राजनांदगांव। छुरिया विकासखंड अंतर्गत आने वाले ग्राम रानीतलाब के आंगनबाड़ी केन्द्र में वजन तिहार के अवसर पर बच्चों के लिए माँ अम्बे स्वसहायता समूह द्वारा तिथि भोजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। समूह द्वारा बच्चों के लिए पौष्टिक एवं स्वादिष्ट भोजन में चावल, दाल, आलू-मटर की सब्जी, सेवई, पूड़ी, सलाद की व्यवस्था की गई। माँ अम्बे स्वसहायता समूह की अध्यक्ष श्रीमती सलेन्द्री महानदिया एवं अन्य सदस्यों द्वारा आंगनबाड़ी केन्द्र के बच्चों के लिए आयोजित तिथि भोजन समुदाय की सक्रिय सहभागिता, बच्चों के प्रति समुदाय की जिम्मेदारी, सहयोग एवं सामाजिक प्रतिबद्धता को दर्शाती है। यह बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए महत्वपूर्ण पहल है।

ताज़ा ख़बर :
- जिले में किशोरियों को लगाया एचपीवी वैक्सीन, 134 बालिकाओं को टीका लगा
- जिले में पीएम आशा योजना के तहत दलहन-तिलहन की खरीदी, 108 किसानों को 40.41 लाख रुपए का भुगतान
- दिग्विजय स्टेडियम में सख्ती : 4.54 लाख रुपये का बकाया किराया जमा, दो दुकानों की सीलिंग
- राजनांदगांव में 100 करोड़ के निवेश से सीबीजी संयंत्र का निर्माण, रोजगार और स्वच्छ ऊर्जा पर जोर
- कृषि विभाग का घर-घर अभियान : हर किसान को योजना से जोड़ने का लक्ष्य
- जनदर्शन में आवेदन पर त्वरित कार्रवाई, महिला को स्वरोजगार के लिए मिला 1.20 लाख का ऋण
- राजनांदगांव में सफल हुआ द्वितीय जूनियर राज्य स्तरीय स्पीड हैंडबॉल चैंपियनशिप
- छत्तीसगढ़ के ओम यादव और अवि मानिकपुरी, भारतीय सब जूनियर बालक कोर टीम में चयनित
