डोंगरगढ़। ग्राम पंचायत महरूम खुर्द में विधायक श्रीमती हर्षिता स्वामी बघेल ने विविध विकास कार्यों का भूमिपूजन किया तथा स्वास्थ्य सेवाओं में अग्रणी भूमिका निभाने वाली मितानिन बहनों को सम्मानित किया। कार्यक्रम की शुरुआत में विधायक बघेल ने मितानिनों के समर्पण और निरंतर सेवा भाव की प्रशंसा करते हुए कहा कि वे ग्रामीण स्वास्थ्य व्यवस्था की मजबूत कड़ी हैं। कठिन परिस्थितियों में भी लोगों तक स्वास्थ्य सेवाएं पहुँचाना उनका सराहनीय कार्य है।
विधायक ने गांव में सड़क निर्माण, सामुदायिक भवन और अन्य मूलभूत सुविधाओं से जुड़े विकास कार्यों का भूमि पूजन करते हुए कहा कि गुणवत्ता और समयबद्धता सरकार की प्राथमिकता है। उन्होंने आश्वासन दिया कि महरूम खुर्द में चल रहे सभी कार्य निर्धारित समय सीमा में पूरे होंगे, जिससे गांव के हर नागरिक को इसका लाभ मिल सकेगा।
उन्होंने ग्रामीणों से बच्चों की शिक्षा पर विशेष ध्यान देने की अपील करते हुए कहा कि शिक्षा ही प्रगति का आधार है और यही बच्चों को उज्ज्वल भविष्य की ओर ले जाती है।
कार्यक्रम में अंगेश्वर देशमुख (जिला पंचायत सदस्य), देवशरण वर्मा (सेक्टर प्रभारी), खेमचंद यादव (यूथ कांग्रेस), सरपंच अजीत महिपाल, उप सरपंच डोमार वर्मा, पंच रोहित कुमार वर्मा, मदन नवरंगे, रीना वर्मा, भुनेश्वरी पाल, सरिता सेन, धनेश्वरी निषाद, दिलबाई वर्मा, धरम दास वर्मा, जोइधा वर्मा, कुंजलाल वर्मा सहित ग्रामीणजन उपस्थित थे।

ताज़ा ख़बर :
- मोदी सरकार के 12 साल की उपलब्धियों को देख रहे लोग, बृजमोहन अग्रवाल ने किया फोटो प्रदर्शनी का अवलोकन
- टीएल बैठक में कलेक्टर के कड़े निर्देश : सीएम हेल्पलाइन के आवेदनों का समय-सीमा में करें गुणवत्तापूर्ण निराकरण
- जनदर्शन में कलेक्टर ने सुनी लोगों की समस्याएं, कई मामलों का मौके पर हुआ समाधान
- हाईरिस्क 1884 गर्भवती महिलाओं की हुई नि:शुल्क सोनोग्राफी, मातृ-शिशु मृत्यु दर कम करने पर फोकस
- यूपीएससी चयनित अभ्यर्थी देंगे सफलता के मंत्र, 20 जून को होगा मार्गदर्शन कार्यक्रम
- जनदर्शन में पहुंची फरियाद तो मिली राहत, कृषक की पैतृक जमीन अवैध कब्जे से मुक्त
- खरीफ सीजन के लिए समितियों में पर्याप्त खाद-बीज उपलब्ध, किसानों को नहीं होगी परेशानी
- विश्व रक्तदान दिवस पर जिले में 155 यूनिट रक्त संग्रह, समाजसेवियों और जवानों ने दिखाई सहभागिता
