ग्रिड में जमा हो रही है। इस बची हुई बिजली का वार्षिक समायोजन (नेट मीटरिंग) होने के बाद विभाग द्वारा सीधे उनके बैंक खाते में भुगतान किया जाएगा।

    “कल तक उपभोक्ता था, आज बिजली बेच रहा हूँ”
    रामेश्वर प्रसाद ने अत्यंत उत्साह के साथ कहा, “पहले मैं सिर्फ बिजली का उपभोक्ता था और हर महीने बिल चुकाता था। लेकिन आज मैं खुद बिजली बनाकर विद्युत कंपनी को बेच रहा हूँ। इस योजना ने न सिर्फ मेरी आर्थिक बचत कराई है, बल्कि मुझे अतिरिक्त कमाई का एक शानदार जरिया भी दिया है।”

    प्रेरणा से जंगलेसर के 40 से 50 घरों में लगी सोलर प्लेटें
    रामेश्वर के घर पर सोलर प्लांट की सफलता को देखकर अब पूरा गांव सौर ऊर्जा अपनाने की ओर कदम बढ़ा रहा है। गांव के लोग उनके पास आकर इसकी तकनीकी व आर्थिक लाभ की जानकारी लेते हैं। रामेश्वर ग्रामीणों को अपने मोबाइल ऐप पर बिजली उत्पादन के आंकड़े दिखाकर प्रेरित करते हैं। इसका सकारात्मक परिणाम यह हुआ है कि ग्राम जंगलेसर में ही अब तक लगभग 40 से 50 परिवारों ने अपने घरों में सोलर संयंत्र स्थापित करवा लिया है।

    इस अभूतपूर्व बदलाव और जनकल्याणकारी कदम के लिए किसान रामेश्वर प्रसाद ने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी एवं मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के प्रति सहृदय आभार व्यक्त किया है। उन्होंने आम नागरिकों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में इस योजना से जुड़कर बिजली बिल से मुक्ति पाएं और देश को स्वच्छ ऊर्जा की ओर ले जाने में सहभागी बनें।

    Share. Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Telegram Email

    Related Posts

    आरटीई के तहत निजी स्कूलों में प्रवेश के लिए तीसरे व अंतिम चरण का शेड्यूल जारी

    July 17, 2026

    सीएम हेल्पलाइन से ग्राम सलोनी के केवल साहू को तत्काल मिली मदद, मिला गैस सिलेंडर

    July 17, 2026

    जिले में मातृ एवं शिशु मृत्यु दर में कमी लाने समर्पित भाव से करें कार्य : कलेक्टर

    July 17, 2026

    बसंतपुर पुलिस ने बरामद किए 25 गुम मोबाइल, मालिकों के चेहरे पर लौटी मुस्कान

    July 17, 2026

    गुड़ाखू लाइन में निगम आयुक्त ने अमले के साथ किया पैदल भ्रमण, दुकानदारों से कहा- बाहर सामान न रखें

    July 17, 2026

    राजस्व विभाग की समीक्षा : आयुक्त ने हर दिन का लक्ष्य तय कर टैक्स वसूली में तेजी लाने के दिए निर्देश

    July 17, 2026
    Top Posts

    राष्ट्रीय फलक पर चमका बलौदा बाजार का नाम, शिक्षिका चंद्रिका टोडर राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान से विभूषित

    July 16, 202640 Views

    पेंशनर्स की लंबित मांगों को लेकर जनप्रतिनिधियों को सौंपा ज्ञापन

    July 13, 202610 Views

    राष्ट्रीय विद्यार्थी दिवस के अवसर पर एबीवीपी ने किया स्वामी विवेकानंद प्रतिमा का स्वच्छता अभियान एवं माल्यार्पण

    July 11, 20267 Views

    सर्वग्य राव शूटिंग अकादमी राजनांदगाव के खिलाड़ी राज्य स्तरीय शूटिंग प्रतियोगिता में भाग लेगा

    July 13, 20266 Views

    राजनांदगांव की शिक्षिका पारूल चतुर्वेदी का राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान-2026 के लिए चयन

    July 14, 20264 Views

    पंडरी मोवा थाना पहुंचे जोगी कांग्रेस नेता शमसुल, फर्जी चरित्र प्रमाण पत्र मामले में कोऑर्डिनेटर पर FIR की मांग

    July 17, 20263 Views
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    • Telegram
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    • Home
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • विदेश
    • राजनीति
    • शिक्षा
    • खेल
    • रोजगार
    • बिजनेस
    • सिनेमा
    copyright © 2025 छत्तीसगढ़ मेल

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.