Close Menu
    What's Hot

    मोहारा वार्ड को डेढ़ करोड़ की सौगात : पाइपलाइन विस्तार, मुक्तिधाम उन्नयन और सड़क-नाली के लिए महापौर ने किया भूमिपूजन

    July 15, 2026

    वार्डों के निरीक्षण पर निकले महापौर : कंचन बाग और राहुल नगर की जनता से हुए रूबरू, पेयजल संकट दूर करने के निर्देश

    July 15, 2026

    ‘नमस्ते दिवस’ पर स्वच्छता दीदीयों का सम्मान : निगम सभागार में बांटी गई सुरक्षा किट, मोबाइल मेडिकल यूनिट से हुआ स्वास्थ्य परीक्षण

    July 15, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    ताज़ा ख़बर :
    • मोहारा वार्ड को डेढ़ करोड़ की सौगात : पाइपलाइन विस्तार, मुक्तिधाम उन्नयन और सड़क-नाली के लिए महापौर ने किया भूमिपूजन
    • वार्डों के निरीक्षण पर निकले महापौर : कंचन बाग और राहुल नगर की जनता से हुए रूबरू, पेयजल संकट दूर करने के निर्देश
    • ‘नमस्ते दिवस’ पर स्वच्छता दीदीयों का सम्मान : निगम सभागार में बांटी गई सुरक्षा किट, मोबाइल मेडिकल यूनिट से हुआ स्वास्थ्य परीक्षण
    • नवागांव में चला निगम का पीला पंजा : शासकीय भूमि पर किया गया अतिक्रमण ढहाया, फ्लाई ओवर के नीचे से भी हटे ठेले
    • फिजिक्स ओलंपियाड : करणी सेना के छग अध्यक्ष तोमर क्यूँ हुए प्रसन्न ?
    • प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज को विपिन यादव ने दी जन्मदिन की शुभकामनाएं
    • फर्जी चरित्र प्रमाण पत्र पर नौकरी पाने का आरोप : जोगी कांग्रेस नेता शमसुल ने आबकारी अधिकारी को सौंपा ज्ञापन, कॉर्डिनेटर को ब्लैकलिस्ट करने की मांग
    • स्कूटी से शराब बेचते एक गिरफ्तार, पीने और पिलाने वालों पर भी कसा शिकंजा
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    छत्तीसगढ़ मेल
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीति
    • खेल
    • बिजनेस
    • शिक्षा
    • रोजगार
    • सिनेमा
    छत्तीसगढ़ मेल
    Home » सुबह सड़कों पर उतरे निगम आयुक्त : बस स्टैंड, आम्बेडकर चौक और गौरव स्थल की सफाई व्यवस्था जांची
    राजनांदगांव

    सुबह सड़कों पर उतरे निगम आयुक्त : बस स्टैंड, आम्बेडकर चौक और गौरव स्थल की सफाई व्यवस्था जांची

    chhattisgarhmailBy chhattisgarhmailMay 15, 2026No Comments2 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Telegram Email

    राजनांदगांव। नगर निगम आयुक्त अतुल विश्वकर्मा शुक्रवार सुबह शहर की सफाई व्यवस्था का निरीक्षण करने वार्डों में पहुंचे। उन्होंने आम्बेडकर चौक, नया बस स्टैंड और गौरव स्थल का औचक निरीक्षण कर अधिकारियों को सफाई व्यवस्था में सुधार के निर्देश दिए।

    आम्बेडकर चौक में आयुक्त ने चौक-चौराहों की रोजाना सफाई और कचरा उठाने के निर्देश दिए। श्रमिक भवन के पीछे स्थित उद्यान की सफाई कराने को कहा। दुकानदारों और मंदिर परिसर के आसपास व्यापारियों को डस्टबिन का उपयोग करने और गंदगी नहीं फैलाने की समझाइश देने के निर्देश अधिकारियों को दिए गए।

    उन्होंने फ्लाईओवर के नीचे होटल संचालकों को सड़क पर सामान फैलाकर नहीं रखने और साफ-सफाई बनाए रखने को कहा। गंदगी मिलने पर जुर्माना लगाने के निर्देश भी दिए।

    बस स्टैंड में रोजाना सफाई के निर्देश
    नया बस स्टैंड निरीक्षण के दौरान आयुक्त ने स्वच्छता निरीक्षक दीपक श्रीवास्तव को परिसर की प्रतिदिन सफाई सुनिश्चित करने कहा। हाईटेक शौचालय की नियमित सफाई, टिकट काउंटर के पास खड़ी अस्थायी गाड़ियों को हटाने और प्रतीक्षालय में मरम्मत व रेलिंग लगाने के निर्देश दिए गए।

    बस स्टैंड के आसपास दुकानदारों, होटल संचालकों और फल विक्रेताओं को डस्टबिन उपयोग करने तथा झिल्ली-पन्नी का इस्तेमाल नहीं करने की समझाइश देने कहा गया। इसके अलावा बेवजह बह रहे नलों को बंद कराने के निर्देश भी दिए गए।

    ठेला-खोमचा लगाने वालों पर होगी कार्रवाई
    आयुक्त ने स्पष्ट किया कि बस स्टैंड रोड और नालियों के ऊपर ठेला-खोमचा लगाने वालों पर कार्रवाई की जाएगी। गौरव स्थल के आसपास नियमित सफाई रखने और सार्वजनिक शौचालयों में पर्याप्त पानी व अन्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश भी दिए गए।

    Share. Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Telegram Email

    Related Posts

    मोहारा वार्ड को डेढ़ करोड़ की सौगात : पाइपलाइन विस्तार, मुक्तिधाम उन्नयन और सड़क-नाली के लिए महापौर ने किया भूमिपूजन

    July 15, 2026

    वार्डों के निरीक्षण पर निकले महापौर : कंचन बाग और राहुल नगर की जनता से हुए रूबरू, पेयजल संकट दूर करने के निर्देश

    July 15, 2026

    ‘नमस्ते दिवस’ पर स्वच्छता दीदीयों का सम्मान : निगम सभागार में बांटी गई सुरक्षा किट, मोबाइल मेडिकल यूनिट से हुआ स्वास्थ्य परीक्षण

    July 15, 2026

    नवागांव में चला निगम का पीला पंजा : शासकीय भूमि पर किया गया अतिक्रमण ढहाया, फ्लाई ओवर के नीचे से भी हटे ठेले

    July 15, 2026

    प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज को विपिन यादव ने दी जन्मदिन की शुभकामनाएं

    July 15, 2026

    फर्जी चरित्र प्रमाण पत्र पर नौकरी पाने का आरोप : जोगी कांग्रेस नेता शमसुल ने आबकारी अधिकारी को सौंपा ज्ञापन, कॉर्डिनेटर को ब्लैकलिस्ट करने की मांग

    July 15, 2026
    Top Posts

    पेंशनर्स की लंबित मांगों को लेकर जनप्रतिनिधियों को सौंपा ज्ञापन

    July 13, 20268 Views

    राष्ट्रीय विद्यार्थी दिवस के अवसर पर एबीवीपी ने किया स्वामी विवेकानंद प्रतिमा का स्वच्छता अभियान एवं माल्यार्पण

    July 11, 20266 Views

    सर्वग्य राव शूटिंग अकादमी राजनांदगाव के खिलाड़ी राज्य स्तरीय शूटिंग प्रतियोगिता में भाग लेगा

    July 13, 20264 Views

    राजनांदगांव की शिक्षिका पारूल चतुर्वेदी का राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान-2026 के लिए चयन

    July 14, 20262 Views

    ‘कोरकोट्टी’ का मोहला में हुआ विमोचन

    July 14, 20261 Views

    महिलाओं को स्वरोजगार व आत्मनिर्भरता की राह दिखा रहा सिलाई प्रशिक्षण

    July 14, 20261 Views
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    • Telegram
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    • Home
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • विदेश
    • राजनीति
    • शिक्षा
    • खेल
    • रोजगार
    • बिजनेस
    • सिनेमा
    copyright © 2025 छत्तीसगढ़ मेल

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.