
- खनिजों के अवैध उत्खनन और परिवहन पर कलेक्टर के निर्देश पर कार्रवाई
- जनदर्शन में त्वरित निराकरण : दिव्यांग महिला को स्वरोजगार के लिए मिला ऋण
- पोट्ठ लईका पहल में उत्कृष्ट कार्य करने वाली आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को कलेक्टर ने किया सम्मानित
- कुपोषण उन्मूलन में जिला प्रशासन की संवेदनशील पहल, कलेक्टर ने ली व्यक्तिगत जिम्मेदारी
- सिटी कोतवाली पुलिस की बड़ी कार्रवाई, प्रतिबंधित नशीली टैबलेट तस्करों पर शिकंजा
- यातायात नियमों का उल्लंघन बर्दाश्त नहीं, पुलिस ने सख्त कार्रवाई की
- गंज मंडी परिसर में ट्रक से चना चोरी का खुलासा, पुलिस ने 6 घंटे में आरोपी पकड़े
- अपराध पर निर्णायक प्रहार : SP ने लंबित प्रकरणों के त्वरित निपटान के दिए सख्त निर्देश
Author: chhattisgarhmail
राजनांदगांव। कलेक्टर जितेंद्र यादव के निर्देश पर खनिज विभाग जिले में अवैध खनिज उत्खनन और परिवहन पर लगातार कार्रवाई कर रहा है। खनिज विभाग की टीम ने डोंगरगांव तहसील के ग्राम सिंघोला, छुईखदान, करमतरा, सुखरी, मेढ़ा, अर्जुनी समेत अन्य क्षेत्रों का आकस्मिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अवैध उत्खनन और परिवहन में लिप्त पाए गए लोगों के खिलाफ कार्रवाई की गई। इसमें ग्राम भोथीपार निवासी बलराम साहू के स्वामित्व वाली हाईवा-सीजी 08 एएफ 0828 से वाहन चालक कमलेश्वर साहू द्वारा मुरूम और मिट्टी के अवैध परिवहन तथा राजनांदगांव निवासी अंकित जैन के स्वामित्व वाली पीली जेसीबी-सोल्ड से वाहन चालक करण…
राजनांदगांव। कलेक्टर जितेंद्र यादव के निर्देशानुसार जनदर्शन में प्राप्त आवेदनों का त्वरित और प्रभावी निराकरण किया जा रहा है। इसी क्रम में बख्शी वार्ड नंबर 4 की दिव्यांग महिला शशि बंजारे को स्वरोजगार शुरू करने के लिए ऋण उपलब्ध कराया गया। शशि बंजारे ने सिलाई व्यवसाय शुरू करने हेतु आवेदन जनदर्शन में प्रस्तुत किया था। कलेक्टर ने तुरंत संज्ञान लेते हुए महिला एवं बाल विकास विभाग को आवश्यक जांच के बाद ऋण स्वीकृत कराने के निर्देश दिए। विभाग ने छत्तीसगढ़ महिला कोष योजना के तहत नियमानुसार जांच पूरी कर ऋण राशि उनके खाते में जारी की। प्राप्त राशि से शशि…
राजनांदगांव। कुपोषण उन्मूलन के लिए जिले में चल रही पोट्ठ लईका पहल के अंतर्गत उत्कृष्ट कार्य करने वाली आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को कलेक्टर जितेंद्र यादव ने आज जिला पंचायत सभाकक्ष में प्रतीक चिन्ह और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। कलेक्टर ने परियोजना राजनांदगांव शहरी से श्रीमती भानमती यादव, राजनांदगांव ग्रामीण-01 से श्रीमती ममता निर्मलकर, राजनांदगांव ग्रामीण-02 से श्रीमती रोहिणी साहू, डोंगरगांव से श्रीमती जयंती वैष्णव, डोंगरगढ़ से श्रीमती पुष्पा वर्मा, छुरिया-01 से श्रीमती संजना कंवर और छुरिया-02 से श्रीमती इंद्रोतीन कुंजाम को सम्मानित किया। इस अवसर पर सीईओ जिला पंचायत सुरूचि सिंह, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. एनआर नवरतन और…
राजनांदगांव। कुपोषित बच्चों के जीवन में सुधार लाना जिला प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता बन गई है। यह जिम्मेदारी कलेक्टर जितेंद्र यादव ने अपने हाथों में लेकर दो अति गंभीर कुपोषित बच्चों की संपूर्ण देखभाल और उपचार की व्यक्तिगत जिम्मेदारी ली है। कलेक्टर ने आज जिला पंचायत सभाकक्ष में महिला एवं बाल विकास विभाग, स्वास्थ्य विभाग और एनआरएलएम की संयुक्त बैठक लेकर गर्भवती महिलाओं और बच्चों के स्वास्थ्य व पोषण संबंधी सभी योजनाओं की समीक्षा की। उन्होंने अति गंभीर कुपोषित बच्चों को एनआरसी में भर्ती कर नियमित मॉनिटरिंग करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने कहा कि कुपोषण से बच्चों के शारीरिक…
राजनांदगांव। थाना सिटी कोतवाली पुलिस ने प्रतिबंधित नशीली टैबलेट की तस्करी करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा। गिरफ्तार आरोपियों का विवरण मयंक सुखदेवे, पिता राकेश सुखदेवे, उम्र 19 वर्ष, निवासी स्टेशन पारा वार्ड नं. 11, चिखली। अरमान रामटेके, पिता प्रमोद रामटेके, उम्र 19 वर्ष, निवासी ममता नगर, गली नं. 01, राजनांदगांव। घटना का संक्षिप्त विवरण दिनांक 08 अप्रैल 2026 को मुखबिर से सूचना मिली कि लखोली रोड, सिटी बाईपास के पास दो युवक अवैध लाभ के लिए प्रतिबंधित नशीली टैबलेट रखकर ग्राहक की तलाश में हैं। सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस टीम ने घेराबंदी कर आरोपियों को…
राजनांदगांव। जिले की यातायात पुलिस ने शहर में नो पार्किंग और यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 119 वाहन चालकों पर कार्रवाई करते हुए ₹56,500/- का जुर्माना वसूल किया। पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा के निर्देशन और अतिरिक्त SP कीर्तन राठौर के मार्गदर्शन में यातायात प्रभारी निरीक्षक नवरतन कश्यप के नेतृत्व में यह अभियान शहर के प्रमुख चौक-चौराहों में चलाया गया। कार्रवाई के दौरान दर्ज प्रमुख प्रकरण शराब सेवन कर वाहन चलाना – 03 ओवर स्पीड वाहन – 09 दुपहिया वाहन में तीन सवारी – 18 नो पार्किंग में खड़े वाहन – 15 काला शीशा लगे वाहन – 02 प्रतिबंधित क्षेत्र…
राजनांदगांव। जिले की बसंतपुर पुलिस ने ट्रक से चना चोरी के मामले में मात्र 6 घंटे में आरोपियों को गिरफ्तार कर सफलता का उदाहरण पेश किया। चोरी की वारदात दिनांक 05 अप्रैल 2026 को प्रार्थी रौनक जैन ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि उनके ट्रक CG 08 AU 5984 में 300 किलो चना मंडी परिसर में टीन शेड में खड़ा था। अगले दिन सुबह 6 बजे चालक ने देखा कि ट्रक के पीछे का तिरपाल खुला था और चना बिखरा हुआ था। थाना बसंतपुर में अपराध क्रमांक 157/2026 के तहत मामला दर्ज कर तुरंत जांच शुरू की गई। पुलिस की कार्रवाई…
राजनांदगांव। पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा ने जिले के समस्त 18 थाना और चौकी प्रभारियों समेत राजपत्रित अधिकारियों की आज अपराध समीक्षा बैठक की। बैठक में लंबित एवं वर्तमान मामलों के त्वरित और प्रभावी निपटान के लिए स्पष्ट दिशा-निर्देश जारी किए गए। बैठक में लंबित प्रकरणों के शीघ्र निपटान, गुणवत्तापूर्ण विवेचना और NATGRID के माध्यम से मामलों के समाधान पर विशेष जोर दिया गया। जिन मामलों में बाहरी टीम भेजना आवश्यक है, उनके लिए रणनीति तय की गई। साल 2026 के पहले तीन महीनों में प्राप्त शिकायतों की थाना-वार समीक्षा की गई। इसमें प्रत्येक थाने में दर्ज शिकायतों की संख्या, निराकृत…
राजनांदगांव। जिला राजनांदगांव अंतर्गत विभिन्न जगहों पर लगातार चोरी के सामान की अवैध रूप से खरीदी एवं बिक्री किए जाने के संबंध में लगातार शिकायतें प्राप्त होने एवं कई स्थानों में चोरी की घटनाओं में स्थानीय अपराधियों के शामिल होने की सूचना को ध्यान में रखते हुए पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा के दिशा-निर्देश, मार्गदर्शन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कीर्तन राठौर के पर्यवेक्षण में दिनांक 07.04.2026 को 7 विशेष टीम राजपत्रित अधिकारियों के नेतृत्व में गठित किया जाकर प्रभावी एवं त्वरित कार्यवाही की गई, जिसके अंतर्गत निम्नांकित थाना-चौकी क्षेत्रों में कार्यवाही की गई। पुलिस चौकी चिखली थाना कोतवाली क्षेत्रांतर्गत खैरागढ़…
राजनांदगांव। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में एक भव्य कार्यक्रम प्रमुख जन गोष्ठी का आयोजन किया गया। होटल राज इंपिरियल के सभागार में आयोजित इस कार्यक्रम में मुख्य वक्ता मध्य क्षेत्र प्रचारक स्वप्निल कुलकर्णी थे। वहीं कार्यक्रम में विभाग संघ चालक राजेश ताम्रकार और जिला संघ चालक राधेश्याम शर्मा मंचस्थ थे। श्री कुलकर्णी ने संघ के भविष्य के विजन और राष्ट्र निर्माण में इसकी भूमिका पर विस्तार से प्रकाश डाला। अपने संबोधन में श्री कुलकर्णी ने कहा कि संघ का मूल उद्देश्य भारत को परम वैभव के शिखर पर ले जाना है। उन्होंने स्पष्ट किया कि परम…