राजनांदगांव। जिला राजनांदगांव में नेशनल हाईवे पर लगातार हो रही सड़क दुर्घटनाओं को रोकने पुलिस और एनएचएआई की संयुक्त पहल जारी है। पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राहुल देव शर्मा के मार्गदर्शन में यातायात प्रभारी निरीक्षक नवरतन कश्यप की टीम, एनएचएआई इंजीनियरों के साथ मिलकर दुर्घटनाजन्य क्षेत्रों का निरीक्षण कर आवश्यक सुधारात्मक कदम उठा रही है।
निरीक्षण के बाद हाईवे पर कई संवेदनशील स्थानों पर सुधार कार्य किए गए हैं, जिसमें आरके नगर चौक व बीजेपी कार्यालय के सामने केट्स-आई लगाए गए। आरके नगर चौक में ब्रेकर मार्किंग कर दृश्यता बेहतर की गई। भानपुरी नदी-कोपेडीह तिराहा के पास दुर्घटना रोकथाम के लिए पेड़ों की कटाई कर सड़क दृश्यता बढ़ाई गई। पारस डायग्नोस्टिक के पास हाई मास्ट लाइट की रिपेयरिंग कर रात में रोशनी बढ़ाई गई। चिचोला झुरानदी मोड़ पर शेवरॉन साइन बोर्ड, लेफ्ट-राइट दिशा संकेतक और केट्स.आई लगाए गए हैं।
यातायात विभाग ने बताया कि जिले के अन्य दुर्घटनाजन्य स्थानों का भी चिन्हांकन किया जा रहा है। संबंधित विभागों के साथ समन्वय कर आगामी दिनों में वहां भी सुधारात्मक कदम उठाए जाएंगे।
आम जनता से अपील की गई है कि इन चिन्हित स्थानों से गुजरते समय सावधानीपूर्वक वाहन चलाएंए गति सीमा का पालन करें और सुरक्षित रहें।

ताज़ा ख़बर :
- सुशासन तिहार-2026 : नागरिकों से सीधा संवाद और समस्याओं का त्वरित समाधान का मंच
- राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन से संजना बनी लखपति दीदी, जनरल स्टोर से हर माह 50-60 हजार की आय
- घुमका में रेत का अवैध परिवहन करते 2 हाईवा जप्त, माफियाओं में हड़कंप
- राजनांदगांव में जनगणना 2027 का प्रथम चरण शुरू, धनगांव में मकान गणना पूरी
- थाना सोमनी की मानवीय पहल, मानसिक रूप से कमजोर महिला का इलाज सेंदरी अस्पताल में
- आईपीएल सट्टा रैकेट का खुलासा, बसंतपुर पुलिस ने 2 करोड़ के लेन-देन का पर्दाफाश किया
- मवेशी चुराने वाले 5 शातिर गिरफ्तार, 24 घंटे में पशु चोरी का खुलासा
- छत्तीसगढ़ में पहली बार राज्य स्तरीय विश्व पशु चिकित्सा दिवस का भव्य आयोजन, अम्बिकापुर बना साक्षी : पशु चिकित्सकों को मिला सम्मान, “भोजन एवं स्वास्थ्य के संरक्षक” बताए गए
