राजनांदगांव। जिला कांग्रेस कमेटी राजनांदगांव ने घुमका नगर पंचायत के प्रथम चुनाव को लेकर संगठनात्मक तैयारियां तेज कर दी हैं। जिला कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता एवं मीडिया प्रभारी अनीस खान ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष दीपक बैज के निर्देश पर जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष विपिन यादव ने अध्यक्ष एवं पार्षद प्रत्याशियों के चयन हेतु वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं को पर्यवेक्षक नियुक्त किया है।
जारी आदेश के अनुसार पूर्व निगम अध्यक्ष एवं जिला कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष रमेश डाकलिया तथा पूर्व जनपद सदस्य, पूर्व ब्लॉक युवक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष एवं जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्री हेमंत वैष्णव को घुमका नगर पंचायत चुनाव हेतु पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है।
जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष विपिन यादव ने कहा कि दोनों पर्यवेक्षक स्थानीय कांग्रेसजनों, वरिष्ठ नेताओं, कार्यकर्ताओं एवं जनप्रतिनिधियों से व्यापक रायशुमारी कर जीतने योग्य, सक्रिय एवं जनस्वीकार्य प्रत्याशियों के नाम जिला कांग्रेस कमेटी को सौंपेंगे, ताकि संगठन मजबूत रणनीति और जनता के विश्वास के साथ चुनाव मैदान में उतर सके।
प्रवक्ता एवं मीडिया प्रभारी अनीस खान ने बताया कि उक्त नियुक्ति की विधिवत जानकारी प्रदेश के वरिष्ठ नेताओं पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत, पूर्व उपमुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव एवं प्रदेश संगठन प्रभारी महामंत्री मलकीत सिंह गैंन्दू एवं डोंगरगढ़ विधायिका हर्षिता स्वामी बघेल को प्रेषित कर दी गई है।
विपिन यादव ने कहा कि कांग्रेस पार्टी पूर्ण पारदर्शिता, संगठनात्मक मजबूती और कार्यकर्ताओं की राय के आधार पर प्रत्याशियों का चयन करेगी। उन्होंने विश्वास जताया कि घुमका नगर पंचायत चुनाव में कांग्रेस पार्टी पूरी शक्ति, एकजुटता और जनसमर्थन के साथ ऐतिहासिक विजय हासिल करेगी।

ताज़ा ख़बर :
- सर्विस रोड और नो पार्किंग में वाहन खड़े करने वालों पर पुलिस सख्त, दो दिन में 87 चालान, ₹27,300 जुर्माना वसूला
- पुरानी रंजिश पर जानलेवा हमला करने वाले पिता-पुत्र गिरफ्तार, डोंगरगांव पुलिस की 24 घंटे के भीतर कार्रवाई
- जिले में खाद-बीज का पर्याप्त भंडारण, किसानों को लगातार किया जा रहा वितरण
- एक ही दिन में गूंजी सौर ऊर्जा की गूंज, राजनांदगांव जिले में आयोजित हुई 100 से अधिक ‘प्रधानमंत्री सूर्य घर सभाएं’
- किसान रामेश्वर बने बिजली उत्पादक : ‘सूर्य घर योजना’ से बिजली बिल हुआ शून्य, अब ग्रिड को बेच रहे अतिरिक्त बिजली
- महतारी वंदन योजना से संवरा मीना बाई का घर, बच्चों की पढ़ाई और घरेलू जरूरतें हो रहीं पूरी
- हरियाली का संकल्प : वीरांगना संगठन ने लगाए छायादार और फलदार पौधे
- बेटियों से दरिंदगी पर फूटा गुस्सा, ‘जीवनदान’ ने न्यायालय के सामने किया प्रदर्शन
