Close Menu
    What's Hot

    महापौर ने यातायात नगर जीर्णोद्धार कार्य का किया निरीक्षण : गुणवत्ता का ध्यान रखने और निर्माण में तेजी लाने के निर्देश

    July 23, 2026

    सड़क पर रेत, गिट्टी और मलबा रखने वालों पर कार्रवाई : नगर निगम ने वसूला 5-5 सौ रुपये जुर्माना

    July 23, 2026

    सूर्यघर योजना के लिए वार्ड 23 में बैठक, 300 घरों में सोलर पैनल लगाने का लक्ष्य

    July 23, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    ताज़ा ख़बर :
    • महापौर ने यातायात नगर जीर्णोद्धार कार्य का किया निरीक्षण : गुणवत्ता का ध्यान रखने और निर्माण में तेजी लाने के निर्देश
    • सड़क पर रेत, गिट्टी और मलबा रखने वालों पर कार्रवाई : नगर निगम ने वसूला 5-5 सौ रुपये जुर्माना
    • सूर्यघर योजना के लिए वार्ड 23 में बैठक, 300 घरों में सोलर पैनल लगाने का लक्ष्य
    • अंतर्राज्यीय बाइक चोर गिरोह का पर्दाफाश, महाराष्ट्र व मध्य प्रदेश के 3 आरोपी गिरफ्तार
    • शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म : 8 माह की गर्भवती हुई तो मुकरा, रिपोर्ट के 3 घंटे में आरोपी गिरफ्तार
    • बाइक चोर गिरोह के दो सदस्य गिरफ्तार : 9 मामलों का खुलासा, कबीरधाम के आदतन बदमाशों से 7 मोटरसाइकिलें बरामद
    • ‘स्वास्थ्य संगम’ में उमड़ा जनसैलाब, रक्तदान और स्वास्थ्य जागरूकता का मिला संदेश
    • छात्रों की आवाज दबाने के लिए राहुल गांधी समेत विपक्षी नेताओं पर पुलिस कार्रवाई लोकतंत्र पर हमला : कांग्रेस
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    छत्तीसगढ़ मेल
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीति
    • खेल
    • बिजनेस
    • शिक्षा
    • रोजगार
    • सिनेमा
    छत्तीसगढ़ मेल
    Home » सड़क पर रेत, गिट्टी और मलबा रखने वालों पर कार्रवाई : नगर निगम ने वसूला 5-5 सौ रुपये जुर्माना
    राजनांदगांव

    सड़क पर रेत, गिट्टी और मलबा रखने वालों पर कार्रवाई : नगर निगम ने वसूला 5-5 सौ रुपये जुर्माना

    chhattisgarhmailBy chhattisgarhmailJuly 23, 2026No Comments2 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Telegram Email

    राजनांदगांव। शहर को स्वच्छ, सुंदर और व्यवस्थित बनाए रखने के उद्देश्य से नगर निगम द्वारा लगातार अभियान चलाया जा रहा है। साफ-सफाई और प्रतिबंधित प्लास्टिक के इस्तेमाल पर रोक लगाने के साथ-साथ अब सड़कों पर बिल्डिंग मटेरियल व मलबा (डेब्रिस) जमा करने वालों पर भी शिकंजा कसा जा रहा है। निगम आयुक्त जी.आर. मरकाम के निर्देश पर स्वास्थ्य अमले ने ‘मलबा मण्डप’ के तहत कार्रवाई करते हुए सड़क पर रेत, गिट्टी और मलबा रखने वाले दो लोगों से 5-5 सौ रुपये का जुर्माना वसूला।

    आवागमन बाधित होने और गंदगी फैलने पर एक्शन
    निगम आयुक्त जी.आर. मरकाम ने बताया कि कुछ नागरिकों और व्यवसायियों द्वारा सड़क पर अपने मकान या दुकान के सामने गिट्टी, रेत, मलबा और अन्य सामान रख दिया जाता है। इससे न केवल सड़क पर अतिक्रमण होता है और आवागमन बाधित होता है, बल्कि शहर की स्वच्छता भी प्रभावित होती है। इसे गंभीरता से लेते हुए नगर निगम का अतिक्रमण दस्ता प्रतिदिन निरीक्षण कर कार्रवाई कर रहा है।

    दो अलग-अलग स्थानों पर वसूला गया अर्थदंड
    निरीक्षण के दौरान गुरुद्वारा रोड पर जगदीश खोमानी द्वारा सड़क पर रेत-गिट्टी व बिल्डिंग मटेरियल और इलाहाबाद बैंक रोड (अवाना होटल के पास) श्रीमती अनिता बग्गा द्वारा मलबा फैलाकर रखने का मामला सामने आया। इस पर निगम अमले ने तत्काल कार्रवाई करते हुए दोनों संबंधितों से 5-5 सौ रुपये का अर्थदंड वसूला और मौके से सामग्री व मलबा हटाने की कड़ी समझाइश दी।

    नियम तोड़ने पर होगी जब्ती व दंडात्मक कार्रवाई
    निगम आयुक्त ने शहरवासियों और व्यापारियों से अपील की है कि वे निर्माण सामग्री अथवा मलबा सड़क पर न फैलाएं। दुकानदार अपने सामान को दुकान की तय सीमा के भीतर ही रखें और प्रतिबंधित प्लास्टिक का उपयोग बिल्कुल न करें। उन्होंने चेतावनी दी कि नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सामग्री की जब्ती के साथ-साथ आगे भी जुर्माना लगाने की सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

    Share. Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Telegram Email

    Related Posts

    महापौर ने यातायात नगर जीर्णोद्धार कार्य का किया निरीक्षण : गुणवत्ता का ध्यान रखने और निर्माण में तेजी लाने के निर्देश

    July 23, 2026

    सूर्यघर योजना के लिए वार्ड 23 में बैठक, 300 घरों में सोलर पैनल लगाने का लक्ष्य

    July 23, 2026

    अंतर्राज्यीय बाइक चोर गिरोह का पर्दाफाश, महाराष्ट्र व मध्य प्रदेश के 3 आरोपी गिरफ्तार

    July 23, 2026

    शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म : 8 माह की गर्भवती हुई तो मुकरा, रिपोर्ट के 3 घंटे में आरोपी गिरफ्तार

    July 23, 2026

    बाइक चोर गिरोह के दो सदस्य गिरफ्तार : 9 मामलों का खुलासा, कबीरधाम के आदतन बदमाशों से 7 मोटरसाइकिलें बरामद

    July 23, 2026

    ‘स्वास्थ्य संगम’ में उमड़ा जनसैलाब, रक्तदान और स्वास्थ्य जागरूकता का मिला संदेश

    July 23, 2026
    Top Posts

    राष्ट्रीय फलक पर चमका बलौदा बाजार का नाम, शिक्षिका चंद्रिका टोडर राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान से विभूषित

    July 16, 202645 Views

    वीरेन्द्र सिंह तोमर से बागेश्वर धाम सरकार ने कहा : छत्तीसगढ़िया सबले बढिया !!

    July 18, 20267 Views

    पीसीसी चीफ की दौड़ में गुंडरदेही विधायक कुंवर सिंह निषाद का नाम उभरा, सादगी और संगठनात्मक अनुभव बन सकता है प्लस पॉइंट

    July 18, 20263 Views

    पंडरी मोवा थाना पहुंचे जोगी कांग्रेस नेता शमसुल, फर्जी चरित्र प्रमाण पत्र मामले में कोऑर्डिनेटर पर FIR की मांग

    July 17, 20263 Views

    कमलादेवी राठी महिला कॉलेज में गूंजा कजरी का स्वर, पीपीटी से टूटे जेंडर से जुड़े भ्रामक मिथक

    July 21, 20262 Views

    सर्वजनहित समिति ने उठाए जनहित के मुद्दे, निगम आयुक्त ने दिया समाधान का आश्वासन

    July 18, 20262 Views
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    • Telegram
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    • Home
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • विदेश
    • राजनीति
    • शिक्षा
    • खेल
    • रोजगार
    • बिजनेस
    • सिनेमा
    copyright © 2025 छत्तीसगढ़ मेल

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.