Author: chhattisgarhmail

राजनांदगांव। छात्र संघ चुनाव कराए जाने की मांग को लेकर एनएसयूआई ने शहर में मशाल यात्रा निकालकर विरोध प्रदर्शन किया। प्रदेश अध्यक्ष नीरज पांडे के निर्देशानुसार शहर जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष जितेंद्र मुदलियार के मार्गदर्शन व एनएसयूआई जिला अध्यक्ष अमर झा के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं और संगठन के पदाधिकारी शामिल हुए। सोमवार की शाम यह मशाल रैली जयस्तंभ चौक से शुरु हुई। मानव मंदिर चौक, सिनेमा लाइन, भारतमाता चौक, जूनीहटरी होते हुए रैली का समापन जयस्तंभ चौक में किया गया। रैली में एनएसयूआई पदाधिकारी और समर्थक छात्रों ने जोरदार नारेबाजी करते हुए अपनी…

Read More

राजनांदगांव। हाल ही में अपने केस के सिलसिले में दिल्ली जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ जे प्रदेश अध्यक्ष अमित जोगी सुप्रीम कोर्ट की अपील के चलते दिल्ली में हैं, उसी तारतम्य में अजीत जोगी युवा मोर्चा कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष शमसुल आलम कार्यकर्ताओं साथ अपने प्रदेश अध्यक्ष अमित जोगी से मिलने पहुंचे। माननीय सर्वोच्च न्यायालय में अमित जोगी के वकीलों ने अपील पर बात की, पर माननीय सर्वोच्च न्यायालय ने 23 अप्रैल की तारीख दी है। तत्पश्चात आंधप्रदेश भवन में प्रदेश अध्यक्ष अमित जोगी की मुलाकात तेलंगाना के पूर्व सांसद से हुई। इस अवसर पर शमसूल आलम के साथ जोगी कांग्रेस नेता निलेश…

Read More

राजनांदगांव। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव, प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय, युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष राहुल टीकरिहा के निर्देशानुसार एवं जिला अध्यक्ष भाजपा कोमल सिंह राजपूत के अनुशंसा में जिला अध्यक्ष चिंटू सोनकर ने अपना जिला पदाधिकारी की घोषणा किया। भारतीय जनता युवा मोर्चा को और अधिक सशक्त एवं सक्रिय बनाने के उद्देश्य से संगठनात्मक निर्णय लेते हुए कमलेश प्रजापति को भारतीय जनता युवा मोर्चा का जिला मंत्री नियुक्त किया गया है। पार्टी नेतृत्व ने उनके संगठनात्मक अनुभव, जमीनी कार्यशैली, सामाजिक सक्रियता एवं निरंतर समर्पण को देखते हुए यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है। कमलेश प्रजापति ने…

Read More

राजनांदगांव। भारतीय जनता पार्टी ने संगठन में सक्रिय और समर्पित कार्यकर्ताओं को नई जिम्मेदारियाँ सौंपते हुए युवा नेतृत्व को आगे बढ़ाने की दिशा में कदम बढ़ाया है। इसी क्रम में बजरंगदल के पूर्व विभाग संयोजक सुनील सेन को भाजपा युवा मोर्चा का जिला मंत्री नियुक्त किया गया है। नियुक्ति के बाद सुनील सेन ने पार्टी नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे संगठन द्वारा जताए गए विश्वास पर पूरी निष्ठा के साथ खरा उतरने का प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि पार्टी की रीति-नीति के अनुरूप अधिक से अधिक युवाओं को जोड़कर संगठन को मजबूत बनाना उनकी प्राथमिकता…

Read More

सुकमा। सीआरपीएफ बटालियन 223 के स्थापना दिवस के अवसर पर नवोदय विद्यालय सुकमा-1 को विशेष रूप से आमंत्रित किया गया। विद्यालय के संगीत शिक्षक वेद प्रकाश मिश्रा एवं छात्रों ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किया। छात्र-छात्राओं ने बस्तर के पारंपरिक नृत्य की प्रस्तुति देकर सभी का मन मोह लिया। कार्यक्रम में सुकमा और कोंटा के विभिन्न बटालियन के कमांडिंग ऑफिसर, द्वितीय कमांडिंग ऑफिसर और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के परिवारजन मौजूद थे। द्वितीय कमान अधिकारी सुखविंदर सिंह ने शिक्षक वेद प्रकाश मिश्रा और बॉयालाजी शिक्षिका पूजा गौतम को उत्कृष्ट प्रस्तुति के लिए पुरस्कार प्रदान किया। साथ ही कार्यक्रम में भाग लेने…

Read More

राजनांदगांव। महात्मा गांधी के शब्द याद आते हैं : ‘किसी राष्ट्र की महानता और उसकी नैतिक प्रगति का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि वह अपने पशुओं के साथ कैसा व्यवहार करता है।’ इसी संदेश को जीवंत करते हुए पशु चिकित्सक जिले में पशु स्वास्थ्य और कल्याण के लिए निरंतर काम कर रहे हैं। पशु चिकित्सक न केवल पालतू और पशुधन का इलाज करते हैं, बल्कि वन्यजीव और समुद्री जीवों की सुरक्षा, निवारक चिकित्सा, वैज्ञानिक अनुसंधान और शिक्षा के माध्यम से राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा पहलों में भी योगदान देते हैं। डॉ. तरुण रामटेके, प्रभारी वेटरनरी सर्जन, जिला…

Read More

राजनांदगांव। महापौर मधुसूदन यादव की अध्यक्षता में निगम स्थित महापौर कक्ष में महापौर परिषद की बैठक संपन्न हुई। बैठक में संपत्तिकर की बढ़ी हुई दर पर पुनर्विचार कर इसे कम करने का निर्णय लिया गया। साथ ही महिला सशक्तिकरण के लिए अल्पकालिक जन जागरूकता अभियान की अनुशंसा कर इसे सामान्य सभा को भेजा गया। महापौर यादव ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2026-27 में संपत्तिकर निर्धारण के दौरान कई क्षेत्रों में दरें अप्रत्याशित रूप से बढ़ गई थीं। करदाताओं की शिकायत के बाद परिषद ने खुली भूमि और आवासीय संपत्ति पर 10 प्रतिशत और व्यवसायिक/औद्योगिक संपत्ति पर 20 प्रतिशत की वृद्धि…

Read More

राजनांदगांव। नंदई, इंदिरा नगर और चौखड़िया पारा में गंदे पानी की आपूर्ति की शिकायत पर आज सुबह महापौर मधुसूदन यादव ने मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया। उन्होंने पानी सप्लाई के समय क्षेत्रों का पैदल भ्रमण कर स्थानीय रहवासियों से चर्चा की और स्थिति की जानकारी ली। महापौर ने जल विभाग के अधिकारियों को प्रभावित क्षेत्रों की पाइप लाइनों की तत्काल जांच कर अति शीघ्र मरम्मत और समस्या का निराकरण करने के निर्देश दिए। उन्होंने उप अभियंता से कहा कि जहां-जहां गंदे पानी की शिकायत है, वहां प्राथमिकता से जांच कर सुधार कार्य किया जाए। उन्होंने वाल्वमैन को भी निर्देशित किया…

Read More

राजनांदगांव। कलेक्टर जितेन्द्र यादव ने आज राजनांदगांव विकासखंड के ग्राम गठुला में टसर परिवर्तन केन्द्र का निरीक्षण किया। उन्होंने केंद्र में चल रही गतिविधियों का जायजा लिया और रेशम उत्पादन से जुड़े कार्यों की जानकारी हासिल की। कलेक्टर ने रेयरिंग और प्लांटेशन क्षेत्र की सुरक्षा के लिए तार फेंसिंग शीघ्र करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इस परियोजना से जुड़े ग्रामीणों की आय बढ़ाने के लिए बेहतर योजना बनाकर कार्य किया जाए और उन्हें अधिक से अधिक लाभ मिलना चाहिए। उन्होंने उपस्थित ग्रामीणों से रेशम उत्पादन की प्रक्रिया, कार्य और संभावित आय पर चर्चा की। साथ ही संबंधित विभाग…

Read More

राजनांदगांव। कलेक्टर जितेन्द्र यादव ने राजनांदगांव विकासखंड के सभी ग्राम पंचायत सरपंचों के साथ बैठक कर शासन की योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन और ग्रामीण मूलभूत सुविधाओं की समीक्षा की। बैठक में कलेक्टर ने सरपंचों से गांवों में नाली निर्माण, स्कूलों में अतिरिक्त कक्ष और पेयजल जैसी सुविधाओं की प्रगति के बारे में जानकारी ली। उन्होंने इन कार्यों को प्राथमिकता के साथ समय-सीमा में पूरा करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने पंचायतों को आत्मनिर्भर बनाने पर भी जोर दिया। इसके लिए टैक्स कलेक्शन बढ़ाने और सामुदायिक भवन, व्यावसायिक परिसर जैसी आय सृजन योजनाओं को अपनाने का सुझाव दिया। साथ ही प्रधानमंत्री…

Read More