Author: chhattisgarhmail

राजनांदगांव। नगर निगम आयुक्त श्री अतुल विश्वकर्मा ने गुरुवार रात चौपाटी क्षेत्र का औचक निरीक्षण कर सफाई व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने अवैध रूप से रखे गए ठेला-खोमचा और अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए। निर्देश के बाद शुक्रवार को निगम के अतिक्रमण दस्ते ने चौपाटी के पास रखे गए बंद ठेलों को हटाने की कार्रवाई की। नगर निगम द्वारा शहर में ठेला-खोमचा और पसरा लगाकर किए जा रहे अतिक्रमण पर लगातार अभियान चलाया जा रहा है। आयुक्त द्वारा गठित अतिक्रमण दस्ता निरीक्षण और शिकायतों के आधार पर पहले समझाइश देता है, इसके बाद अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की…

Read More

राजनांदगांव। बढ़ती ठंड और शीत लहर को देखते हुए नगर निगम द्वारा समाज के कमजोर, बेघर और जरूरतमंद लोगों के लिए राहत कार्य किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में गुरुवार रात्रि महापौर श्री मधुसूदन यादव ने समाज कल्याण विभाग की टीम के साथ फ्लाईओवर के नीचे अस्थायी रूप से निवासरत लोगों को कंबल वितरित किए और उन्हें रैन बसेरा में रहने की समझाइश दी। महापौर श्री यादव ने बताया कि कड़ाके की ठंड और शीत लहर से गरीब एवं बेघर लोगों को सुरक्षित रखने के उद्देश्य से कंबल एवं आवश्यक कपड़ों का वितरण किया जा रहा है। रात्रिकालीन भ्रमण…

Read More

मोहला। थाना मोहला पुलिस ने 24 घंटे के भीतर महिला से छेड़छाड़ और जान से मारने की धमकी देने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा। पुलिस के अनुसार, ग्राम कुंजाम टोला की प्रार्थीया ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि दिनांक 17 दिसंबर 2025 को आरोपी अजित जुरेशिया पिता ईतवारी जुरेशिया (उम्र 26 साल) ने उनके घर में जबरदस्ती प्रवेश किया। आरोपी ने प्रार्थीया के हाथ-पाँव पकड़े और गाल काटने के साथ गले में चाकू रखकर जान से मारने की धमकी दी। घटना के बाद आरोपी फरार हो गया। इस पर थाना मोहला में अपराध क्रमांक 127/25 धारा 331(3),…

Read More

मोहला। सुशासन सप्ताह–2025 के तहत जिले में चलाए जा रहे “प्रशासन गांव की ओर” अभियान के तहत विकासखंड मानपुर में जिला स्तरीय शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में विभिन्न विभागों ने ग्रामीणों की समस्याओं का मौके पर निराकरण किया और पात्र हितग्राहियों को शासन की योजनाओं का लाभ दिलाया। जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्री भोजेश शाह मांडवी ने कहा कि लोगों को जागरूक होकर योजनाओं की जानकारी लेनी होगी, तभी लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुँच सकता है। उन्होंने कहा कि यह अभियान शासन की एक सराहनीय पहल है, जिससे विभाग सीधे ग्रामीणों के द्वार तक पहुँच रहे हैं, लेकिन लाभ…

Read More

मोहला। सरकार द्वारा धान खरीदी में लागू की गई पारदर्शी और डिजिटल प्रक्रिया से जिले के किसानों को व्यापक सहूलियत मिल रही है। टोकन व्यवस्था से लेकर तौल और भुगतान तक की पूरी प्रक्रिया अब सरल, सहज और किसान-हितैषी बन गई है। मोहला विकासखंड के ग्राम पाऊरझोला के कृषक श्री गंगाराम बोगा इस व्यवस्था से लाभान्वित हुए हैं। श्री गंगाराम ने बताया कि इस वर्ष उन्होंने लगभग सात एकड़ भूमि में उच्च गुणवत्ता वाली धान की खेती की। अनुकूल मौसम और समय पर शासन के सहयोग से उन्हें लगभग 100 क्विंटल धान का उत्पादन मिला। खरीफ विपणन वर्ष के अंतर्गत…

Read More

मोहला। धान खरीदी वर्ष 2025-26 में जिले के किसानों को अब बैंक शाखा के चक्कर लगाने की झंझट से राहत मिली है। जिला सहकारी केंद्रीय बैंक ने जिले की 19 आ.जा./प्रा.सेवा सहकारी समितियों में माइक्रो एटीएम सुविधा शुरू की है। इससे किसान सीधे अपनी समिति से धान विक्रय की राशि निकाल सकते हैं। आमाटोला धान उपार्जन केंद्र पहुंचे राजाटोला निवासी कृषक श्री महेश और शंकर ने बताया कि माइक्रो एटीएम से काफी सुविधा मिली है। पहले बैंक शाखा में भीड़ और लंबी लाइन में लगने से समय व्यर्थ चला जाता था। अब उन्होंने समितियों में 20 हजार रुपए कुछ ही…

Read More

राजनांदगांव। थाना सोमनी पुलिस ने शांति और कानून व्यवस्था भंग करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। जानकारी के अनुसार, ग्राम शिकारीटोला निवासी मोतीलाल डहरे ने थाना सोमनी में शिकायत दर्ज कराई कि अनावेदक देवा दास डहरे (35) उनके खिलाफ वाद-विवाद कर रहा है। जांच के दौरान पता चला कि आरोपी आक्रोशित होकर प्रार्थी से मारपीट करने और झूठी रिपोर्ट दर्ज कराने की धमकी दे रहा था। पुलिस द्वारा समझाने के बावजूद आरोपी नहीं माना और उपद्रव पर उतारू हो गया। पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री राहुल देव शर्मा और नगर पुलिस अधीक्षक…

Read More

राजनांदगांव। थाना बसंतपुर पुलिस ने शानदार कार्रवाई करते हुए गुम हुई नाबालिक बालिका को अलमसगुडा (हैदराबाद) से बरामद कर उसके परिजनों को सुपुर्द किया। बालिका के माता-पिता ने अपनी बेटी को पाकर पुलिस का हृदय से आभार व्यक्त किया। जानकारी के अनुसार, प्रार्थिया ने 24 जुलाई 2025 को थाना बसंतपुर में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उनकी नाबालिक पुत्री को अज्ञात व्यक्ति ने बहला-फुसलाकर माता-पिता की देखरेख से दूर ले गया। रिपोर्ट पर पुलिस ने गुम इंसान एवं अपराध क्रमांक 327/2025 धारा 137 (2) भारतीय दंड संहिता के तहत मामला दर्ज कर विवेचना शुरू की। पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता, अति.…

Read More

राजनांदगांव। चौकी चिखली पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए शराब के पैसे मांगने और मारपीट करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार, प्रार्थी ने चौकी चिखली में रिपोर्ट दर्ज कराई कि 16 दिसंबर 2025 को दोपहर करीब 3 बजे वह चिखली की शराब दुकान गया था। तभी आरोपी विजय यादव (22) ने शराब और पैसे मांगना शुरू किया। पैसा न देने पर आरोपी ने अश्लील गालियां देते हुए जान से मारने की धमकी दी और प्रार्थी के सिर पर चोट पहुंचाई। इसके बाद आरोपी फरार हो गया। रिपोर्ट मिलने पर चौकी चिखली पुलिस ने तुरंत मामले…

Read More

राजनांदगांव। सुशासन सप्ताह-प्रशासन गांव की ओर अभियान के तहत डोंगरगढ़ विकासखंड के ग्राम पंचायत मडियान में शिविर का आयोजन किया गया। जिले में सुशासन सप्ताह प्रशासन गांव की ओर 2025 के अंतर्गत शिविर आयोजित किया जा रहा है। शिविर में प्राप्त होने वाले आवेदनों का निराकरण संबंधित विभागों द्वारा किया जा रहा है। शिविर में 24 ग्राम पंचायतों के ग्रामीण शामिल हुए। शिविर में विभिन्न विभागों द्वारा विभागीय योजनाओं की जानकारी देने एवं लाभान्वित करने के उद्देश्य से स्टॉल लगाया गया। जिसमें कुल 93 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें 35 आवेदनों का त्वरित निराकरण किया गया। शिविर में महिला एवं बाल…

Read More