राजनांदगांव। दिल्ली में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, मल्लिकार्जुन खड़गे, प्रियंका गांधी सहित सांसदों एवं वरिष्ठ नेताओं की गिरफ्तारी, पुलिस कार्रवाई व छात्र हितों से जुड़े मुद्दों और नीट परीक्षा को लेकर जंतर-मंतर में प्रदर्शनरत छात्रों से बर्बरता के खिलाफ बुधवार को शहर एवं ग्रामीण जिला कांग्रेस कमेटी ने जयस्तंभ चौक पर प्रदर्शन किया। बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता दोपहर एक बजे जयस्तंभ चौक पहुंचे और केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए प्रधानमंत्री का पुतला दहन किया।
शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष जितेंद्र मुदलियार ने कहा कि नीट सहित शिक्षा और युवाओं के भविष्य से जुड़े सवालों पर आवाज उठाना कोई अपराध नहीं है। लोकतांत्रिक व्यवस्था में विपक्ष की बात सुनने के बजाय उसे पुलिस बल के सहारे दबाने का प्रयास किया जा रहा है। कांग्रेस ऐसे दमन से डरने वाली नहीं है। छात्र-युवाओं के अधिकारों की लड़ाई सड़क से लेकर सदन तक पूरी मजबूती से लड़ी जाएगी।
उन्होंने कहा कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह व शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए तत्काल इस्तीफा देना चाहिए। उन्होंने मांग की कि परीक्षा प्रणाली में हुई गड़बड़ियों और विद्यार्थियों के भविष्य से जुड़े गंभीर विषयों पर संसद में तत्काल चर्चा कर दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाए। साथ ही नई दिल्ली में शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे छात्र-छात्राओं और प्रदर्शनकारियों पर दर्ज एफआईआर तथा अन्य आपराधिक प्रकरण तत्काल वापस लिए जाएं।
ग्रामीण जिला कांग्रेस अध्यक्ष विपिन यादव ने आरोप लगाया कि छात्र-युवा हितों की आवाज उठाने वाले जनप्रतिनिधियों को बलपूर्वक रोककर केंद्र सरकार लोकतांत्रिक अधिकारों का हनन कर रही है। यादव ने इसे लोकतंत्र के लिए दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए पुलिस कार्रवाई की कड़ी निंदा की। उन्होंने कहा कि दिल्ली में कांग्रेस नेताओं और सांसदों के साथ जिस प्रकार का व्यवहार किया गया, वह लोकतांत्रिक मूल्यों पर सीधा हमला है। केंद्र सरकार विरोध की हर आवाज को कुचलना चाहती है, लेकिन कांग्रेस कार्यकर्ता जनता के मुद्दों पर संघर्ष जारी रखेंगे। छात्रों, युवाओं और आम नागरिकों के अधिकारों की रक्षा के लिए पार्टी हर स्तर पर आंदोलन तेज करेगी।
प्रदर्शन के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और छात्र हितों से जुड़े मुद्दों पर सकारात्मक निर्णय लेने की मांग की। प्रदर्शन के दौरान विधायक हर्षिता स्वामी बघेल, पूर्व मंत्री धनेश पाटिला, प्रदेश संयुक्त महासचिव आफताब आलम, मेहलु मारु व प्रवीण मेश्राम, पूर्व जिला अध्यक्ष पदम कोठारी, भागवत साहू, पूर्व शहर जिला अध्यक्ष रमेश राठौर, दिनेश शर्मा, कुलबीर सिंह छाबड़ा, पूर्व महापौर हेमा देशमुख, नेता प्रतिपक्ष संतोष पिल्ले, राकेश जोशी, मामराज अग्रवाल, अशोक पंजवानी, प्रदीप बाबा राठौर, सूर्यकांत जैन, रुबी गरचा, हरिनारायण धकेता, शरद खंडेलवाल, देवेश वैष्णव, मनीष साहू, विनय झा, रमेश डाकलिया, कमलजीत सिंह पिंटू, अशोक फड़नवीस, अनीस खान, राहुल तिवारी, नंदकुमार साहू, टिकेश साहू, चुम्मन साहू, शैलेष जैन, रोशनी सिन्हा, संगीता साहू, क्रांति बंजारे, अमर झा, अमीन हुद्दा, विष्णु लोधी, विनोद गेंड्रे, अमित अग्रवाल, केदार यादव, पिंकू खान, अरशद खान, तन्मय कोटड़िया, अब्दुल कादिर, राजू रंगारी, अब्दुल कलाम, विशु आजमानी, आशीष सोनकर, आफताब अहमद, रज्जू जॉन, सुरेंद्र गजभिये, हर्ष खोब्रागढ़े, अमित, केवल वर्मा, प्रकाश राठौर, झम्मन देवांगन, हेमंत कुमार, सूरज शर्मा, अब्बास खान, शुभम कसार, अंशुल श्रीवास्तव, लक्की साहू, विनोद यादव (बंटी), मो. करीम मेमन, शिवम चौधरी, आशीष साहू, बबलू कसार, रवि कुमार साहू, महेंद्र राजपूत, निश्चय बुराडे, हिमालय बांधे, सीमाराम श्रीवास, युवराज सहित अन्य उपस्थित थे।

ताज़ा ख़बर :
- जनदर्शन की शिकायत पर एक्शन : पटेवा में शासकीय जमीन से हटाया अतिक्रमण, किसान के खेत तक पहुंच का रास्ता खुला
- बोरतलाव हादसे की जांच तेज : अधिकारियों ने घटनास्थल का किया संयुक्त निरीक्षण, उत्खनन क्षेत्र का कराया सीमांकन
- फसल परिवर्तन योजना से बदली गांतापार के किसान की तकदीर : पानी की किल्लत के बीच राकेश ने अपनाई अरहर की खेती
- खुटेरी में 3.28 एकड़ शासकीय भूमि से हटा अवैध कब्जा, ट्रैक्टर चलाकर समतल की गई भूमि
- राजनांदगांव में यातायात पुलिस का शिकंजा : 7 दिनों में 366 वाहनों पर चालानी कार्रवाई, 1.29 लाख रुपये समन शुल्क वसूला
- युवती को अकेली पाकर घर में घुसा अधेड़, लज्जा भंग करने का प्रयास : पीड़िता ने सीमेंट के डंबल से किया हमला, पुलिस ने आरोपी को भेजा जेल
- महापौर व आयुक्त ने संभाला मोर्चा, चिखली दीनदयाल नगर में जलभराव की समस्या का जायजा लिया
- आयुक्त की सुबह-सुबह इंदिरा नगर में दस्तक : जिला अस्पताल का चोक नाला JCB से खुलवाया, ऑडिटोरियम का मरम्मत कार्य जल्द पूरा करने के निर्देश
