
- झपटमारी का आरोपी गिरफ्तार, 5,770 रुपये बरामद
- महापौर परिषद में बजट पर स्वीकृति, अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर भी निर्णय
- झूलेलाल जयंती पर महापौर ने झुलेलाल मंदिर में पूजा अर्चना कर सिंधी समाज को दी बधाई
- महापौर मधुसूदन यादव ने रानी अवंती बाई की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर दी पुष्पांजलि
- महापौर ने निर्माण कार्यों का किया निरीक्षण, दिए शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश
- मवेशी धर-पकड़ अभियान, निगम की टीम ने पकड़े 6 मवेशी
- पीएम सूर्याघर मुफ्त बिजली योजना की समीक्षा, शीघ्र क्रियान्वयन के निर्देश
- हमर क्लीनिक में मरीजों को मिल रही बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं
Author: chhattisgarhmail
डोंगरगांव। राजनांदगांव जिले के डोंगरगांव से लगभग 8 किलोमीटर दूर स्थित कबीरमठ धाम नादिया में आयोजित अखिल भारतीय सद्गुरु कबीर संत सम्मेलन एवं फाल्गुन महोत्सव कार्यक्रम में आज 1 मार्च, रविवार को दोपहर 12 बजे छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय शामिल होंगे। श्री कबीर साहेब मठ ट्रस्ट एवं ग्राम नादिया के तत्वावधान में आयोजित तीन दिवसीय कार्यक्रम में प्रदेश के मुख्यमंत्री संत सम्मेलन में सहभागिता करेंगे। कार्यक्रम में सांसद संतोष पांडे, महापौर मधुसूदन यादव, भाजपा के वरिष्ठ नेता दिनेश गांधी तथा क्षेत्रीय विधायक भोलाराम साहू और दलेश्वर साहू की उपस्थिति भी रहेगी। कबीरमठ धाम नादिया के धर्माधिकारी सत्येंद्र साहेब एवं…
राजनांदगांव। समाज कल्याण विभाग एवं एलिम्को जबलपुर द्वारा गांधी सभागृह राजनांदगांव में वरिष्ठ नागरिकों को सहायक उपकरण वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में महापौर श्री मधुसूदन यादव उपस्थित थे। उन्होंने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि समाज कल्याण विभाग एवं एलिम्को द्वारा वरिष्ठ नागरिकों को सहायक उपकरण वितरण प्रशंसनीय एवं अनुकरणीय कार्य है। उन्होंने सहायक उपकरण मिलने पर वरिष्ठ नागरिकों को बधाई दी। इस दौरान 270 वरिष्ठ नागरिकों को सहायक उपकरणों का वितरण किया गया। उप संचालक समाज कल्याण श्रीमती वैशाली मरडवार ने बताया कि समाज कल्याण विभाग एवं एलिम्को जबलपुर (जनरल…
राजनांदगांव। आगामी होली पर्व को ध्यान में रखते हुए खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग की टीम द्वारा जिले के विभिन्न खाद्य प्रतिष्ठानों का औचक निरीक्षण किया गया। कलेक्टर जितेन्द्र यादव के निर्देश पर डोंगरगांव विकासखंड के प्रतिष्ठानों में खाद्य सुरक्षा जांच की गई। इस दौरान चलित खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला के माध्यम से डोंगरगांव और अर्जुनी से विभिन्न खाद्य पदार्थों के कुल 88 नमूने संकलित किए गए, जिनमें से 3 नमूने अवमानक पाए गए, जबकि 2 नमूनों के लेबल में त्रुटियां पाई गईं। प्राप्त जानकारी के अनुसार, खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग की टीम ने डोंगरगांव स्थित राहुल स्वीट्स से बूंदी…
राजनांदगांव। दिल्ली के चर्चित शराब नीति मामले में सीबीआई कोर्ट ने एक महत्वपूर्ण और ऐतिहासिक फैसला सुनाया। अदालत ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया और 23 अन्य आरोपियों को बाइज्जत बरी कर दिया। इस फैसले ने देशभर में राजनीति को एक नया मोड़ दिया है और आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं में उल्लास का माहौल है। गौरतलब है कि 21 मार्च 2024 को प्रवर्तन निदेशालय ने अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार किया था, उसके बाद 26 जून 2024 को केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो ने उन्हें जेल से हिरासत में लिया था। 23 जुलाई 2024 को उन्हें जमानत मिली। दो वर्षों तक…
सुकमा। राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के अवसर पर पीएमश्री जवाहर नवोदय विद्यालय, पेंटा सुकमा-1 में आयोजित जिला स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी में विद्यार्थियों की विज्ञान के प्रति उत्साह और नवाचार की झलक देखने को मिली। इस प्रदर्शनी का उद्घाटन राजू डी. नायक, सेकंड इन कमांड, 150 बटालियन, सीआरपीएफ ने किया, जिन्होंने विज्ञान को राष्ट्र निर्माण का अहम हिस्सा बताया। प्रारंभ में, एक दिन पहले विद्यालय स्तर पर आयोजित विज्ञान प्रदर्शनी में विद्यार्थियों ने अपनी सृजनात्मकता और वैज्ञानिक जिज्ञासा का बेहतरीन प्रदर्शन किया। कार्यक्रम का संयोजन विद्यालय के प्राचार्य संजय कुमार मंडल के नेतृत्व में हुआ। प्रदर्शनी में विभिन्न मॉडल्स प्रस्तुत किए गए,…
सुकमा। पीएमश्री जवाहर नवोदय विद्यालय पेंटा में 30 जनवरी 2026 को संजय कुमार मंडल ने विधिवत रूप से प्राचार्य पद का कार्यभार ग्रहण किया। उन्होंने विद्यालय के श्याम कुमार रामावत, पीजीटी गणित से पदभार लिया। उनके आगमन से विद्यालय परिवार में नई ऊर्जा और शैक्षणिक उत्कृष्टता को लेकर उम्मीदें बढ़ी हैं। श्री मंडल ने 12 वर्षों तक जवाहर नवोदय विद्यालय दंतेवाड़ा जैसे अति दुर्गम एवं नक्सल प्रभावित क्षेत्र में सेवाएं दीं। इसके बाद 11 वर्षों तक जवाहर नवोदय विद्यालय डोंगरगढ़ में व्याख्याता के रूप में कार्य किया। स्वैच्छिक स्थानांतरण के तहत जवाहर नवोदय विद्यालय उज्जैन में पदस्थ हुए, जहां लगभग…
राजनांदगांव। संस्कार सिटी कॉलेज ऑफ एजुकेशन में ‘मेंटल हेल्थ एवं गेम्स ऑफ लाइफ’ विषय पर एक दिवसीय व्याख्यान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य प्रशिक्षणार्थियों और शिक्षकों को मानसिक संतुलन, सकारात्मक सोच तथा जीवन की चुनौतियों का सामना करने के लिए प्रेरित करना था। कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. गुरप्रीत कौर एवं मुख्य अतिथि डॉ. मोना माखीजा, शासकीय कमला राठी महिला महाविद्यालय द्वारा दीप प्रज्ज्वलन एवं सरस्वती पूजन के साथ किया गया। प्राचार्य ने मुख्य अतिथि का पौधा भेंट कर स्वागत किया। अपने उद्बोधन में प्राचार्य डॉ. कौर ने कहा कि शारीरिक स्वास्थ्य के साथ मानसिक स्वास्थ्य…
राजनांदगांव। कलेक्टर जितेन्द्र यादव के मार्गदर्शन में राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम अंतर्गत निक्षय निरामय पहचान एवं उपचार अभियान के तहत टीबी के उच्च जोखिम समूहों का चिन्हांकन किया जा रहा है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. एनआर नवरतन ने बताया कि राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम अंतर्गत सेंट्रल टीबी डिवीजन के द्वारा राजनांदगांव जिले को प्राप्त हैंड हैल्ड एक्स-रे मशीन के माध्यम से जिला जेल राजनांदगांव के 403 कैदियों का एक्स-रे मशीन के माध्यम से जांच का कार्य किया जा रहा है । प्रथम दिवस 74 कैदियों की जांच एक्स-रे मशीन के माध्यम से किया गया। जिला नोडल अधिकारी डॉं.…
राजनांदगांव। कलेक्टर जितेन्द्र यादव के निर्देशानुसार खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग की टीम द्वारा आगामी होली पर्व के दृष्टिगत चलित खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला के साथ डोंगरगढ़ एवं डोंगरगांव विकासखंड के विभिन्न प्रतिष्ठानों का औचक निरीक्षण किया गया। टीम द्वारा क्षेत्र के खाद्य प्रतिष्ठानों से मिठाई, घी, पनीर, नमकीन, आटा, मैदा, बेसन, सूजी, बेकरी सहित अन्य खाद्य पदार्थों के कुल 125 नमूने संकलित किये गए और चलित खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला के माध्यम से मौके पर जांच की गई, जिनमें से 118 नमूने मानक एवं 5 नमूने अवमानक पाए गए। खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग की टीम द्वारा आशीष डेयरी एवं डेली…
राजनांदगांव। छुरिया विकासखंड अंतर्गत आने वाले ग्राम रानीतलाब के आंगनबाड़ी केन्द्र में वजन तिहार के अवसर पर बच्चों के लिए माँ अम्बे स्वसहायता समूह द्वारा तिथि भोजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। समूह द्वारा बच्चों के लिए पौष्टिक एवं स्वादिष्ट भोजन में चावल, दाल, आलू-मटर की सब्जी, सेवई, पूड़ी, सलाद की व्यवस्था की गई। माँ अम्बे स्वसहायता समूह की अध्यक्ष श्रीमती सलेन्द्री महानदिया एवं अन्य सदस्यों द्वारा आंगनबाड़ी केन्द्र के बच्चों के लिए आयोजित तिथि भोजन समुदाय की सक्रिय सहभागिता, बच्चों के प्रति समुदाय की जिम्मेदारी, सहयोग एवं सामाजिक प्रतिबद्धता को दर्शाती है। यह बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए…