Close Menu
    What's Hot

    जनदर्शन की शिकायत पर एक्शन : पटेवा में शासकीय जमीन से हटाया अतिक्रमण, किसान के खेत तक पहुंच का रास्ता खुला

    July 22, 2026

    बोरतलाव हादसे की जांच तेज : अधिकारियों ने घटनास्थल का किया संयुक्त निरीक्षण, उत्खनन क्षेत्र का कराया सीमांकन

    July 22, 2026

    फसल परिवर्तन योजना से बदली गांतापार के किसान की तकदीर : पानी की किल्लत के बीच राकेश ने अपनाई अरहर की खेती

    July 22, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    ताज़ा ख़बर :
    • जनदर्शन की शिकायत पर एक्शन : पटेवा में शासकीय जमीन से हटाया अतिक्रमण, किसान के खेत तक पहुंच का रास्ता खुला
    • बोरतलाव हादसे की जांच तेज : अधिकारियों ने घटनास्थल का किया संयुक्त निरीक्षण, उत्खनन क्षेत्र का कराया सीमांकन
    • फसल परिवर्तन योजना से बदली गांतापार के किसान की तकदीर : पानी की किल्लत के बीच राकेश ने अपनाई अरहर की खेती
    • खुटेरी में 3.28 एकड़ शासकीय भूमि से हटा अवैध कब्जा, ट्रैक्टर चलाकर समतल की गई भूमि
    • राजनांदगांव में यातायात पुलिस का शिकंजा : 7 दिनों में 366 वाहनों पर चालानी कार्रवाई, 1.29 लाख रुपये समन शुल्क वसूला
    • युवती को अकेली पाकर घर में घुसा अधेड़, लज्जा भंग करने का प्रयास : पीड़िता ने सीमेंट के डंबल से किया हमला, पुलिस ने आरोपी को भेजा जेल
    • महापौर व आयुक्त ने संभाला मोर्चा, चिखली दीनदयाल नगर में जलभराव की समस्या का जायजा लिया
    • आयुक्त की सुबह-सुबह इंदिरा नगर में दस्तक : जिला अस्पताल का चोक नाला JCB से खुलवाया, ऑडिटोरियम का मरम्मत कार्य जल्द पूरा करने के निर्देश
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    छत्तीसगढ़ मेल
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीति
    • खेल
    • बिजनेस
    • शिक्षा
    • रोजगार
    • सिनेमा
    छत्तीसगढ़ मेल
    Home » 25 जुलाई को जिला साहू संघ का शपथ ग्रहण, नोबल साहू लेंगे अध्यक्ष पद की शपथ, प्रतिभाओं का होगा सम्मान
    राजनांदगांव

    25 जुलाई को जिला साहू संघ का शपथ ग्रहण, नोबल साहू लेंगे अध्यक्ष पद की शपथ, प्रतिभाओं का होगा सम्मान

    chhattisgarhmailBy chhattisgarhmailJuly 21, 2026No Comments3 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Telegram Email

    राजनांदगांव। जिला साहू संघ के नवनिर्वाचित अध्यक्ष नोबल साहू एवं नवगठित कार्यकारिणी का भव्य एवं ऐतिहासिक शपथ ग्रहण समारोह 25 जुलाई शनिवार को साहू सदन में आयोजित किया जाएगा। समारोह में जिलेभर के आजीवन सदस्य, सभी तहसील एवं परीक्षेत्र इकाइयों के पदाधिकारी, ग्रामीण इकाइयों के प्रतिनिधि, समाज के वरिष्ठजन, मातृशक्ति, युवा वर्ग तथा विभिन्न क्षेत्रों के गणमान्य नागरिक बड़ी संख्या में शामिल होंगे। आयोजन को समाज की एकता, संगठनात्मक मजबूती और सामाजिक समरसता का प्रतीक बनाने की तैयारी पूरी कर ली गई है।
    जिला साहू संघ के नवनिर्वाचित अध्यक्ष नोबल साहू ने बताया कि वरिष्ठजनों के मार्गदर्शन में शपथग्रहण समारोह की सभी तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया गया है। आयोजन को अनुशासित, गरिमामय, भव्य एवं ऐतिहासिक स्वरूप देने के लिए विभिन्न समितियों को जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं, ताकि कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हो सके।
    समारोह का शुभारंभ दोपहर 12.00 बजे पूजा-अर्चना के साथ होगा। इसके बाद 12.30 से 1.30 बजे तक सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, जिनमें समाज की सांस्कृतिक परंपराओं की झलक देखने को मिलेगी। 1.30 से 2.00 बजे तक अतिथियों का स्वागत एवं समाज के प्रतिभावान छात्र-छात्राओं का सम्मान किया जाएगा। इसके पश्चात 2.00 से 2.30 बजे तक नवनिर्वाचित अध्यक्ष नोबल साहू सहित जिला साहू संघ की नई कार्यकारिणी का विधिवत शपथग्रहण कराया जाएगा। शपथग्रहण के बाद 2.30 बजे से मुख्य अतिथियों का उद्बोधन एवं आशीर्वचन होगा, जिसमें समाज के विकासए संगठन की मजबूती और भावी योजनाओं पर विचार साझा किए जाएंगे।
    श्री साहू ने कहा कि यह समारोह केवल पदभार ग्रहण का कार्यक्रम नहीं बल्कि समाज की एकजुटता, संगठनात्मक शक्ति और सामाजिक समरसता का संदेश देने वाला ऐतिहासिक अवसर होगा। उन्होंने समाज के सभी आजीवन सदस्यों, वरिष्ठजनों, मातृशक्ति, युवाओं एवं सामाजिक बंधुओं से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर नवगठित टीम का उत्साहवर्धन करने की अपील की है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि समाज के सभी वर्गों की सक्रिय भागीदारी से यह आयोजन लंबे समय तक याद रखा जाएगा तथा जिला साहू संघ को नई ऊर्जा और नई दिशा प्रदान करेगा। कार्यक्रम में जिलेभर से बड़ी संख्या में समाजजनों की उपस्थिति की संभावना है।
    जिला साहू संघ के महामंत्री नीलमणी साहू एवं अनिल कुमार साहू ने संयुक्त रूप से बताया कि समारोह की सभी तैयारियां लगभग पूर्ण हो चुकी हैं और आयोजन को सफल एवं ऐतिहासिक बनाने के लिए समाज के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता पूरी निष्ठा से जुटे हुए हैं। उन्होंने भी समाज के सभी लोगों से समय पर उपस्थित होकर कार्यक्रम की गरिमा बढ़ाने की अपील की है।

    Share. Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Telegram Email

    Related Posts

    जनदर्शन की शिकायत पर एक्शन : पटेवा में शासकीय जमीन से हटाया अतिक्रमण, किसान के खेत तक पहुंच का रास्ता खुला

    July 22, 2026

    बोरतलाव हादसे की जांच तेज : अधिकारियों ने घटनास्थल का किया संयुक्त निरीक्षण, उत्खनन क्षेत्र का कराया सीमांकन

    July 22, 2026

    फसल परिवर्तन योजना से बदली गांतापार के किसान की तकदीर : पानी की किल्लत के बीच राकेश ने अपनाई अरहर की खेती

    July 22, 2026

    खुटेरी में 3.28 एकड़ शासकीय भूमि से हटा अवैध कब्जा, ट्रैक्टर चलाकर समतल की गई भूमि

    July 22, 2026

    राजनांदगांव में यातायात पुलिस का शिकंजा : 7 दिनों में 366 वाहनों पर चालानी कार्रवाई, 1.29 लाख रुपये समन शुल्क वसूला

    July 22, 2026

    युवती को अकेली पाकर घर में घुसा अधेड़, लज्जा भंग करने का प्रयास : पीड़िता ने सीमेंट के डंबल से किया हमला, पुलिस ने आरोपी को भेजा जेल

    July 22, 2026
    Top Posts

    राष्ट्रीय फलक पर चमका बलौदा बाजार का नाम, शिक्षिका चंद्रिका टोडर राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान से विभूषित

    July 16, 202646 Views

    वीरेन्द्र सिंह तोमर से बागेश्वर धाम सरकार ने कहा : छत्तीसगढ़िया सबले बढिया !!

    July 18, 20267 Views

    पीसीसी चीफ की दौड़ में गुंडरदेही विधायक कुंवर सिंह निषाद का नाम उभरा, सादगी और संगठनात्मक अनुभव बन सकता है प्लस पॉइंट

    July 18, 20263 Views

    पंडरी मोवा थाना पहुंचे जोगी कांग्रेस नेता शमसुल, फर्जी चरित्र प्रमाण पत्र मामले में कोऑर्डिनेटर पर FIR की मांग

    July 17, 20263 Views

    कमलादेवी राठी महिला कॉलेज में गूंजा कजरी का स्वर, पीपीटी से टूटे जेंडर से जुड़े भ्रामक मिथक

    July 21, 20262 Views

    सर्वजनहित समिति ने उठाए जनहित के मुद्दे, निगम आयुक्त ने दिया समाधान का आश्वासन

    July 18, 20262 Views
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    • Telegram
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    • Home
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • विदेश
    • राजनीति
    • शिक्षा
    • खेल
    • रोजगार
    • बिजनेस
    • सिनेमा
    copyright © 2025 छत्तीसगढ़ मेल

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.