Author: chhattisgarhmail

राजनांदगांव। खैरागढ़ जिले में श्री सीमेंट लिमिटेड की प्रस्तावित संडी चूना पत्थर खदान परियोजना के खिलाफ 40 गांव के लोगों के विरोध को लेकर आम आदमी पार्टी के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष उत्तम जायसवाल का कहना है कि विगत दिनों मामले में प्रदर्शन कर रहे ग्रामीणों का घायल होने के बावजूद सरकार द्वारा 11 दिसंबर को जनसुनवाई की अनुमति देना दुर्भाग्यजनक है। जब प्रभावित गांवों ने पहले ही सामूहिक रूप से परियोजना का विरोध जता दिया है, तो जनसुनवाई कराने का कोई औचित्य नहीं रह जाता और जानकारी मिली है कि क्षेत्र में कंपनी के एजेंट गांव वालों से फर्जी तरीके…

Read More

राजनांदगांव। पदुमतरा में नए वर्ष में होने वाले श्रीमद् भागवत कथा के लिए आयोजन समिति ने भूमिपूजन किया। पुजारी राजा दुबे ने विधिवत पूजा-अर्चना कर भूमिपूजन कार्य संपन्न कराये। आगामी 1 जनवरी को मां बगलामुखी यज्ञ एवं 2 जनवरी से 8 जनवरी तक कथा का आयोजन किया गया है। कार्यक्रम में क्षेत्रीय विधायक हर्षिता स्वामी ने अपनी बात रखते हुए कहा कि महाराज जी की कथा सुनने दूर-दूर से श्रोता उपस्थित रहेंगे, सभी को तैयारी में जुट जाने की अपील की। पूर्व विधायक भुनेश्वर बघेल ने कहा की यह पदुमतरा ही नहीं पूरे क्षेत्र के लिए गर्व व सौभाग्य का…

Read More

राजनांदगांव। अखिल भारतीय पुरोहित पुजारी संघ द्वारा गीता जयंती का आयोजन श्रद्धा, उत्साह और धार्मिक fervour के साथ किया गया। संघ की पहल पर शहर के विभिन्न मंदिरों में भी गीता जयंती मनाने का प्रयास किया गया, जिससे पूरे क्षेत्र में धार्मिक माहौल निर्मित रहा। पूजा–अर्चना से हुआ कार्यक्रम का शुभारंभ कार्यक्रम की शुरुआत भगवान श्रीकृष्ण के चित्र पर तिलक और पूजा–अर्चना के साथ की गई। इसके पश्चात सामूहिक रूप से श्रीमद्भगवद्गीता का पाठ किया गया। मुख्य अतिथि और कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे पंडित देव कुमार निर्वाणी ने उद्बोधन देते हुए गीता के संदेश को जीवन में उतारने पर…

Read More

राजनांदगांव। अखिल भारतीय पुजारी पुरोहित संघ ने महिला प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष पद पर आशा वैष्णव की नियुक्ति की है। संघ के कार्यालय प्रमुख वैभव निर्वाणी और दुर्गा प्रसाद तिवारी ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर जानकारी दी कि संगठन में सक्रिय भागीदारी और सेवा कार्यों को देखते हुए उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी गई है। अनुशंसा पर बनी नियुक्ति आशा वैष्णव के नाम की अनुशंसा संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष देव कुमार निर्वाणी, राष्ट्रीय सचिव लाल जे.के. वैष्णव, प्रदेश संयोजक डॉ. सौरव निर्वाणी, प्रदेश अध्यक्ष सुरेंद्र दास वैष्णव, नर्मदा कुंड राम जानकी मंदिर के महंत, प्रदेश सचिव शिवेंद्र वैष्णव, डोमनदास वैष्णव तथा…

Read More

राजनांदगांव। मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत सुश्री सुरूचि सिंह की अध्यक्षता में जिला पंचायत सभाकक्ष में पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग सहित अन्य विभागीय योजना अंतर्गत पंचायतों में निर्माणाधीन कार्यों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। सीईओ जिला पंचायत सुश्री सुरूचि सिंह ने ग्रामवार एवं ब्लॉकवार प्रगतिरत एवं अप्रारंभ कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने मुख्यमंत्री समग्र ग्रामीण योजना, अन्य पिछड़ा वर्ग क्षेत्र विकास प्राधिकरण, 15वें वित्त आयोग, जिला एवं जनपद पंचायत विकास योजना, लोक शिक्षण मद, समग्र शिक्षा योजना, अनुसूचित जाति विकास प्राधिकरण, प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना, सांसद क्षेत्र एवं विधायक क्षेत्र विकास योजना एवं अन्य योजना अन्तर्गत निर्माणाधीन कार्यों…

Read More

राजनांदगांव। मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत सुश्री सुरूचि सिंह की अध्यक्षता में जिला पंचायत सभाकक्ष में प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के क्रियान्वयन के संबंध में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। सीईओ जिला पंचायत सुश्री सुरूचि सिंह ने प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना अंतर्गत जिले के सभी सब स्टेशनों में पदस्थ कनिष्ठ अभियंता विद्युत मंडल के प्रगति की जानकारी ली। उन्होंने योजना अंतर्गत निर्धारित लक्ष्य को शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना शासन की महत्वकांक्षी योजना है। योजना अंतर्गत जिले को आगामी दो माह में लगभग 5000 कनेक्शन का लक्ष्य दिया गया…

Read More

राजनांदगांव। कलेक्टर जितेन्द्र यादव ने आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में धान खरीदी के मद्देनजर समिति प्रबंधकों एवं पटवारियों की बैठक ली। कलेक्टर ने धान उपार्जन केन्द्रवार धान खरीदी, रकबा समर्पण एवं अन्य व्यवस्था की गहन समीक्षा की। उन्होंने कहा कि छोटे किसानों का धान प्राथमिकता से पहले खरीदे। ऐसे किसान जिन्होंने निर्धारित रकबा तक अपने धान की बिक्री कर दी है, उनके रकबा समर्पण के कार्य में गति लाएं। उन्होंने सभी समिति प्रबंधकों एवं पटवारियों से कहा कि ईमानदारी एवं प्रतिबद्धतापूर्वक कार्य करें। किसान रकबा समर्पण के लिए स्वप्रेरित होकर स्वयं रकबा समर्पण कर रहे है। इसके साथ ही अवैध धान…

Read More

राजनांदगांव। मध्यप्रदेश-महाराष्ट्र-छत्तीसगढ़ (एमएमसी) जोन के माओवादियों के सरेंडर की अपील के बीच छत्तीसगढ़-मध्यप्रदेश की सीमा पर फिर एक बार हाक फोर्स और माओवादियों का आमना-सामना हुआ है। सर्चिंग आपरेशन के दौरान शनिवार की दोपहर एमपी की फोर्स और माओवादियों के बीच एक्सचेंज आफ फायर हुआ। इसमें कोई हताहत तो नहीं हुआ, लेकिन माओवादियों को अपना सारा सामान छोड़कर भागना पड़ा। बालाघाट एसपी ने मुठभेड़ की पुष्टि की है। यह मुठभेड़ सरहदी क्षेत्र में मातघाट के पास हुई है जो कि मध्यप्रदेश की सीमा में आता है। यह क्षेत्र खैरागढ़-गंडई-छुईखदान जिले से लगा हुआ है। बीते 19 नवंबर को भी इसके…

Read More

राजनांदगांव। जिला राजनांदगांव में नेशनल हाईवे पर लगातार हो रही सड़क दुर्घटनाओं को रोकने पुलिस और एनएचएआई की संयुक्त पहल जारी है। पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राहुल देव शर्मा के मार्गदर्शन में यातायात प्रभारी निरीक्षक नवरतन कश्यप की टीम, एनएचएआई इंजीनियरों के साथ मिलकर दुर्घटनाजन्य क्षेत्रों का निरीक्षण कर आवश्यक सुधारात्मक कदम उठा रही है। निरीक्षण के बाद हाईवे पर कई संवेदनशील स्थानों पर सुधार कार्य किए गए हैं, जिसमें आरके नगर चौक व बीजेपी कार्यालय के सामने केट्स-आई लगाए गए। आरके नगर चौक में ब्रेकर मार्किंग कर दृश्यता बेहतर की गई। भानपुरी…

Read More

राजनांदगांव। क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने चलाए जा रहे अभियान के तहत चिखली पुलिस ने वाद-विवाद कर शांति भंग करने और संज्ञेय अपराध की आशंका पर तीन बदमाशों के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की है। कार्रवाई पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राहुल देव शर्मा तथा नगर पुलिस अधीक्षक पुष्पेंद्र नायक के मार्गदर्शन में की गई। शनिवार को पुलिस ने ग्राम बोरी निवासी विशाल उर्फ लल्ला ताम्रकार (24), रूपेश उर्फ दादु सिन्हा (24) एवं विस्सा उर्फ बादल ताम्रकार (22) को गिरफ्तार किया। तीनों के खिलाफ फ वाद-विवाद कर माहौल बिगाड़ने और आगे गंभीर अपराध होने की आशंका पर…

Read More