
- जवाहर नवोदय विद्यालय में श्रद्धा और उत्साह से मनाई गई गुरु पूर्णिमा
- राज्य स्तरीय शालेय हॉकी में गुरुनानक स्कूल का जलवा, दुर्ग संभाग बना ओवरऑल चैंपियन
- जिला कांग्रेस में चार संगठनात्मक नियुक्तियां : चुम्मन व प्रकाश बने प्रवक्ता, अमित को सोशल मीडिया की कमान
- कलेक्टर ने उत्कृष्ट कार्यों के लिए प्राचार्यों एवं शिक्षकों को किया सम्मानित
- बुलडोजर चलाकर शासकीय घास भूमि से हटाया गया अवैध अतिक्रमण
- कलेक्टर ने समय-सीमा बैठक में शासन की प्राथमिकता वाली योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की
- अंतरराज्यीय गांजा तस्कर गिरोह का भंडाफोड़: 20.59 लाख का 41 किलो गांजा और पिकअप जब्त
- उच्च जोखिम वाली गर्भवतियों की विशेष निगरानी, 1698 महिलाओं की नि:शुल्क सोनोग्राफी
Author: chhattisgarhmail
राजनांदगांव। दिल्ली में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, मल्लिकार्जुन खड़गे, प्रियंका गांधी सहित सांसदों एवं वरिष्ठ नेताओं की गिरफ्तारी, पुलिस कार्रवाई व छात्र हितों से जुड़े मुद्दों और नीट परीक्षा को लेकर जंतर-मंतर में प्रदर्शनरत छात्रों से बर्बरता के खिलाफ बुधवार को शहर एवं ग्रामीण जिला कांग्रेस कमेटी ने जयस्तंभ चौक पर प्रदर्शन किया। बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता दोपहर एक बजे जयस्तंभ चौक पहुंचे और केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए प्रधानमंत्री का पुतला दहन किया। शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष जितेंद्र मुदलियार ने कहा कि नीट सहित शिक्षा और युवाओं के भविष्य से जुड़े सवालों पर आवाज उठाना कोई…
राजनांदगांव। कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में मंगलवार को आयोजित साप्ताहिक समय-सीमा बैठक में कलेक्टर जितेंद्र यादव ने जिले में संचालित विकास कार्यों और शासन की प्राथमिकता वाली योजनाओं की गहन समीक्षा की। बैठक में सख्त रुख अपनाते हुए कलेक्टर के निर्देश पर जिला चिकित्सालय में मरीज की जांच में लापरवाही बरतने पर संबंधित के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई। उन्होंने स्पष्ट किया कि शासकीय कार्यों और जनस्वास्थ्य से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। मौसमी बीमारियों से बचाव और शिकायतों का त्वरित निराकरण बारिश के मौसम के मद्देनजर कलेक्टर ने सभी स्वास्थ्य केंद्रों में पर्याप्त दवाइयों की उपलब्धता और आवश्यक चिकित्सा इंतजाम सुनिश्चित…
राजनांदगांव। शासकीय महिला बहुद्देशीय प्रशिक्षण केंद्र (गौरव पथ) में छत्तीसगढ़ राज्य एड्स नियंत्रण समिति की संयुक्त निदेशक डॉ. भाग्यश्री वर्मा की उपस्थिति में जिला एचआईवी एड्स नियंत्रण समिति की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिले में एड्स नियंत्रण के लिए चलाए जा रहे अभियानों की प्रगति का लेखा-जोखा लिया गया और जन-जागरूकता बढ़ाने पर विशेष जोर दिया गया। ऑनलाइन एंट्री समय पर पूरी करने के निर्देश बैठक के दौरान संयुक्त निदेशक डॉ. भाग्यश्री वर्मा ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि एचआईवी एड्स से पीड़ित मरीजों को शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्राथमिकता से दिलाया जाए। इसके…
राजनांदगांव। बैंक ऑफ बड़ौदा के 119वें स्थापना दिवस के अवसर पर बड़ौदा ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (आरसेटी) राजनांदगांव परिसर में पर्यावरण संरक्षण एवं संवर्धन के उद्देश्य से पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान बैंक प्रबंधन व संकाय सदस्यों ने पौधे रोपकर पर्यावरण को हरा-भरा बनाए रखने का संकल्प लिया। पौधरोपण कर देखभाल का लिया संकल्प कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित लीड डिस्ट्रिक्ट मैनेजर (एलडीएम) मुनीश शर्मा ने पौधरोपण कर आमजन को पर्यावरण सहेजने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि वृक्ष प्रकृति का अमूल्य उपहार हैं। प्रत्येक व्यक्ति को जीवन में अधिक से अधिक पौधे लगाने…
राजनांदगांव। धार्मिक आस्था के केंद्रों को सहेजने और उनका जीर्णोद्धार करने की कड़ी में नगर निगम द्वारा विकास कार्यों को गति दी जा रही है। इसी क्रम में वार्ड क्रमांक 22 स्थित नीलगिरी पार्क कॉलोनी के नीलकंठ महादेव एवं हनुमान मंदिर का 5 लाख रुपये की लागत से जीर्णोद्धार कराया जाएगा। सोमवार को महापौर मधुसूदन यादव ने कॉलोनीवासियों की उपस्थिति में विधिवत पूजा-अर्चना कर निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया। आस्था के केंद्रों का संवर्धन सरकार की प्राथमिकता : महापौर भूमिपूजन कार्यक्रम को संबोधित करते हुए महापौर मधुसूदन यादव ने कहा कि धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व विभाग द्वारा स्वीकृत राशि से…
राजनांदगांव। शहर के वार्ड क्रमांक 30 कंचनबाग की बुनियादी सुविधाओं और विकास कार्यों को गति देने के लिए महापौर मधुसूदन यादव सोमवार सुबह मैदान में उतरे। उन्होंने वार्ड पार्षद चंद्रशेखर लश्करे के साथ क्षेत्र का पैदल भ्रमण कर जारी निर्माण कार्यों और सफाई व्यवस्था का धरातली निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि सभी निर्माण कार्य गुणवत्ता के साथ तय समय सीमा के भीतर पूरे किए जाएं। मौसमी बीमारियों से बचाव पर जोर, नालियों की सफाई के निर्देश बारिश के मौसम में पनपने वाली बीमारियों को देखते हुए महापौर ने स्वास्थ्य अमले को सफाई व्यवस्था पर…
राजनांदगांव। कलेक्टर जितेंद्र यादव ने आज बसंतपुर स्थित शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में जिले के सभी प्राचार्यों, विकासखंड शिक्षा अधिकारियों, विकासखंड स्रोत समन्वयकों तथा संकुल समन्वयकों की वृहद समीक्षा बैठक लेकर शिक्षा विभाग की विभिन्न योजनाओं एवं गतिविधियों की समीक्षा की। कलेक्टर ने गत वर्ष बोर्ड परीक्षाओं में जिले के उत्कृष्ट परीक्षा परिणाम के लिए सभी प्राचार्यों एवं शिक्षकों की सराहना की। उन्होंने कहा कि टीम भावना और नवाचार के साथ कार्य करते हुए जरूरतमंद विद्यार्थियों तक गुणवत्तापूर्ण शिक्षा पहुंचाना सभी की प्राथमिकता होनी चाहिए। उन्होंने शासन की विभिन्न योजनाओं एवं महत्वपूर्ण कार्यक्रमों का समयबद्ध एवं प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने…
राजनांदगांव। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह आज स्पीकर निवास में आयोजित स्वामित्व योजना अंतर्गत स्वामित्व पट्टा वितरण कार्यक्रम में शामिल हुए। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने राजनांदगांव विकासखंड के ग्राम ईरा, मनकी, आरला, बांकल एवं कुसमी के 150 हितग्राहियों को स्वामित्व पट्टों का वितरण किया। कार्यक्रम में विधानसभा अध्यक्ष ने स्वास्थ्य सेवाओं के लिए उपलब्ध कराई गई एम्बुलेंस एवं स्वच्छता वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना भी किया। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने कहा कि स्वामित्व कार्ड केवल कागज का एक टुकड़ा नहीं, बल्कि ग्रामीणों के आत्मसम्मान, आत्मनिर्भरता की चाबी है। उनके कानूनी अधिकार का प्रमाण है। उन्होंने…
राजनांदगांव। जिला साहू संघ के नवनिर्वाचित अध्यक्ष नोबल साहू एवं नवगठित कार्यकारिणी का भव्य एवं ऐतिहासिक शपथ ग्रहण समारोह 25 जुलाई शनिवार को साहू सदन में आयोजित किया जाएगा। समारोह में जिलेभर के आजीवन सदस्य, सभी तहसील एवं परीक्षेत्र इकाइयों के पदाधिकारी, ग्रामीण इकाइयों के प्रतिनिधि, समाज के वरिष्ठजन, मातृशक्ति, युवा वर्ग तथा विभिन्न क्षेत्रों के गणमान्य नागरिक बड़ी संख्या में शामिल होंगे। आयोजन को समाज की एकता, संगठनात्मक मजबूती और सामाजिक समरसता का प्रतीक बनाने की तैयारी पूरी कर ली गई है। जिला साहू संघ के नवनिर्वाचित अध्यक्ष नोबल साहू ने बताया कि वरिष्ठजनों के मार्गदर्शन में शपथग्रहण समारोह…
राजनांदगांव। जिला कांग्रेस कमेटी के पूर्व महामंत्री लोकनाथ भारती ने कहा कि देशभर में उठ रही छात्रों की आवाज केवल एक आंदोलन नहीं, बल्कि करोड़ों युवाओं की भावनाओं का प्रतिनिधित्व करती है। उन्होंने कहा कि जब शिक्षा महंगी हो जाए, परीक्षाएं पेपर लीक की भेंट चढ़ जाएं, डिग्री के बाद भी रोजगार न मिले और छात्रों की बात सुनने के बजाय उन्हें अनदेखा किया जाए, तब आवाज उठाना आवश्यक हो जाता है। उन्होंने कहा कि नई दिल्ली के जंतर-मंतर पर शिक्षा नीति में सुधार और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे…