Close Menu
    What's Hot

    145 पथ विक्रेताओं ने कराया पंजीयन, स्वनिधि महोत्सव में बांटे गए ऋण स्वीकृति पत्र

    June 18, 2026

    अतिक्रमण व गंदगी पर निगम सख्त : फल दुकान का सामान जब्त कर लगाया जुर्माना, 10 दुकानें सील

    June 18, 2026

    बेहतर काम करने वाली पंचायतों को मिलेंगे 60 लाख, कर संग्रहण व सोलर विलेज पर कलेक्टर ने दिया जोर

    June 18, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    ताज़ा ख़बर :
    • 145 पथ विक्रेताओं ने कराया पंजीयन, स्वनिधि महोत्सव में बांटे गए ऋण स्वीकृति पत्र
    • अतिक्रमण व गंदगी पर निगम सख्त : फल दुकान का सामान जब्त कर लगाया जुर्माना, 10 दुकानें सील
    • बेहतर काम करने वाली पंचायतों को मिलेंगे 60 लाख, कर संग्रहण व सोलर विलेज पर कलेक्टर ने दिया जोर
    • पीएम स्वनिधि के लंबित प्रकरणों का जल्द करें निराकरण, पात्रों को समय पर मिले लाभ : कलेक्टर
    • नगर राजभाषा कार्यान्वयन समिति का वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह संपन्न
    • दिग्विजय स्टेडियम में 21 जून को मनेगा जिला स्तरीय योग दिवस, अपर कलेक्टर ने तैयारियों का लिया जायजा
    • बिजली विभाग की वसूली फूल और जनता के घरों की बत्ती गुल : आसिफ अली
    • शासकीय स्कूल सोमनी में धूमधाम से मनाया गया शाला प्रवेशोत्सव, बच्चों को बांटी गई साइकिल व पुस्तकें
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    छत्तीसगढ़ मेल
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीति
    • खेल
    • बिजनेस
    • शिक्षा
    • रोजगार
    • सिनेमा
    छत्तीसगढ़ मेल
    Home » खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग की टीम द्वारा आगामी होली पर्व के दृष्टिगत खाद्य प्रतिष्ठानों का किया जा रहा औचक निरीक्षण
    राजनांदगांव

    खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग की टीम द्वारा आगामी होली पर्व के दृष्टिगत खाद्य प्रतिष्ठानों का किया जा रहा औचक निरीक्षण

    chhattisgarhmailBy chhattisgarhmailFebruary 26, 2026No Comments2 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Telegram Email

    राजनांदगांव। कलेक्टर जितेन्द्र यादव के निर्देशानुसार खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग की टीम द्वारा आगामी होली पर्व के दृष्टिगत चलित खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला के साथ डोंगरगढ़ एवं डोंगरगांव विकासखंड के विभिन्न प्रतिष्ठानों का औचक निरीक्षण किया गया। टीम द्वारा क्षेत्र के खाद्य प्रतिष्ठानों से मिठाई, घी, पनीर, नमकीन, आटा, मैदा, बेसन, सूजी, बेकरी सहित अन्य खाद्य पदार्थों के कुल 125 नमूने संकलित किये गए और चलित खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला के माध्यम से मौके पर जांच की गई, जिनमें से 118 नमूने मानक एवं 5 नमूने अवमानक पाए गए।
    खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग की टीम द्वारा आशीष डेयरी एवं डेली नीड्स डोंगरगढ़ से शंका के आधार पर घी, पनीर एवं खारी का नमूना तथा जैन स्वीट्स तुमड़ीबोड़ से मिल्क कतली एवं नमकीन का नमूना संकलित कर उच्च स्तरीय जांच हेतु खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला प्रेषित किया गया है। उक्त नमूनों में से यदि कोई नमूना अवमानक, मिथ्याछाप या असुरक्षित पाए जाने पर संबंधित खाद्य कारोबारकर्ता के विरूद्ध खाद्य सुरक्षा मानक अधिनियम 2006 के तहत कड़ी कार्रवाई कर प्रकरण को यथाशीघ्र सक्षम न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा।
    खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग की टीम द्वारा क्षेत्र के नागरिकों को सही एवं गुणवत्तायुक्त खाद्य उत्पाद पहंुचाने के लिए लगातार खाद्य प्रतिष्ठानों का औचक निरीक्षण किया जा रहा है और आवश्यकतानुसार कार्यवाही की जा रही है। खाद्य कारोबारियों से अपने प्रतिष्ठानों में नागरिकों के लिए सुरक्षित एवं सही गुणवत्ता के खाद्य पदार्थ का विक्रय, भण्डारण, प्रदर्शन एवं विनिर्माण करने की अपील की है। साथ ही नागरिकों से आगामी त्योहारी सीजन को देखते हुए खाद्य पदार्थों को खरीदते समय विश्वसनीय एवं पंजीकृत दुकानों से ही खाद्य सामग्री खरीदीने का आग्रह किया गया है। कोई भी खाद्य सामग्री खरीदते समय दुकानदार से पक्का बिल (रसीद) अवश्य लें। शिकायत दर्ज कराने की स्थिति में यह बिल अत्यंत आवश्यक होता है। अत्यधिक चमकीले और गहरे रंग वाली मिठाइयों में अखाद्य रंगों का उपयोग किया जा सकता है, नागरिक इन मिठाइयों का उपयोग नहीं करें। प्राकृतिक रंगों से बनी मिठाइयों को प्राथमिकता दें। पैकेट बंद खाद्य पदार्थों, नमकीन एवं पेय पदार्थों को खरीदते समय उन पर अंकित निर्माण तिथि, उपयोग की अंतिम तिथि, एफएसएसएआई नंबर अवश्य जांचे। साफ-सफाई का अभाव वाले प्रतिष्ठानों से मिठाइयां या खाद्य पदार्थ नहीं खरीदे। किसी भी प्रतिष्ठान पर मिलावटी या दूषित खाद्य सामग्री बेचे जाने का संदेह होने पर खाद्य सुरक्षा विभाग हेल्पलाइन 9340597097 पर सूचना अवश्य दें।

    Share. Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Telegram Email

    Related Posts

    145 पथ विक्रेताओं ने कराया पंजीयन, स्वनिधि महोत्सव में बांटे गए ऋण स्वीकृति पत्र

    June 18, 2026

    अतिक्रमण व गंदगी पर निगम सख्त : फल दुकान का सामान जब्त कर लगाया जुर्माना, 10 दुकानें सील

    June 18, 2026

    बेहतर काम करने वाली पंचायतों को मिलेंगे 60 लाख, कर संग्रहण व सोलर विलेज पर कलेक्टर ने दिया जोर

    June 18, 2026

    पीएम स्वनिधि के लंबित प्रकरणों का जल्द करें निराकरण, पात्रों को समय पर मिले लाभ : कलेक्टर

    June 18, 2026

    नगर राजभाषा कार्यान्वयन समिति का वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह संपन्न

    June 18, 2026

    दिग्विजय स्टेडियम में 21 जून को मनेगा जिला स्तरीय योग दिवस, अपर कलेक्टर ने तैयारियों का लिया जायजा

    June 18, 2026
    Top Posts

    अघोर आश्रम की अनूठी पहल : मोहारा मुक्तिधाम में चला स्वच्छता अभियान

    June 14, 202693 Views

    पनेका के एमजीएम स्कूल में अवैध चर्च बनाकर धर्मांतरण का आरोप, कलेक्टर-एसपी को ज्ञापन

    June 13, 202622 Views

    जरूरतमंदों के लिए फरिश्ता बने यूनुस अजनबी, रक्त अलंकरण सम्मान से नवाजे गए

    June 15, 20266 Views

    डिलापहरी स्कूल में शाला प्रवेश उत्सव, तिलक लगाकर हुआ नवप्रवेशी बच्चों का स्वागत

    June 16, 20264 Views

    कर्मचारियों ने लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन, महंगाई भत्ता सहित कई मुद्दों पर की कार्रवाई की मांग

    June 12, 20263 Views

    गायत्री मंत्र की अनिवार्यता पर ईसाई समाज मुखर, सचिव को पत्र सौंप जताई कड़ी आपत्ति

    June 16, 20262 Views
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    • Telegram
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    • Home
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • विदेश
    • राजनीति
    • शिक्षा
    • खेल
    • रोजगार
    • बिजनेस
    • सिनेमा
    copyright © 2025 छत्तीसगढ़ मेल

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.