Close Menu
    What's Hot

    जनदर्शन की शिकायत पर एक्शन : पटेवा में शासकीय जमीन से हटाया अतिक्रमण, किसान के खेत तक पहुंच का रास्ता खुला

    July 22, 2026

    बोरतलाव हादसे की जांच तेज : अधिकारियों ने घटनास्थल का किया संयुक्त निरीक्षण, उत्खनन क्षेत्र का कराया सीमांकन

    July 22, 2026

    फसल परिवर्तन योजना से बदली गांतापार के किसान की तकदीर : पानी की किल्लत के बीच राकेश ने अपनाई अरहर की खेती

    July 22, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    ताज़ा ख़बर :
    • जनदर्शन की शिकायत पर एक्शन : पटेवा में शासकीय जमीन से हटाया अतिक्रमण, किसान के खेत तक पहुंच का रास्ता खुला
    • बोरतलाव हादसे की जांच तेज : अधिकारियों ने घटनास्थल का किया संयुक्त निरीक्षण, उत्खनन क्षेत्र का कराया सीमांकन
    • फसल परिवर्तन योजना से बदली गांतापार के किसान की तकदीर : पानी की किल्लत के बीच राकेश ने अपनाई अरहर की खेती
    • खुटेरी में 3.28 एकड़ शासकीय भूमि से हटा अवैध कब्जा, ट्रैक्टर चलाकर समतल की गई भूमि
    • राजनांदगांव में यातायात पुलिस का शिकंजा : 7 दिनों में 366 वाहनों पर चालानी कार्रवाई, 1.29 लाख रुपये समन शुल्क वसूला
    • युवती को अकेली पाकर घर में घुसा अधेड़, लज्जा भंग करने का प्रयास : पीड़िता ने सीमेंट के डंबल से किया हमला, पुलिस ने आरोपी को भेजा जेल
    • महापौर व आयुक्त ने संभाला मोर्चा, चिखली दीनदयाल नगर में जलभराव की समस्या का जायजा लिया
    • आयुक्त की सुबह-सुबह इंदिरा नगर में दस्तक : जिला अस्पताल का चोक नाला JCB से खुलवाया, ऑडिटोरियम का मरम्मत कार्य जल्द पूरा करने के निर्देश
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    छत्तीसगढ़ मेल
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीति
    • खेल
    • बिजनेस
    • शिक्षा
    • रोजगार
    • सिनेमा
    छत्तीसगढ़ मेल
    Home » शिक्षा की गुणवत्ता एवं परीक्षा परिणाम में उत्कृष्टता बनाए रखने के लिए टीम भावना से करें कार्य : कलेक्टर
    राजनांदगांव

    शिक्षा की गुणवत्ता एवं परीक्षा परिणाम में उत्कृष्टता बनाए रखने के लिए टीम भावना से करें कार्य : कलेक्टर

    chhattisgarhmailBy chhattisgarhmailJuly 21, 2026No Comments2 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Telegram Email

    राजनांदगांव। कलेक्टर जितेंद्र यादव ने आज बसंतपुर स्थित शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में जिले के सभी प्राचार्यों, विकासखंड शिक्षा अधिकारियों, विकासखंड स्रोत समन्वयकों तथा संकुल समन्वयकों की वृहद समीक्षा बैठक लेकर शिक्षा विभाग की विभिन्न योजनाओं एवं गतिविधियों की समीक्षा की। कलेक्टर ने गत वर्ष बोर्ड परीक्षाओं में जिले के उत्कृष्ट परीक्षा परिणाम के लिए सभी प्राचार्यों एवं शिक्षकों की सराहना की। उन्होंने कहा कि टीम भावना और नवाचार के साथ कार्य करते हुए जरूरतमंद विद्यार्थियों तक गुणवत्तापूर्ण शिक्षा पहुंचाना सभी की प्राथमिकता होनी चाहिए। उन्होंने शासन की विभिन्न योजनाओं एवं महत्वपूर्ण कार्यक्रमों का समयबद्ध एवं प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने विद्यालयों में शिक्षकों की नियमित उपस्थिति, ऑनलाइन उपस्थिति प्रणाली, पाक्षिक परीक्षण, वृक्षारोपण अभियान, प्रतियोगी परीक्षाओं की प्रारंभिक तैयारी तथा गुणवत्तापूर्ण शिक्षण व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए कार्ययोजना बनाकर कार्य करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रत्येक विद्यालय में सतत मॉनिटरिंग की व्यवस्था होनी चाहिए, जिससे विद्यार्थियों के सीखने के स्तर में निरंतर सुधार हो सके। कलेक्टर ने बालिकाओं को सर्वाइकल कैंसर से बचाव हेतु एचपीवी टीकाकरण अभियान की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य विभाग द्वारा निर्धारित रोस्टर के अनुसार विद्यालयों में टीकाकरण किया जाएगा। सभी प्राचार्य पालकों की सहमति प्राप्त कर 14 एवं 15 वर्ष आयु वर्ग की बालिकाओं का शत-प्रतिशत एचपीवी टीकाकरण सुनिश्चित करें।
    इस अवसर पर स्वास्थ्य विभाग की नोडल अधिकारी डॉ. मीना आरमो ने पॉवर प्वाइंट प्रस्तुतीकरण के माध्यम से एचपीवी टीकाकरण की विस्तृत जानकारी दी। जिला शिक्षा अधिकारी प्रवास सिंह बघेल ने कहा कि शासन स्तर से समय-समय पर विभिन्न महत्वपूर्ण जानकारियां मांगी जाती हैं। सभी अधिकारी एवं प्राचार्य निर्धारित समय सीमा में आवश्यक जानकारी उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें। उन्होंने विद्यालयों में टीम भावना के साथ कार्य करने, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, ऑनलाइन कक्षाओं, एक पेड़ मां के नाम अभियान, पुस्तक स्कैनिंग तथा शाला अवधि में शिक्षकों की अनिवार्य उपस्थिति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। जिला शिक्षा अधिकारी ने कहा कि शाला अवधि के दौरान यदि कोई शिक्षक बिना अनुमति विद्यालय से अनुपस्थित पाया जाता है तो उसके विरुद्ध नियमानुसार कठोर कार्रवाई की जाएगी। बैठक में जिला मिशन समन्वयक सतीश ब्योहरे, जिला परियोजना अधिकारी श्रीमती रश्मि सिंह, एपीसी मनोज मरकाम, मनोज चौहान, आदर्श वासनिक, पीआर झाड़े, श्रीमती परिणीता शर्मा, श्रीमती कामिनी साहू, श्रीमती रोहिणी सिन्हा सहित संपर्क डिवाइस कार्यक्रम एवं विनोबा कार्यक्रम के जिला समन्वयक नरेंद्र साहू तथा शिक्षा विभाग के अधिकारी उपस्थित थे।

    Share. Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Telegram Email

    Related Posts

    जनदर्शन की शिकायत पर एक्शन : पटेवा में शासकीय जमीन से हटाया अतिक्रमण, किसान के खेत तक पहुंच का रास्ता खुला

    July 22, 2026

    बोरतलाव हादसे की जांच तेज : अधिकारियों ने घटनास्थल का किया संयुक्त निरीक्षण, उत्खनन क्षेत्र का कराया सीमांकन

    July 22, 2026

    फसल परिवर्तन योजना से बदली गांतापार के किसान की तकदीर : पानी की किल्लत के बीच राकेश ने अपनाई अरहर की खेती

    July 22, 2026

    खुटेरी में 3.28 एकड़ शासकीय भूमि से हटा अवैध कब्जा, ट्रैक्टर चलाकर समतल की गई भूमि

    July 22, 2026

    राजनांदगांव में यातायात पुलिस का शिकंजा : 7 दिनों में 366 वाहनों पर चालानी कार्रवाई, 1.29 लाख रुपये समन शुल्क वसूला

    July 22, 2026

    युवती को अकेली पाकर घर में घुसा अधेड़, लज्जा भंग करने का प्रयास : पीड़िता ने सीमेंट के डंबल से किया हमला, पुलिस ने आरोपी को भेजा जेल

    July 22, 2026
    Top Posts

    राष्ट्रीय फलक पर चमका बलौदा बाजार का नाम, शिक्षिका चंद्रिका टोडर राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान से विभूषित

    July 16, 202646 Views

    वीरेन्द्र सिंह तोमर से बागेश्वर धाम सरकार ने कहा : छत्तीसगढ़िया सबले बढिया !!

    July 18, 20267 Views

    पीसीसी चीफ की दौड़ में गुंडरदेही विधायक कुंवर सिंह निषाद का नाम उभरा, सादगी और संगठनात्मक अनुभव बन सकता है प्लस पॉइंट

    July 18, 20263 Views

    पंडरी मोवा थाना पहुंचे जोगी कांग्रेस नेता शमसुल, फर्जी चरित्र प्रमाण पत्र मामले में कोऑर्डिनेटर पर FIR की मांग

    July 17, 20263 Views

    कमलादेवी राठी महिला कॉलेज में गूंजा कजरी का स्वर, पीपीटी से टूटे जेंडर से जुड़े भ्रामक मिथक

    July 21, 20262 Views

    सर्वजनहित समिति ने उठाए जनहित के मुद्दे, निगम आयुक्त ने दिया समाधान का आश्वासन

    July 18, 20262 Views
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    • Telegram
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    • Home
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • विदेश
    • राजनीति
    • शिक्षा
    • खेल
    • रोजगार
    • बिजनेस
    • सिनेमा
    copyright © 2025 छत्तीसगढ़ मेल

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.