Close Menu
    What's Hot

    अटूट सुहाग की कामना : राजनांदगांव में श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया वट सावित्री पर्व

    May 16, 2026

    सौर ऊर्जा की रोशनी से सराबोर हुआ भोथीपारखुर्द, ‘सूर्यसभा’ में पहुंचे कलेक्टर

    May 15, 2026

    अफवाहों पर न दें ध्यान, जिले में पेट्रोल-डीजल का पर्याप्त भंडार : कलेक्टर

    May 15, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    ताज़ा ख़बर :
    • अटूट सुहाग की कामना : राजनांदगांव में श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया वट सावित्री पर्व
    • सौर ऊर्जा की रोशनी से सराबोर हुआ भोथीपारखुर्द, ‘सूर्यसभा’ में पहुंचे कलेक्टर
    • अफवाहों पर न दें ध्यान, जिले में पेट्रोल-डीजल का पर्याप्त भंडार : कलेक्टर
    • खरीफ सीजन से पहले खाद की कालाबाजारी पर प्रहार : बेलगांव में 2253 बोरी अवैध खाद जब्त, गोदाम सील
    • स्वामित्व योजना से ग्रामीणों को मिला मालिकाना हक : अब बैंक से लोन भी ले सकेंगे, 58 लोगों को मिले अधिकार पत्र
    • सुशासन तिहार : समस्याओं के निराकरण के लिए उमड़ी भीड़, स्टेट स्कूल शिविर में मिले 74 आवेदन
    • सुबह सड़कों पर उतरे निगम आयुक्त : बस स्टैंड, आम्बेडकर चौक और गौरव स्थल की सफाई व्यवस्था जांची
    • पीएमश्री केंद्रीय विद्यालय की अस्बा फातिमा बनीं कॉमर्स टॉपर, हासिल किए 87.8% अंक
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    छत्तीसगढ़ मेल
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीति
    • खेल
    • बिजनेस
    • शिक्षा
    • रोजगार
    • सिनेमा
    छत्तीसगढ़ मेल
    Home » अटूट सुहाग की कामना : राजनांदगांव में श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया वट सावित्री पर्व
    राजनांदगांव

    अटूट सुहाग की कामना : राजनांदगांव में श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया वट सावित्री पर्व

    chhattisgarhmailBy chhattisgarhmailMay 16, 2026No Comments3 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Telegram Email

    राजनांदगांव। पतियों की लंबी आयु और अखंड सौभाग्य की कामना का महापर्व ‘वट सावित्री’ शनिवार को संस्कारधानी में पूरी श्रद्धा, उल्लास और पारंपरिक विधि-विधान के साथ मनाया गया। सुहागिन महिलाओं ने पति की दीर्घायु के लिए दिनभर का कठिन निर्जला व्रत रखा। इस वर्ष वट सावित्री की आराधना को लेकर विशेषकर नवविवाहित महिलाओं में अभूतपूर्व उत्साह देखने को मिला।

    सुबह से ही सोलह श्रृंगार किए सुहागिन महिलाएं शहर के विभिन्न क्षेत्रों में स्थित वट वृक्षों (बरगद) के पास पहुंचने लगी थीं। महिलाओं ने वट वृक्ष को जल अर्पित कर रोली, चंदन, अक्षत और मौसमी फलों से विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। इसके बाद सदा सुहागन रहने की मनोकामना के साथ वट वृक्ष के चारों ओर कतारबद्ध होकर परिक्रमा की और तने पर सूत का धागा (रक्षा सूत्र) लपेटने की रस्म पूरी की।

    कथा श्रवण कर की सुख-समृद्धि की कामना
    पूजा के दौरान महिलाओं ने सामूहिक रूप से बैठकर वट सावित्री की पौराणिक कथा का श्रवण और पठन किया। महिलाओं का कहना था कि यह व्रत दांपत्य जीवन में सुख, शांति और समृद्धि लाने वाला है। दिनभर निर्जला उपवास रखने के बाद शाम को महिलाओं ने पतियों को भोजन कराया और उनका आशीर्वाद लेकर अपना व्रत पूर्ण किया। शनिवार को दिनभर शहर के प्रमुख मंदिरों और वट वृक्षों के नीचे पूजा करने वाली महिलाओं की भारी भीड़ जुटी रही।

    शनि जयंती और पर्व के मेल से बाजारों में रही भारी हलचल
    इस बार शनिवार को वट सावित्री पर्व के साथ ही शनि जयंती का विशेष संयोग होने के कारण शहर के बाजारों में दोगुनी रौनक देखने को मिली। शुक्रवार की देर शाम से ही जयस्तंभ चौक सहित शहर के मुख्य बाजार क्षेत्रों में पूजन सामग्री और फलों की दुकानें सज गई थीं, जहां देर रात तक महिलाओं की भीड़ रही। शनिवार सुबह भी बाजारों में भारी चहल-पहल रही। लोगों ने पूजा के लिए बांस के पंखे, खरबूजा, आम और अन्य पूजन सामग्रियों की जमकर खरीदारी की।

    यमराज से वापस लाए थे पति के प्राण: अधिवक्ता हेमलता पांडे
    “मैं पिछले 13 वर्षों से अपनी जेठानी गुंजा पांडे के सहयोग से यह कठिन व्रत पूरी निष्ठा के साथ रखती आ रही हूं। पौराणिक मान्यताओं के अनुसार, इसी दिन माता सावित्री ने अपने दृढ़ संकल्प और पातिव्रत्य धर्म के बल पर यमराज से अपने पति सत्यवान के प्राण वापस छीन लिए थे। तभी से सुहागिन महिलाएं अपने पति की रक्षा और लंबी आयु के लिए यह व्रत रखती हैं। इस पूजा में वट वृक्ष (बरगद) का विशेष महत्व है, क्योंकि इसमें त्रिदेवों का वास माना जाता है।”
    — हेमलता पांडे, अधिवक्ता एवं व्रतधारी

    Share. Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Telegram Email

    Related Posts

    सौर ऊर्जा की रोशनी से सराबोर हुआ भोथीपारखुर्द, ‘सूर्यसभा’ में पहुंचे कलेक्टर

    May 15, 2026

    अफवाहों पर न दें ध्यान, जिले में पेट्रोल-डीजल का पर्याप्त भंडार : कलेक्टर

    May 15, 2026

    खरीफ सीजन से पहले खाद की कालाबाजारी पर प्रहार : बेलगांव में 2253 बोरी अवैध खाद जब्त, गोदाम सील

    May 15, 2026

    स्वामित्व योजना से ग्रामीणों को मिला मालिकाना हक : अब बैंक से लोन भी ले सकेंगे, 58 लोगों को मिले अधिकार पत्र

    May 15, 2026

    सुशासन तिहार : समस्याओं के निराकरण के लिए उमड़ी भीड़, स्टेट स्कूल शिविर में मिले 74 आवेदन

    May 15, 2026

    सुबह सड़कों पर उतरे निगम आयुक्त : बस स्टैंड, आम्बेडकर चौक और गौरव स्थल की सफाई व्यवस्था जांची

    May 15, 2026
    Top Posts

    प्रदेश प्रभारी अहलावत के पांच दिवसीय दौरे से संगठन में उत्साह, घुमका नगर पंचायत चुनाव को लेकर तेज हुई तैयारियां

    May 14, 202613 Views

    वार्ड 46 में महतारी वंदन योजना का शिविर, ई-केवाईसी के लिए उमड़ी महिलाओं की भीड़

    May 13, 202613 Views

    सोमनी हॉस्पिटल में नदारत मिले डॉक्टर और स्टाफ, वेतन रोकने के निर्देश

    May 13, 20267 Views

    दिग्विजय कॉलेज की अव्यवस्थाओं पर एबीवीपी ने खोला मोर्चा, विधानसभा अध्यक्ष से प्राचार्या को हटाने की मांग

    May 10, 20266 Views

    विहिप मातृशक्ति अभ्यास वर्ग का समापन, संस्कारित समाज के निर्माण का लिया संकल्प

    May 13, 20263 Views

    पीएमश्री केंद्रीय विद्यालय की अस्बा फातिमा बनीं कॉमर्स टॉपर, हासिल किए 87.8% अंक

    May 15, 20262 Views
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    • Telegram
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    • Home
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • विदेश
    • राजनीति
    • शिक्षा
    • खेल
    • रोजगार
    • बिजनेस
    • सिनेमा
    copyright © 2025 छत्तीसगढ़ मेल

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.