Close Menu
    What's Hot

    सर्विस रोड और नो पार्किंग में वाहन खड़े करने वालों पर पुलिस सख्त, दो दिन में 87 चालान, ₹27,300 जुर्माना वसूला

    July 16, 2026

    पुरानी रंजिश पर जानलेवा हमला करने वाले पिता-पुत्र गिरफ्तार, डोंगरगांव पुलिस की 24 घंटे के भीतर कार्रवाई

    July 16, 2026

    जिले में खाद-बीज का पर्याप्त भंडारण, किसानों को लगातार किया जा रहा वितरण

    July 16, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    ताज़ा ख़बर :
    • सर्विस रोड और नो पार्किंग में वाहन खड़े करने वालों पर पुलिस सख्त, दो दिन में 87 चालान, ₹27,300 जुर्माना वसूला
    • पुरानी रंजिश पर जानलेवा हमला करने वाले पिता-पुत्र गिरफ्तार, डोंगरगांव पुलिस की 24 घंटे के भीतर कार्रवाई
    • जिले में खाद-बीज का पर्याप्त भंडारण, किसानों को लगातार किया जा रहा वितरण
    • एक ही दिन में गूंजी सौर ऊर्जा की गूंज, राजनांदगांव जिले में आयोजित हुई 100 से अधिक ‘प्रधानमंत्री सूर्य घर सभाएं’
    • किसान रामेश्वर बने बिजली उत्पादक : ‘सूर्य घर योजना’ से बिजली बिल हुआ शून्य, अब ग्रिड को बेच रहे अतिरिक्त बिजली
    • महतारी वंदन योजना से संवरा मीना बाई का घर, बच्चों की पढ़ाई और घरेलू जरूरतें हो रहीं पूरी
    • हरियाली का संकल्प : वीरांगना संगठन ने लगाए छायादार और फलदार पौधे
    • बेटियों से दरिंदगी पर फूटा गुस्सा, ‘जीवनदान’ ने न्यायालय के सामने किया प्रदर्शन
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    छत्तीसगढ़ मेल
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीति
    • खेल
    • बिजनेस
    • शिक्षा
    • रोजगार
    • सिनेमा
    छत्तीसगढ़ मेल
    Home » सर्विस रोड और नो पार्किंग में वाहन खड़े करने वालों पर पुलिस सख्त, दो दिन में 87 चालान, ₹27,300 जुर्माना वसूला
    राजनांदगांव

    सर्विस रोड और नो पार्किंग में वाहन खड़े करने वालों पर पुलिस सख्त, दो दिन में 87 चालान, ₹27,300 जुर्माना वसूला

    chhattisgarhmailBy chhattisgarhmailJuly 16, 2026No Comments3 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Telegram Email

    राजनांदगांव। शहर की यातायात व्यवस्था को सुगम, सुरक्षित और सुव्यवस्थित बनाए रखने के लिए राजनांदगांव पुलिस इन दिनों एक्शन मोड में है। सड़कों और सर्विस रोड पर बेतरतीब खड़े होने वाले वाहनों के कारण लग रहे जाम से मुक्ति दिलाने के लिए यातायात पुलिस ने विशेष अभियान छेड़ दिया है। पिछले दो दिनों के भीतर पुलिस ने नो-पार्किंग और सर्विस रोड पर खड़े 87 वाहनों के खिलाफ चालानी कार्रवाई करते हुए 27 हजार 300 रुपये का समन शुल्क वसूला है।

    यह पूरी कार्रवाई पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री कीर्तन राठौर के मार्गदर्शन एवं यातायात प्रभारी निरीक्षक नवरत्न कश्यप के नेतृत्व में की गई।

    शहर के चप्पे-चप्पे पर चला चेकिंग अभियान
    यातायात पुलिस की टीमों ने शहर के उन सभी संवेदनशील और भीड़भाड़ वाले इलाकों को अपनी जद में लिया, जहां अक्सर जाम की स्थिति निर्मित होती है। इसके तहत नया बस स्टैंड, गुरुद्वारा चौक, महावीर चौक, जय स्तंभ चौक, मानव मंदिर चौक, फव्वारा चौक, गुड़ाखू लाइन, जूनी हटरी, आजाद चौक, भारत माता चौक, तिरंगा चौक, रामाधीन मार्ग, सदर लाइन, गंज चौक, चिखली ओवरब्रिज, पुराना रेस्ट हाउस, रेलवे स्टेशन, भगत सिंह चौक, पुलिस सहायता चौक, पुराना बस स्टैंड चौक, गौरीनगर फाटक, रामदरबार चौक, भाजपा कार्यालय चौक, अग्रवाल ट्रांसपोर्ट, कामठी लाइन, अंबेडकर चौक से ममता नगर मोतीपुर अंडरब्रिज, देशमुख होटल चौक, गांधी चौक, दुर्गा चौक, बसंतपुर थाना तिराहा, इंदिरा नगर तिराहा, कुआं चौक, नंदई चौक, मोहारा रोड, आर.के. नगर, राज इम्पीरियल चौक, कविता कॉम्प्लेक्स, महामाया चौक तथा फरहद चौक सहित विभिन्न सर्विस रोड एवं बाजारों में नो-पार्किंग में खड़े वाहनों पर मोटरयान अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई।

    वाहन चालकों को दी समझाइश, व्यापारियों से की अपील
    कार्रवाई के दौरान पुलिस ने वाहन चालकों को केवल निर्धारित पार्किंग स्थलों का ही उपयोग करने और सड़कों पर अनावश्यक वाहन खड़े न करने की सख्त हिदायत दी।

    इसके साथ ही यातायात पुलिस ने शहर के व्यापारियों से अपील की है कि वे अपने प्रतिष्ठानों में सामान की लोडिंग और अनलोडिंग निर्धारित समय सीमा के भीतर ही कराएं, ताकि व्यस्त समय में बाजार क्षेत्रों का यातायात प्रभावित न हो। सभी दुकानदारों और नागरिकों से अनुरोध किया गया है कि वे अपने और ग्राहकों के वाहन सड़क पर खींची गई ‘व्हाइट पार्किंग पट्टी’ (निर्धारित पार्किंग क्षेत्र) के भीतर ही खड़े करवाएं।

    सतत जारी रहेगी कार्रवाई

    यातायात पुलिस ने स्पष्ट किया है कि यह कार्रवाई कोई तात्कालिक अभियान नहीं है। आम नागरिकों को सुगम आवागमन की सुविधा देने के लिए नो-पार्किंग क्षेत्र में वाहन खड़ा कर यातायात बाधित करने वालों के खिलाफ भविष्य में भी इसी प्रकार सख्त, नियमित और निरंतर कार्रवाई जारी रहेगी।

    Share. Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Telegram Email

    Related Posts

    पुरानी रंजिश पर जानलेवा हमला करने वाले पिता-पुत्र गिरफ्तार, डोंगरगांव पुलिस की 24 घंटे के भीतर कार्रवाई

    July 16, 2026

    जिले में खाद-बीज का पर्याप्त भंडारण, किसानों को लगातार किया जा रहा वितरण

    July 16, 2026

    एक ही दिन में गूंजी सौर ऊर्जा की गूंज, राजनांदगांव जिले में आयोजित हुई 100 से अधिक ‘प्रधानमंत्री सूर्य घर सभाएं’

    July 16, 2026

    किसान रामेश्वर बने बिजली उत्पादक : ‘सूर्य घर योजना’ से बिजली बिल हुआ शून्य, अब ग्रिड को बेच रहे अतिरिक्त बिजली

    July 16, 2026

    महतारी वंदन योजना से संवरा मीना बाई का घर, बच्चों की पढ़ाई और घरेलू जरूरतें हो रहीं पूरी

    July 16, 2026

    हरियाली का संकल्प : वीरांगना संगठन ने लगाए छायादार और फलदार पौधे

    July 16, 2026
    Top Posts

    पेंशनर्स की लंबित मांगों को लेकर जनप्रतिनिधियों को सौंपा ज्ञापन

    July 13, 202610 Views

    राष्ट्रीय विद्यार्थी दिवस के अवसर पर एबीवीपी ने किया स्वामी विवेकानंद प्रतिमा का स्वच्छता अभियान एवं माल्यार्पण

    July 11, 20267 Views

    सर्वग्य राव शूटिंग अकादमी राजनांदगाव के खिलाड़ी राज्य स्तरीय शूटिंग प्रतियोगिता में भाग लेगा

    July 13, 20266 Views

    राजनांदगांव की शिक्षिका पारूल चतुर्वेदी का राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान-2026 के लिए चयन

    July 14, 20263 Views

    फिजिक्स ओलंपियाड : करणी सेना के छग अध्यक्ष तोमर क्यूँ हुए प्रसन्न ?

    July 15, 20262 Views

    ‘कोरकोट्टी’ का मोहला में हुआ विमोचन

    July 14, 20262 Views
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    • Telegram
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    • Home
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • विदेश
    • राजनीति
    • शिक्षा
    • खेल
    • रोजगार
    • बिजनेस
    • सिनेमा
    copyright © 2025 छत्तीसगढ़ मेल

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.