Author: chhattisgarhmail

राजनांदगांव। जल संसाधन संभाग राजनांदगांव ने मेसर्स सेवासिंह ओबेराय एण्ड कंपनी, पद्मनाभपुर को डोंगरगढ़ विकासखंड के ग्राम पंचायत खुर्सीपार स्थित बिल्हरी जलाशय के गहरीकरण एवं मलबा- मिट्टी परिवहन हेतु दी गई अनुमति तत्काल प्रभाव से निरस्त कर दी है। अनुविभागीय अधिकारी जल संसाधन उप संभाग क्रमांक 01 द्वारा प्राप्त प्रतिवेदन में बताया गया है कि कंपनी ने निर्देशों का पालन नहीं किया, जिससे जलाशय को भविष्य में क्षति पहुंचने की संभावना बनी है। गहरीकरण के लिए कंपनी को बांधपार से 60 मीटर दूरी छोड़ने और केवल 0.60 मीटर गहरीकरण की अनुमति दी गई थी, लेकिन कंपनी ने 25-30 मीटर की…

Read More

राजनांदगांव। कलेक्टर श्री जितेन्द्र यादव ने आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में जिले में घरेलू गैस आपूर्ति की समीक्षा की। बैठक में ऑयल कंपनी के सेल्स ऑफिसर, जिला खाद्य अधिकारी, सहायक खाद्य अधिकारी, खाद्य निरीक्षक और जिले की 15 गैस एजेंसियों के प्रतिनिधि मौजूद थे। ऑयल कंपनी के अधिकारियों ने जानकारी दी कि जिले में गैस सिलेंडरों की आपूर्ति पूरी तरह सामान्य है और मांग के अनुसार नियमित वितरण हो रहा है। फरवरी 2026 में 98,774 और मार्च 2026 में 93,133 सिलेंडरों की रिफिलिंग की गई। कलेक्टर ने डिलीवरी में विलंब की शिकायतों पर 3 एजेंसियों को सख्त निर्देश दिए। अधिकांश एजेंसियां…

Read More

राजनांदगांव। मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत सुश्री सुरूचि सिंह की अध्यक्षता में जिला पंचायत सभाकक्ष में पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग की विभिन्न योजनाओं और कार्यों की समीक्षा की गई। सीईओ ने निष्क्रीय और बंद खातों की जानकारी ली और बचत राशि शासन को भेजने के निर्देश दिए। उन्होंने हर घर सोख्ता गड्ढा अभियान और प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत नए आवासों में सोख्ता गड्ढा निर्माण और ग्रामीणों को जागरूक करने पर जोर दिया। बैठक में उन्होंने इन्जेक्शन वेल, वाटर रिचार्ज शॉंप, रेन वाटर हार्वेस्टिंग, सोख्ता गड्ढा फिल्डर की समय-समय पर सफाई सुनिश्चित करने और मनरेगा एवं प्रधानमंत्री आवास योजना…

Read More

राजनांदगांव। कलेक्टर श्री जितेन्द्र यादव के निर्देश पर जिले में खनिज के अवैध उत्खनन और परिवहन के खिलाफ कार्रवाई लगातार जारी है। इसी क्रम में डोंगरगढ़ विकासखंड के ग्राम जामरी और मुड़पार में अवैध रेत उत्खनन की शिकायत मिलने पर राजस्व विभाग की टीम ने आकस्मिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान ग्राम जामरी में नाले के पास अवैध रूप से रेत परिवहन करते 2 ट्रैक्टर पाए गए। जैसे ही राजस्व टीम मौके पर पहुंची, ट्रैक्टर चालक ट्रैक्टर छोड़कर फरार हो गए। दोनों ट्रॉलियों में भरी रेत जप्त कर थाना बोरतलाव को सुपुर्द किया गया। साथ ही मौके पर हेमलाल सिन्हा…

Read More

राजनांदगांव। कलेक्टर श्री जितेन्द्र यादव के निर्देश पर राजस्व विभाग ने शहर स्थित महारानी लक्ष्मी बाई शासकीय आदर्श कन्या उच्चतर माध्यमिक शाला परिसर को अतिक्रमण मुक्त कराया। वर्षों से चले आ रहे अवैध कब्जों पर प्रशासन ने सख्त कार्रवाई की। तहसीलदार के नेतृत्व में राजस्व विभाग और लोक निर्माण विभाग की संयुक्त टीम ने यह कार्रवाई संपन्न की। कलेक्टर ने परिसर का निरीक्षण कर नवीन भवन निर्माण कार्य शीघ्र शुरू करने के निर्देश दिए। इस भवन के निर्माण के लिए 121.16 लाख रुपये की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई है। स्कूल परिसर में स्थित पुराने और जर्जर शासकीय आवासों पर…

Read More

डोंगरगांव. जिले में स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा देने के लिए चल रहे विशेष योग अभियान के तहत कलेक्टर श्री जितेन्द्र यादव ने सोमवार सुबह डोंगरगांव विकासखंड के आयुष्मान आरोग्य मंदिर, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र तुमड़ीबोड़ का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों के साथ योगाभ्यास किया और नियमित योग को जीवन का हिस्सा बनाने की अपील की। कलेक्टर ने गर्मी के मौसम में स्वास्थ्य संबंधी सावधानियों पर जोर देते हुए लू से बचाव, पर्याप्त पानी पीना, हल्का और पौष्टिक आहार और रोज योग की सलाह दी। उन्होंने कहा कि प्रतिदिन कम से कम एक घंटा स्वास्थ्य गतिविधियों के लिए निकालना चाहिए।…

Read More

राजनांदगांव। नगर पालिक निगम की बजट बैठक आज 22 अपै्रल अपरान्ह 12 बजे नगर निगम टाउन हाल सभागृह में प्रारंभ हुई, बैठक में पुनरीक्षित आय-व्यय वर्ष 2025-26 एवं प्रस्तावित आय-व्यय बजट वित्तीय वर्ष 2026-27 के स्वीकृति के संबंध में विचार-विमर्श उपरांत निर्णय लिया जाना था। बजट बैठक निर्धारित समय में राष्ट्रगीत तथा राज्य गीत के साथ प्रारंभ हुई। बैठक के प्रारंभ में महापौर मधुसूदन यादव ने अपना द्वितीय बजट प्रस्तुत करते हुए प्रतिवेदन का पठन किया, जिसके पश्चात पार्षदों ने चर्चा में भाग लिया। चर्चा उपरांत वित्तीय वर्ष 2026-27 के आय व्यय का बजट सर्व सम्मति से पारित किया गया।…

Read More

राजनांदगांव। कलेक्टर श्री जितेन्द्र यादव ने शासकीय कार्यों में लापरवाही और उच्चाधिकारियों के आदेशों की अवहेलना के मामले में राजस्व निरीक्षक मंडल खैरझिटी, श्री अवधराम ठाकुर को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। कार्यालय कलेक्टर भू-अभिलेख शाखा से प्राप्त जानकारी के अनुसार, अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) राजनांदगांव की जांच रिपोर्ट में पाया गया कि निरीक्षक ठाकुर ने अपने क्षेत्र के सीमांकन प्रकरणों को लंबे समय तक बिना प्रगति के लंबित रखा। जनसामान्य की शिकायत मिलने पर उन्हें कारण बताओ नोटिस जारी किया गया था, लेकिन संतोषजनक जवाब न मिलने पर अनुशासनात्मक कार्रवाई के तहत उन्हें निलंबित किया गया। निलंबन अवधि…

Read More

राजनांदगांव। जिले में अवैध रूप से संचालित ईंट भट्टों के विरुद्ध कलेक्टर जितेन्द्र यादव के निर्देश पर बड़ी कार्रवाई की गई है। मंगलवार को राजस्व और वन विभाग की संयुक्त टीम ने ग्राम माहुलझोपड़ी में दबिश देकर एक अवैध ईंट भट्टे को सील किया। इस दौरान टीम ने मौके से करीब 4.80 लाख ईंटों सहित भारी मात्रा में जलाऊ लकड़ी और मिट्टी जब्त की है। दस्तावेज नहीं दिखा पाया संचालक कार्रवाई के दौरान टीम ने पाया कि ग्राम माहुलझोपड़ी में दुर्गा बाई की भूमि पर दाऊ लाल द्वारा बड़े पैमाने पर ईंट निर्माण का कार्य किया जा रहा था। जब…

Read More

राजनांदगांव। कलेक्टर श्री जितेन्द्र यादव ने 1 मई से प्रारंभ होने वाले प्रदेशव्यापी सुशासन तिहार के पहले सभी लंबित शासकीय प्रकरणों का प्राथमिकता से निराकरण करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों का दौरा कर शासकीय योजनाओं एवं सेवाओं की मैदानी समीक्षा सुनिश्चित की जाए। कलेक्टोरेट सभाकक्ष में आयोजित साप्ताहिक समय-सीमा बैठक में कलेक्टर ने कहा कि अविवादित नामांतरण, बंटवारा, सीमांकन, मनरेगा मजदूरी भुगतान, हैण्डपंप सुधार, विद्युत व्यवस्था एवं वृद्धावस्था पेंशन सहित सभी लंबित मामलों का समयबद्ध निराकरण किया जाए। उन्होंने बताया कि सुशासन तिहार के दौरान क्लस्टर आधारित जनसमस्या निवारण शिविर लगाए जाएंगे, जहां पात्र हितग्राहियों…

Read More