Author: chhattisgarhmail

राजनांदगांव। आयुष्मान आरोग्य मंदिर बघेरा में राष्ट्रीय आयुष मिशन अंतर्गत एनपीसीडीसीएस कार्यक्रम के तहत आयुष विभाग द्वारा निःशुल्क चिकित्सा और जनजागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में कुल 31 ग्रामीणों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया, जिनमें 25 ग्रामीणों की उच्च रक्तचाप और मधुमेह की जांच की गई। परीक्षण के दौरान रोगियों को संतुलित आहार-विहार अपनाने की सलाह दी गई और आवश्यकतानुसार औषधियों का निःशुल्क वितरण भी किया गया। शिविर में ग्रामीणों को गैर-संक्रामक रोगों, उनके लक्षण और बचाव के उपायों के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। साथ ही नियमित योग, प्राणायाम, दिनचर्या और ऋतुचर्या के पालन से होने…

Read More

राजनांदगांव। नववर्ष के आगमन से पहले राजनांदगांव पुलिस ने आपातकालीन परिस्थितियों में त्वरित और प्रभावी प्रतिक्रिया देने के लिए अपने जवानों को सीपीआर (कार्डियो पल्मोनरी रिससिटेशन) और फर्स्ट ऐड किट के उपयोग का विशेष प्रशिक्षण दिया। यह प्रशिक्षण जिला अस्पताल में आयोजित किया गया, जिसमें पुलिस जवानों को प्राथमिक उपचार और जीवन रक्षक उपायों के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। कार्यक्रम में कुल 50 पुलिस जवानों ने भाग लिया, जिसमें विभिन्न थाना क्षेत्रों, पुलिस लाइन और डायल-112 पेट्रोलिंग इकाई के जवान शामिल थे। प्रशिक्षण विशेषज्ञ डॉक्टरों ने पुलिस कर्मियों को आपातकालीन स्थितियों में त्वरित और प्रभावी सहायता देने के…

Read More

राजनांदगांव। नगर निगम ने शहर में बढ़ते मवेशी संकट के समाधान के लिए अपने मवेशी धर-पकड़ अभियान को तेज कर दिया है। टीम ने शहर के प्रमुख चौक-चौराहों, जैसे कैलाश नगर, मठ पारा, गंज चौक, नंदई, ब्राह्मण पारा और गांधी चौक क्षेत्रों से 8 घुमंतू मवेशियों को पकड़ा। इन मवेशियों को कन्हारपुरी कांजी हाउस में भेज दिया गया है, जहां उन्हें मंड़ी से बचे फल और सब्जियों के साथ पौष्टिक आहार दिया जा रहा है। नगर निगम के अमले द्वारा यह कार्रवाई नियमित रूप से की जा रही है। शिकायतों पर कार्रवाई करते हुए, पिछले दिनों 11 मवेशियों को भी…

Read More

राजनांदगांव। जिला शहर कांग्रेस कमेटी ने बुधवार को जिला कार्यालय में हल्ला बोलते हुए जिला खाद्य अधिकारी को घेर लिया। आरोप है कि जिलेभर में एपीएल-बीपीएल कार्डों के हितग्राहियों के राशन में कटौती की जा रही है। ई-केवायसी की आड़ में गरीबों को उनके राशन के अधिकार से वंचित किया जा रहा है। जिला शहर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष जितेंद्र मुदलियार ने अधिकारी पर बरसते हुए कहा कि आपका विभाग ई-केवायसी कराने में असक्षम है और इसकी कीमत गरीब चुका रहे हैं। ये बर्दाश्त नहीं किया जा सकता। उन्होंने कहा कि आपकी बहानेबाजी के चलते ही सारी अव्यवस्थाएं उपजी हैं। मुदलियार…

Read More

राजनांदगांव। नव वर्ष की शुरुआत के साथ ही ग्राम पंचायत पदुमतरा में भक्ति और आस्था का माहौल बन गया है। यहां 1 जनवरी को 10 महाविद्याओं में से एक महाविद्या मां बगलामुखी का भव्य ज्ञान महायज्ञ आयोजित किया जा रहा है। इस अवसर पर 108 हवन कुंडों में 108 जोड़ों द्वारा विधिवत हवन किया जाएगा। नववर्ष के दिन होने वाले इस आयोजन को लेकर क्षेत्रवासियों में खासा उत्साह देखा जा रहा है। आयोजकों के अनुसार यह महायज्ञ क्षेत्रवासियों और आयोजनकर्ताओं की सुख-समृद्धि एवं कल्याण की कामना के साथ किया जा रहा है। इसके बाद 2 जनवरी से श्रीमद् भागवत महापुराण…

Read More

छुईखदान। छुईखदान विकासखंड के दनिया–अतरिया परिक्षेत्र में खनन के खिलाफ ग्रामीणों का आक्रोश अब निर्णायक मोड़ पर पहुंच गया है। इस क्षेत्र के 55 गांवों के किसानों और ग्रामीणों ने एक ऐतिहासिक निर्णय लिया है। उन्होंने खनन समर्थक नेताओं और अधिकारियों के गांव में प्रवेश पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने का ऐलान किया है। यह निर्णय 20 दिसंबर को आयोजित किसान महापंचायत में सर्वसम्मति से लिया गया था, जिसे अब गांव-गांव में बैनरों और पोस्टरों के माध्यम से सार्वजनिक किया जा चुका है। ग्रामीणों का कहना है कि प्रस्तावित चुना पत्थर खनन और श्री सीमेंट फैक्ट्री परियोजना उनके जीवन, खेती, जलस्रोत…

Read More

राजनांदगांव। राज्य शासन द्वारा पारित स्थानांतरण नीति 2025 को लेकर सवाल उठने लगे हैं। सामान्य प्रशासन विभाग के स्पष्ट निर्देशों के बावजूद पशुपालन विकास विभाग में संलग्नीकरण का खेल चल रहा है, और विभागीय अधिकारियों की मिलीभगत से यह नियमों की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। स्थानांतरण नीति के बिंदु क्रमांक 3.16 में यह स्पष्ट कहा गया है कि स्थानांतरण आदेश जारी होने के 15 दिनों के भीतर संबंधित अधिकारी को एकतरफा कार्यमुक्त कर दिया जाना चाहिए, अन्यथा उन पर कठोर अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी। वहीं, बिंदु 3.17 के अनुसार, 5 जून 2025 से सभी संलग्नीकरण स्वतः समाप्त माने जाएंगे।…

Read More

राजनांदगांव। संचालनालय नगरीय प्रशासन एवं विकास, छत्तीसगढ़ नवा रायपुर की दिशा-निर्देशों के तहत नगर पालिक निगम राजनांदगांव ने मिशन क्लीन सिटी योजना के अंतर्गत डोर-टू-डोर स्वच्छता कार्य करने वाली स्वच्छता दीदीयों को अक्टूबर और नवम्बर 2025 का मानदेय जारी किया। नगर पालिक निगम के अनुसार, अक्टूबर 2025 में स्वच्छता दीदीयों को 31 लाख 61 हजार 568 रुपए तथा नवंबर 2025 में 32 लाख 22 हजार 124 रुपए का भुगतान किया गया। दोनों महीनों का कुल भुगतान 63 लाख 83 हजार 692 रुपए हुआ। नगर पालिक निगम से प्राप्त जानकारी के अनुसारए शहर के 51 वार्डों में डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण के…

Read More

राजनांदगांव। थाना बसंतपुर पुलिस ने नववर्ष के मद्देनजर शहर में शांति भंग करने वाले 5 आदतन अपराधियों और असामाजिक तत्वों के खिलाफ विशेष कार्रवाई की। पुलिस ने अनावेदन और सार्वजनिक मोहल्ले में हंगामा करने वाले आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां उन्हें जेल भेजा गया। गिरफ्तार आरोपियों में अमर यादव पिता स्व. प्रकाश यादव, उम्र 32 वर्ष, बांसपाईपारा, कौशल राजपूत पिता स्व. बृजभूषण राजपूत, उम्र 48 वर्ष, बांसपाईपारा, दिलीप मरकाम पिता स्व. राम अवतार मरकाम, उम्र 44 वर्ष, शीतला मंदिर के पास, देवारपारा, साहिल सिंह सूर्यवंशी पिता बृजभान सिंह सूर्यवंशी, उम्र 21 वर्ष, क्लब चौक एवं मनीष…

Read More

राजनांदगांव। थाना बसंतपुर पुलिस ने खेत में रखे 150 कट्टा धान (लगभग 60 मि्ंटल) को जलाने वाले तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने खेत में रखे धान को आग लगाकर नष्ट कर दिया था, जिससे 1,86,000 रुपये का नुकसान हुआ था। गिरफ्तार आरोपियों में दिलीप साहू, उम्र 38 वर्ष, निवासी-लखोली बैगापारा, थाना सिटी कोतवाली, महादेव कौशिक, उम्र-34 वर्ष, निवासी-सिंगदई वार्ड नंबर 50, हाल-मोहरा, थाना बसंतपुर एवं संतोष कुमार उर्फ राजू, उम्र-34 वर्ष, निवासी-मोहरा, थाना बसंतपुर शामिल है। 28 दिसंबर 2025 की रात लगभग 8 बजे दिलीप साहू और उसके साथियों ने खेत में रखे 150 कट्टा धान को…

Read More