
- ग्रामीण क्षेत्र में बढ़ेगी विकास की रफ्तार, संतोष अग्रवाल ने ली बैठक
- चिखली पुलिस ने चाकू दिखाकर लूट करने वाले आरोपी को किया गिरफ्तार
- सोमनी पुलिस ने अवैध शराब बिक्री करने वाले आरोपी को किया गिरफ्तार
- ग्राम घुपसाल बना आदर्श मॉडल, जल संरक्षण और फसल परिवर्तन से पानी की समस्या हुई कम
- पाटेकोहरा चेकपोस्ट पर रेत से लदा हाईवा जप्त, चालक नहीं दिखा सका दस्तावेज
- मोतीपुर नदी घाट पर अवैध रैम्प ढहाया, 2 गाड़ियां जब्त
- महिला आरक्षण तुरंत लागू करे सरकार, कांग्रेस ने केंद्र की नीतियों का विरोध किया
- सम्मानित होकर डोंगरगढ़ लौटे उप प्राचार्य संजय कुमार मंडल, नवोदय विद्यालय में किए कई विकास कार्य
Author: chhattisgarhmail
राजनांदगांव। शहर को स्वच्छ, व्यवस्थित एवं अतिक्रमण मुक्त बनाने के उद्देश्य से नगर निगम द्वारा लगातार अभियान चलाया जा रहा है। निगम आयुक्त अतुल विश्वकर्मा के निर्देश पर गठित अतिक्रमण दस्ते ने विभिन्न क्षेत्रों में कार्रवाई करते हुए अवैध कब्जों एवं सड़क किनारे लगे ठेले-खोमचे हटवाए। नगर निगम की टीम द्वारा ममता नगर, ठा. प्यारेलाल स्कूल के पास एवं कलेक्ट्रेट क्षेत्र में निरीक्षण कर अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की गई। इस दौरान कई स्थानों पर सड़क पर रखे सामान, अस्थायी शेड एवं अन्य अवैध निर्माण हटाए गए। जानकारी के अनुसार, ममता नगर गली नंबर 5 के पास दुकान के बाहर…
राजनांदगांव। पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा के निर्देशन में तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कीर्तन राठौर की उपस्थिति में रक्षित केंद्र राजनांदगांव में अग्निशमन प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान पुलिस बल को आपातकालीन परिस्थितियों से निपटने के लिए व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण कार्यक्रम में रक्षित निरीक्षक लोकेश कुमार कसेर, निरीक्षक दिलीप पटेल, पुलिस चौकी तुमडीबोड़ के एमटीओ रघुराज सिंह, उप निरीक्षक रोहित खुटे सहित 70 से अधिक पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में फायर स्टेशन प्रभारी इमाम बेग एवं उनकी टीम के फायरमैन तरुण कुमार साहू एवं पुमेश कुमार सोरी द्वारा अग्निशमन संबंधी प्रशिक्षण प्रदान…
राजनांदगांव। शासकीय कमलादेवी राठी महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय, राजनांदगांव में आयोजित ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर का समापन 21 अप्रैल 2026 को धूमधाम से किया गया। यह प्रशिक्षण कार्यक्रम 6 अप्रैल से 21 अप्रैल तक चला, जिसमें बैडमिंटन, टेबल टेनिस, कबड्डी और कराटे का प्रशिक्षण दिया गया। शिविर में स्कूल एवं महाविद्यालय की कुल लगभग 95 छात्राओं ने भाग लिया। कबड्डी में 40, जूडो/कराटे में 28, बैडमिंटन में 24 और टेबल टेनिस में 4 छात्राओं ने प्रशिक्षण का लाभ उठाया। प्रशिक्षकों ने न केवल खेल की तकनीक और नियम समझाए, बल्कि फिटनेस के लिए रनिंग और कंडिशनिंग गतिविधियों का भी आयोजन किया।…
राजनांदगांव। जिले के आबकारी विभाग में लंबे समय से जमे और विवादों के केंद्र में रहे सहायक ग्रेड-2 लिपिक (बड़े बाबू) राम सिंह पाटिल का आखिरकार तबादला कर दिया गया है। जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) के युवा मोर्चा द्वारा किए गए सिलसिलेवार प्रदर्शनों और भ्रष्टाचार के गंभीर आरोपों के बाद प्रशासन ने यह बड़ी कार्रवाई की है। अजीत जोगी युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने इस तबादले को सत्य की जीत बताया है। युवा मोर्चा के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष शमसुल आलम के निर्देशन में संभाग अध्यक्ष अनिरुद्ध वर्मा और शहर जिलाध्यक्ष बिलाल सोलिन खान पिछले काफी समय से पाटिल के विरुद्ध…
राजनांदगांव। भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) जिला राजनांदगांव और भाजपा महिला मोर्चा के संयुक्त तत्वाधान में आज दिग्विजय कॉलेज के सामने कांग्रेस पार्टी का पुतला दहन कर प्रदर्शन किया गया। यह विरोध प्रदर्शन लोकसभा में पेश किए गए नारी शक्ति वंदन अधिनियम का विरोध करने के विरोध स्वरूप आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में भाजयुमो और महिला मोर्चा की कार्यकर्ता मौजूद रहीं। इस दौरान कांग्रेस और अन्य विपक्षी दलों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई। भाजयुमो जिलाध्यक्ष चिन्टू सोनकर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के नेतृत्व में महिलाओं को 33 प्रतिशत…
राजनांदगांव। शहर में कम ब्याज पर लोन दिलाने के नाम पर चल रहे एक कथित संगठित ठगी गिरोह का मामला सामने आने के बाद हड़कंप मच गया है। पीड़ित द्वारा जिला प्रशासन और पुलिस को दिए गए विस्तृत आवेदन में आरोप है कि, आरोपियों ने सुनियोजित तरीके से झांसा देकर उसके नाम पर फाइनेंस कराकर महंगे इलेक्ट्रॉनिक सामान खरीद लिए और बाद में किस्तों का भुगतान करने से मुकर गए। पीड़ित का कहना है कि, शुरुआत में आरोपियों ने भरोसा जीतने के लिए आसान प्रक्रिया का हवाला दिया, सिर्फ आधार, पैन और मोबाइल नंबर के जरिए लोन स्वीकृत कराने का…
राजनांदगांव। बहुचर्चित जग्गी हत्याकांड मामले में जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) के प्रदेश अध्यक्ष अमित जोगी को माननीय सर्वोच्च न्यायालय (सुप्रीम कोर्ट) से बड़ी राहत मिली है। शीर्ष अदालत ने हाईकोर्ट द्वारा अमित जोगी को सुनाई गई उम्रकैद की सजा के फैसले पर रोक लगा दी है। इस फैसले की खबर मिलते ही संस्कारधानी के जोगी कांग्रेस कार्यकर्ताओं में हर्ष की लहर दौड़ गई। शाम को शहर के हृदय स्थल मानव मंदिर चौक में जोगी युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष शमसुल आलम के नेतृत्व में जमकर पटाखे फोड़े और राहगीरों को मिठाइयां बांटकर अपनी खुशी का इजहार किया।…
राजनांदगांव। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के मीडिया पैनलिस्ट अभिमन्यु उदय मिश्रा ने राजनांदगांव नगर निगम द्वारा प्रस्तुत 2026-27 के बजट पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि यह पूरी तरह से जुमलों का पुलिंदा और जमीन से कटा हुआ दस्तावेज है। महापौर मधुसूदन यादव द्वारा 15 लाख रुपये के लाभ का बजट बताकर शहर की जनता को गुमराह करने का प्रयास किया गया है, पिछली बार लगभग 23 लाख घाटे का बजट था, जबकि हकीकत यह है कि यह बजट केवल कागजी घोषणाओं और अधूरे वादों का ढेर है। अभिमन्यु मिश्रा ने कहा कि शहर की सबसे बड़ी समस्याएं पीने के…
राजनांदगांव। जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विपिन यादव ने कहा कि महिला आरक्षण एवं परिसीमन के मुद्दे पर देशभर में चल रही बहस के बीच कांग्रेस पार्टी का रुख पूरी तरह स्पष्ट और ऐतिहासिक रूप से प्रमाणित है। कांग्रेस हमेशा से महिलाओं के अधिकार, सम्मान और उनकी राजनीतिक भागीदारी की सबसे मजबूत पक्षधर रही है। यह वही कांग्रेस है, जिसने देश को इंदिरा गांधी जैसी सशक्त और निर्णायक महिला प्रधानमंत्री दी, जिसने पूरे विश्व को यह संदेश दिया कि महिलाएं नेतृत्व और क्षमता में किसी से कम नहीं हैं। जिला कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता अनीस खान द्वारा जारी बयान में…
राजनांदगांव। जिले में नशे के अवैध कारोबार और असामाजिक तत्वों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत गैंदाटोला पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर घेराबंदी कर एक युवक को मोटरसाइकिल पर अवैध शराब का परिवहन करते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के पास से शराब और घटना में प्रयुक्त बाइक सहित कुल 13,480 रुपये का मशरूका जप्त कर उसे जेल भेज दिया है। कच्चे रास्ते पर की नाकाबंदी पुलिस के अनुसार, मंगलवार 21 अप्रैल को सूचना मिली थी कि ग्राम नुनहाटोला और कोलियारी के बीच कच्चे रास्ते से…