राजनांदगांव। क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने चलाए जा रहे अभियान के तहत चिखली पुलिस ने वाद-विवाद कर शांति भंग करने और संज्ञेय अपराध की आशंका पर तीन बदमाशों के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की है। कार्रवाई पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राहुल देव शर्मा तथा नगर पुलिस अधीक्षक पुष्पेंद्र नायक के मार्गदर्शन में की गई।
शनिवार को पुलिस ने ग्राम बोरी निवासी विशाल उर्फ लल्ला ताम्रकार (24), रूपेश उर्फ दादु सिन्हा (24) एवं विस्सा उर्फ बादल ताम्रकार (22) को गिरफ्तार किया।
तीनों के खिलाफ फ वाद-विवाद कर माहौल बिगाड़ने और आगे गंभीर अपराध होने की आशंका पर धारा 170, 126, 135 (3) बीएनएसएस के तहत पृथक-पृथक कार्रवाई की गई। आरोपियों को माननीय न्यायालय राजनांदगांव में पेश किया गया।
पुलिस ने स्पष्ट किया है कि क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए अवैध गांजा.शराब बिक्री, असामाजिक तत्वों, गुंडा-बदमाशों और सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने वालों के खिलाफ अभियान निरंतर जारी रहेगा।
कार्रवाई में चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक कैलाश चंद्र मरई, सउनि शत्रुहन टंडन, प्रधान आरक्षक अंजित नेताम, कुंदन उईके, आरक्षक सुनील बैरागी, गोपाल पैकरा, आदित्य सोलंकी तथा चिखली चौकी स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

ताज़ा ख़बर :
- मोदी सरकार के 12 साल की उपलब्धियों को देख रहे लोग, बृजमोहन अग्रवाल ने किया फोटो प्रदर्शनी का अवलोकन
- टीएल बैठक में कलेक्टर के कड़े निर्देश : सीएम हेल्पलाइन के आवेदनों का समय-सीमा में करें गुणवत्तापूर्ण निराकरण
- जनदर्शन में कलेक्टर ने सुनी लोगों की समस्याएं, कई मामलों का मौके पर हुआ समाधान
- हाईरिस्क 1884 गर्भवती महिलाओं की हुई नि:शुल्क सोनोग्राफी, मातृ-शिशु मृत्यु दर कम करने पर फोकस
- यूपीएससी चयनित अभ्यर्थी देंगे सफलता के मंत्र, 20 जून को होगा मार्गदर्शन कार्यक्रम
- जनदर्शन में पहुंची फरियाद तो मिली राहत, कृषक की पैतृक जमीन अवैध कब्जे से मुक्त
- खरीफ सीजन के लिए समितियों में पर्याप्त खाद-बीज उपलब्ध, किसानों को नहीं होगी परेशानी
- विश्व रक्तदान दिवस पर जिले में 155 यूनिट रक्त संग्रह, समाजसेवियों और जवानों ने दिखाई सहभागिता
