
- खड़गांव पुलिस की बड़ी कार्यवाही : चोरी की मोटरसाइकिल अलग-अलग कलपुर्जों में बरामद, 4 आरोपी गिरफ्तार
- राजनांदगांव में उर्वरक कालाबाजारी रोकने जिले व विकासखंड में उड़नदस्ता दल का गठन
- राजनांदगांव पुलिस की मानवीय पहल : गुमशुदा बालक को सुरक्षित ढूंढकर परिजनों के सुपुर्द किया
- लालबाग पुलिस ने ग्राम बरगा में विधिक साक्षरता कार्यक्रम आयोजित किया
- सोमनी पुलिस की बड़ी कार्रवाई : अवैध शराब सहित 3 आरोपी गिरफ्तार
- राजनांदगांव पुलिस का बड़ा खुलासा : हैदराबाद से 3 आदतन अपराधी गिरफ्तार, 5 लाख के जेवरात बरामद
- केवाईसी के बहाने राशन से वंचित किए जा रहे लोग : इकरामुद्दीन सोलंकी
- बुन्देलीकला कबड्डी प्रतियोगिता : भिलाई रही विजेता, डोंगरगढ़ की टीम बनी उपविजेता
Author: chhattisgarhmail
राजनांदगांव।कायस्थ समाज जिला इकाई द्वारा आज युवा नेतृत्व को सशक्त करने की दिशा में महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए अंकित श्रीवास्तव को युवा अध्यक्ष नियुक्त किया गया। इस अवसर पर अध्यक्ष लकी श्रीवास्तव, सचिव शरद श्रीवास्तव एवं उपाध्यक्ष अनिल श्रीवास्तव सहित जिला बॉडी के पदाधिकारियों ने सर्वसम्मति से यह जिम्मेदारी सौंपी। समाज के पदाधिकारियों ने बताया कि अंकित श्रीवास्तव लंबे समय से समाजिक गतिविधियों में सक्रिय रहे हैं तथा उनकी ऊर्जा, समर्पण और कार्यशैली को देखते हुए उन्हें इस महत्वपूर्ण दायित्व के लिए चुना गया है। उनके चयन से युवाओं में नई ऊर्जा का संचार होने की उम्मीद जताई जा रही…
मोहला/मानपुर। जिला पुलिस ने नक्सल विरोधी अभियान के तहत माओवादियों के हथियारों का बड़ा जखीरा बरामद किया है। पुलिस ने राजनांदगांव रेंज के आईजी बालाजी राय के निर्देशन और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक यशपाल सिंह के नेतृत्व में एक विशेष सर्चिंग अभियान चलाया। सूचना मिलने पर जिला पुलिस, डीआरजी एवं आईटीबीपी फोर्स थाना कोडेकुरसे और मदनवाड़ा के कलवर जंगल में छुपाए गए हथियारों की खोज में गई। करीब 4-5 घंटे की सघन तलाशी के बाद टेकरी पर नाले के किनारे कटे पेड़ के नीचे काले पालिथीन में लिपटा एक बड़ा बंडल बरामद हुआ। सावधानीपूर्वक जांचने पर उसमें दो ऑटोमेटिक हथियार मैगजीन…
राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महामंत्री एवं राजनांदगांव लोकसभा के प्रभारी शाहिद भाई ने पेट्रोल डीजल पर एक्साइज ड्यूटी कम करने के भाजपाई नौटंकी को आम जनता के साथ छल करार देते हुए कहा कि एक्साइज ड्यूटी कम करने से आम जनता को किसी प्रकार का कोई राहत नहीं है सिर्फ अपने पूंजीपति मित्रों और ऑयल कंपनियों को लाभ देने के लिए यह निर्णय लिया गया है। शाहिद भाई ने बताया कि केंद्र में जब मनमोहन सिंह के नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार थी तब डीजल पर 3.56 पैसे प्रति लीटर और पेट्रोल पर 9.48 पैसे प्रति लीटर एक्साइज ड्यूटी…
राजनांदगांव। चिखली से खैरागढ़ तक निर्माणाधीन सड़क परियोजना में ग्रामों के भीतर नाली निर्माण नहीं किए जाने को लेकर क्षेत्रीय जनपद सभापति ओमप्रकाश साहू ने कड़ी आपत्ति जताई है। उन्होंने बताया कि इससे ग्रामीणों में भारी असंतोष देखा जा रहा है। ओमप्रकाश साहू ने कहा कि तिलई, पदुमतरा, खपरी, चवेली और बोरी समेत अन्य ग्रामों के जनप्रतिनिधियों ने दो महीने पहले ही जिलाधीश को ज्ञापन सौंपकर इस समस्या की ओर ध्यान दिलाया था। इसके बावजूद नाली निर्माण का कोई प्रावधान सड़क परियोजना में नहीं किया गया है। उन्होंने चेतावनी दी कि नाली न होने से वर्षा के मौसम में जलभराव,…
अम्बागढ़ चौकी। प्राचीन हनुमान मंदिर बजरंग चौक में गुरूवार, 2 अप्रैल 2026 को हनुमान जयंती के पावन अवसर पर भव्य धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इस अवसर पर श्रद्धालु हनुमान जी की कृपा और आशीर्वाद प्राप्त कर भक्ति एवं आत्मिक आनंद का अनुभव कर सकेंगे। मंदिर में दिनभर हनुमत रामकथा, कीर्तन और हनुमान चालिसा पाठ का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम का विवरण इस प्रकार है: प्रातः 7 बजे: मंगला आरती एवं हनुमत श्रृंगार, पं. श्री महेंद्र कृष्ण शास्त्री आचार्य द्वारा। दोपहर 2 बजे: महिला मंडली द्वारा सुंदर कांड पाठ एवं मानस गायन। संध्या 6 बजे: आरती एवं…
राजनांदगांव। केन्द्रीय जलशक्ति राज्य मंत्री डॉ. राजभूषण चौधरी ने आज राजनांदगांव विकासखंड के ग्राम बरगा में जल संरक्षण और सतत जल प्रबंधन से जुड़े कार्यों का अवलोकन किया। मंत्री ने जिले में भूमिगत जल स्तर सुधार और जल संरक्षण के क्षेत्र में किए जा रहे अभिनव प्रयासों की सराहना की और इसे पूरे देश के लिए मॉडल बताया। राज्य मंत्री ने ग्रामीणों से कहा कि कम पानी में उगने वाली फसलों का अधिक उपयोग करें और धान की जगह दलहन-तिलहन फसल उगाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने बताया कि शासन द्वारा पीएम-आशा योजना अंतर्गत दलहन-तिलहन की समर्थन मूल्य पर खरीदी…
राजनांदगांव। जिले में राजस्व सेवाओं को और अधिक सुलभ, पारदर्शी व त्वरित बनाने की दिशा में जिला प्रशासन द्वारा एक अभिनव पहल करते हुए ग्राम पंचायतों में राजस्व संबंधित समस्याओं का निराकरण किया जा रहा है। कलेक्टर जितेन्द्र यादव ने आज ग्राम पंचायत सांकरा का आकस्मिक आकस्मिक निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि ग्राम पंचायतों में राजस्व प्रकरणों के संबंधित आवेदन लिए जा रहे है। जिससे अविवादित नामांतरण, अविवादित खाता विभाजन जैसे राजस्व प्रकरणों को ग्राम पंचायत स्तर पर ही 15 दिनों के भीतर निराकृत किए जाने का लक्ष्य रखा गया है। जिससे लोगों को तहसील कार्यालय जाने की जरूरत नहीं…
राजनांदगांव। नेत्र चिकित्सा तथा अन्य चिकित्सा सेवा के माध्यम से अपनी विशिष्ट पहचान बनाने वाली प्रदेश की अग्रणी धर्मार्थ सेवा संस्था उदयाचल के आगामी सत्र 2026-27 हेतु नई कार्यकारिणी की घोषणा कर दी गई है, जिसमें आगामी अध्यक्ष हेतु गायत्री विद्यापीठ के अध्यक्ष के साथ कई समाजसेवी स्वयंसेवी संस्थाओं से संबद्ध बृजकिशोर सुरजन को महती जिम्मेदारी प्रदान की गई है, जबकि सचिव पद हेतु अतुल रायचा तथा कोषाध्यक्ष पद हेतु अशोक मोदी को पुनः मनोनीत किया गया है। गत रविवार को संपन्न सामान्य सभा में संरक्षक मंडल सदस्य चतुर्भुज ठक्कर, उत्तमचंद जैन तथा पद्मश्री डॉ. पुखराज बाफना द्वारा सर्वसम्मति से…
राजनांदगांव। हिंदू जागरण मंच ने संगठन विस्तार के तहत सत्यम जयसवाल को नगर सहसंयोजक नियुक्त किया है। इस निर्णय के बाद संगठन के कार्यकर्ताओं में खुशी और उत्साह का माहौल है। हिंदू जागरण मंच के जिला एवं नगर पदाधिकारियों की बैठक में सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया। बैठक में संगठन की मजबूती, हिंदू समाज के उत्थान और सामाजिक समरसता बढ़ाने पर विस्तार से चर्चा हुई। वरिष्ठ पदाधिकारियों ने सत्यम जयसवाल की कार्यशैली और समाज के प्रति उनकी निष्ठा को देखते हुए उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी। नवनियुक्त नगर सहसंयोजक सत्यम जयसवाल ने कहा कि वे संगठन द्वारा सौंपी गई जिम्मेदारी…
राजनांदगांव। सोमनी पुलिस ने क्षेत्र में शांति और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत वाद-विवाद कर शांति भंग करने वाले एक आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की है। गिरफ्तार आरोपी तेजराम साहू (35) पिता ओमप्रकाश साहू, निवासी-ग्राम ककरेल, थाना सोमनी, पहले भी शांति भंग की घटनाओं में संलिप्त रहने का मामला है। पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कीर्तन राठौर के मार्गदर्शन और नगर पुलिस अधीक्षक अलेक्जेंडर किरो के पर्यवेक्षण में, आरोपी के खिलाफ धारा 170, 126, 135 (3) बीएनएसएस के तहत कार्रवाई कर उसे न्यायालय राजनांदगांव पेश किया गया। इस कार्यवाही…