राजनांदगांव। जिला कांग्रेस कमेटी के पूर्व महामंत्री लोकनाथ भारती ने कहा कि देशभर में उठ रही छात्रों की आवाज केवल एक आंदोलन नहीं, बल्कि करोड़ों युवाओं की भावनाओं का प्रतिनिधित्व करती है। उन्होंने कहा कि जब शिक्षा महंगी हो जाए, परीक्षाएं पेपर लीक की भेंट चढ़ जाएं, डिग्री के बाद भी रोजगार न मिले और छात्रों की बात सुनने के बजाय उन्हें अनदेखा किया जाए, तब आवाज उठाना आवश्यक हो जाता है।
उन्होंने कहा कि नई दिल्ली के जंतर-मंतर पर शिक्षा नीति में सुधार और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर पुलिस द्वारा लाठीचार्ज और आंसू गैस का इस्तेमाल किया गया। इस घटना में कई छात्र-छात्राएं घायल हुए, जिसकी उन्होंने कड़ी निंदा की।
लोकनाथ भारती ने कहा कि देशभर में युवा कांग्रेस और भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (एनएसयूआई) भी छात्रों के समर्थन में आंदोलन कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी भी पेपर लीक के मुद्दे को लेकर विभिन्न राज्यों में सभाएं कर चुके हैं और इस मुद्दे पर केंद्र सरकार जवाब देने से बच रही है।
उन्होंने आरोप लगाया कि छात्रों के आंदोलन से केंद्र सरकार घबरा गई है और लोकतांत्रिक तरीके से अपनी बात रखने वाले युवाओं की आवाज को दमनात्मक कार्रवाई के जरिए दबाने का प्रयास कर रही है। भारती ने कहा कि पेपर लीक जैसे गंभीर मुद्दे पर छात्र पिछले कई दिनों से आंदोलनरत हैं, लेकिन सरकार ने उनसे संवाद तक नहीं किया। उन्होंने कहा कि शिक्षा व्यवस्था में सुधार और युवाओं के भविष्य की सुरक्षा के लिए सरकार को संवेदनशीलता के साथ पहल करनी चाहिए।

ताज़ा ख़बर :
- कलेक्टर की समय-सीमा बैठक : जांच में लापरवाही पर जिला अस्पताल में FIR, योजनाओं में तेजी लाने के निर्देश
- जिला एचआईवी एड्स नियंत्रण समिति की समीक्षा बैठक : एचआईवी पॉजिटिव मरीजों को सरकारी योजनाओं से जोड़ने और फॉलोअप के निर्देश
- बैंक ऑफ बड़ौदा के 119वें स्थापना दिवस पर बड़ौदा आरसेटी परिसर में रोपे गए पौधे, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश
- नीलगिरी पार्क में नीलकंठ महादेव और हनुमान मंदिर का होगा जीर्णोद्धार : महापौर ने 5 लाख के कार्यों का किया भूमिपूजन
- कंचनबाग में निर्माण व सफाई का महापौर ने लिया जायजा : समय सीमा में कार्य पूर्ण करने और मानसून में सतर्कता बरतने के निर्देश
- शिक्षा की गुणवत्ता एवं परीक्षा परिणाम में उत्कृष्टता बनाए रखने के लिए टीम भावना से करें कार्य : कलेक्टर
- स्वामित्व कार्ड ग्रामीणों के आत्मसम्मान एवं आत्मनिर्भरता की चाबी : डा. रमन सिंह
- 25 जुलाई को जिला साहू संघ का शपथ ग्रहण, नोबल साहू लेंगे अध्यक्ष पद की शपथ, प्रतिभाओं का होगा सम्मान
