
- जिले में अभिनव पहल से ग्राम पंचायतों में ही हो रहा राजस्व प्रकरणों का त्वरित निपटारा
- बृजकिशोर सुरजन उदयाचल के अध्यक्ष मनोनित, अतुल रायचा को सचिव व अशोक मोदी को कोषाध्यक्ष की पुनः जिम्मेदारी
- सत्यम जयसवाल बने नगर सहसंयोजक, हिंदू जागरण मंच में खुशी की लहर
- सोमनी पुलिस ने वाद-विवाद कर शांति भंग करने वाले आरोपी को किया गिरफ्तार
- चिखली पुलिस ने वाद-विवाद कर शांति भंग करने वाले दो बदमाशों को किया गिरफ्तार
- महावीर जन्म कल्याणक महोत्सव में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब, निकली सद्भावना पदयात्रा
- राजनांदगांव जिला कांग्रेस कमेटी की कार्यकारिणी घोषित, सभी वर्गो को दिया गया स्थान
- मध्यप्रदेश ने महाराष्ट्र को 5-3 हराकर जीती अस्मिता वेस्ट जोन जूनियर बालिका हॉकी लीग, मेजबान छत्तीसगढ़ रही तीसरे स्थान पर
Author: chhattisgarhmail
राजनांदगांव। जिले में भू-जल स्तर के लगातार गिरावट के दृष्टिगत किसानों को ग्रीष्मकालीन फसल में धान के बदले कम पानी उपयोग वाली फसल लेने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है। इसी कड़ी में ग्राम पंचायत मुसरा में ग्रामसभा का आयोजन किया गया। ग्राम पंचायत मुसरा के ग्रामसभा में ग्रीष्मकाल में जल स्तर के गिरावट को ध्यान में रखते हुए रबी मौसम में धान उत्पादन को पूर्णतः प्रतिबंध करने का प्रस्ताव पास किया गया है। इसकी जगह कम पानी उपयोग वाली अन्य दलहन-तिलहन फसल ने के लिए प्रोत्साहित किया गया। पानी बचाने के लिए ग्राम पंचायत में जनजागरूकता अभियान चलाने…
राजनांदगांव। डोंगरगांव विकासखंड के धान उपार्जन केन्द्र रामपुर में बेचने आए ग्राम जंगलपुर के किसान वैभव कुमार ने राज्य शासन द्वारा समर्थन मूल्य पर धान खरीदी की सराहना की। किसान वैभव ने बताया कि वे मोबाईल एप्प से ऑनलाईन टोकन कटाकर धान उपार्जन केन्द्र रामपुर में 75 कि्ंवटल धान विक्रय किया है। उन्होंने बताया कि शासन की ऑनलाईन टोकन तुंहर हाथ एप्प और धान खरीदी केन्द्र में इलेक्ट्रानिक तौल मशीन उपलब्ध होने से उनका शीघ्रता एवं आसानी से धान बिक्री हो पाया इसके साथ-साथ धान खरीदी की पूरी प्रक्रिया पारदर्शिता से हुई है। उन्होंने धान खरीदी के लिए सरल प्रक्रिया…
राजनांदगांव। खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 में जिले के धान उपार्जन केन्द्रों में तेज गति से धान विक्रय करने आ रहे किसानों में भारी उत्साह और खुशी का माहौल बना हुआ है। किसानों के लिए धान खरीदी प्रक्रिया को सरल, पारदर्शी और सुविधाजनक बनाया है। समर्थन मूल्य पर किसानों से धान खरीदी और धान उपार्जन केन्द्रों में बेहतर व्यवस्थाएं उपलब्ध होने पर किसानों में उत्साह है। डोंगरगांव विकासखंड के धान उपार्जन केन्द्र रामपुर में ग्राम बनहरदी के किसान भोजराम ने लगभग 81 क्विंटल धान का विक्रय किया। किसान भोजराम ने बताया कि उनके पास 4 एकड़ जमीन है, जिसमें उन्होंने धान…
राजनांदगांव। कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी जितेन्द्र यादव ने पुलिस विभाग की रिपोर्ट के आधार पर सिंगोरी पोस्ट मरोड़ी थाना मौदा सिंगोरी नागपुर महाराष्ट्र निवासी वैभव धुलस के स्वामित्व की जप्तशुदा वाहन अशोक लिलैण्ड क्रमांक एमएच 40 सीडी 4839 एवं ट्रांसपोर्ट नगर हथखोज भिलाई जिला दुर्ग निवासी हरजिन्दर सिंग के स्वामित्व की जप्तशुदा वाहन ट्रक क्रमांक सीजी 07 एन 2415 को छत्तीसगढ़ कृषक पशु परिरक्षण अधिनियम के प्रावधानों के तहत शासन के पक्ष में राजसात किया है। पुनरीक्षण अवधि समाप्त होने तथा सक्षम न्यायालय से किसी प्रकार का कोई आदेश प्राप्त नहीं होने की दशा में राजसात किए गए वाहन का…
राजनांदगांव। कलेक्टर जितेन्द्र यादव के निर्देशानुसार जिले में अवैध धान बिक्री की रोकथाम के लिए कोचियों एवं बिचौलियों पर कड़ी कार्रवाई की जा रही है। आने वाले समय में कोचियों एवं बिचौलियों द्वारा अवैध धान की बिक्री करने की पुनरावृत्ति होने एवं संलिप्त पाए जाने पर अपराधिक प्रकरण भी दर्ज किए जा सकते हैं। इसी कड़ी में राजस्व, खाद्य, मंडी विभाग के संयुक्त दल द्वारा आज कुल 10 प्रकरणों में 12 लाख 48 हजार 680 रूपए मूल्य के 402.80 क्विंटल (1007 बोरा) अवैध धान जप्त किया गया। इसी तरह खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 में अब तक कुल 111 प्रकरणों में…
राजनांदगांव। कलेक्टर जितेन्द्र यादव ने आधी रात को जिले में अवैध धान परिवहन की रोकथाम के लिए बनाए गए डोंगरगढ़ विकासखंड के अंतर्राज्यीय चेकपोस्ट बोरतलाव का औचक निरीक्षण किया। कलेक्टर ने निरीक्षण के दौरान ड्यूटी पर तैनात कर्मचारियों को अन्य राज्यों से आने वाले सभी वाहनों की जांच कर रजिस्टर में एण्ट्री करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अवैध धान परिवहन की निगरानी करते हुए कार्रवाई निरंतर जारी रखें। एसडीएम डोंगरगढ़ श्री एम भार्गव को चेकपोस्ट में निगरानी के लिए सीसीटीवी कैमरा लगाने के निर्देश दिए।
छुरिया। शासकीय रानी सूर्यमुखी देवी महाविद्यालय छुरिया की एनएसएस इकाई द्वारा 27 व 28 नवंबर को सुरक्षित पारा-सुरक्षित लइका मन 3.0 थीम के तहत जागरुकता संपर्क अभियान का आयोजन किया गया। महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. सुषमा चौरे (नेताम) के मार्गदर्शन तथा कार्यक्रम प्रभारी नरेंद्र कुमार उमरिया के नेतृत्व में यह गतिविधियाँ विकासखंड छुरिया के ग्राम टिपानगढ़ और ग्राम चारभाठा में संचालित की गईं। अभियान के दौरान दोनों ग्रामों के आंगनबाड़ी केंद्रों में एनएसएस स्वयंसेवकों ने स्वच्छता के महत्व, पोषण आहार, युवाओं में मानसिक स्वास्थ्य और नशामुक्ति जैसे विषयों पर जागरुकता बढ़ाई। बच्चों को गुड टच-बैड टच की समझ भी दी…
मोहला। जिले में सुघघर जन सुरक्षित जिला अभियान के तहत चिल्हाटी पुलिस और तहसील प्रशासन ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए अवैध धान परिवहन और दो धान कोचियों पर बड़ी कार्यवाही की है। कार्रवाई में कुल 155 क्विंटल धान जप्त किया गया है। महाराष्ट्र के ब्रम्हपुरी से राजनांदगांव ले जाया जा रहा ट्रक क्रमांक एमएच 35-एजे 1371 को चिल्हाटी थाना क्षेत्र में पकड़ा गया। ट्रक से 350 बोरी धान, वजन 126 क्विंटल बरामद किया गया। इसके अलावा ग्राम पेंदलकुही में चल रहे दो धान कोचियों से 29 क्विंटल धान जप्त किया गया, जिसमें कोचिया विष्णु साहू से 10 क्विंटल और सुरेश…
डोंगरगढ़। ग्राम पंचायत महरूम खुर्द में विधायक श्रीमती हर्षिता स्वामी बघेल ने विविध विकास कार्यों का भूमिपूजन किया तथा स्वास्थ्य सेवाओं में अग्रणी भूमिका निभाने वाली मितानिन बहनों को सम्मानित किया। कार्यक्रम की शुरुआत में विधायक बघेल ने मितानिनों के समर्पण और निरंतर सेवा भाव की प्रशंसा करते हुए कहा कि वे ग्रामीण स्वास्थ्य व्यवस्था की मजबूत कड़ी हैं। कठिन परिस्थितियों में भी लोगों तक स्वास्थ्य सेवाएं पहुँचाना उनका सराहनीय कार्य है। विधायक ने गांव में सड़क निर्माण, सामुदायिक भवन और अन्य मूलभूत सुविधाओं से जुड़े विकास कार्यों का भूमि पूजन करते हुए कहा कि गुणवत्ता और समयबद्धता सरकार की…
डोंगरगढ़। बौद्ध समाज के प्रतिनिधि दल ने नगर पालिका अध्यक्ष रमन डोंगरे के सहयोग से विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह से सौजन्य मुलाकात कर समाज के लोगों को जाति प्रमाण पत्र जारी न होने की समस्या से अवगत कराया। समाजजनों ने बताया कि प्रमाण पत्र न बनने से बच्चों को शिक्षा एवं अन्य सुविधाओं में निरंतर परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। विधानसभा अध्यक्ष ने समस्या का गंभीरता से संज्ञान लेते हुए आश्वासन दिया कि शीघ्र ही संबंधित विभाग से चर्चा कर समाधान की दिशा में कदम उठाए जाएंगे। इसके बाद प्रतिनिधि मंडल ने पूर्व सांसद अभिषेक सिंह से…