Author: chhattisgarhmail

राजनांदगांव। संस्कार सिटी कॉलेज ऑफ एजुकेशन, ठाकुरटोला में वंदेमातरम् की 150वीं वर्षगांठ को उत्साह और देशभक्ति की भावना के साथ सप्ताहभर मनाया गया। 08 नवंबर से 14 नवंबर 2025 तक आयोजित इस विशेष समारोह में पोस्टर मेकिंग, निबंध, वाद-विवाद, प्रश्नोत्तरी और रंगोली सहित विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिनमें प्रशिक्षणार्थियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। कार्यक्रम के अंतिम दिवस 14 नवंबर को महाविद्यालय की प्राचार्य प्रो. (डॉ.) गुरप्रीत कौर ने सरस्वती, भारत माता एवं छत्तीसगढ़ महतारी के चलचित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इसके पश्चात राजकीय गीत का सामूहिक गायन किया गया। प्रतियोगिताओं के परिणाम इस प्रकार रहे,…

Read More

राजनांदगांव। बिहार विधानसभा चुनाव में एन डी ए गठबंधन को 206 सीटों में मिली प्रचंड जीत से उत्साहित होकर भाजपा के स्थानीय नेतागण मानव मंदिर चौक पहुंचकर जीत की खुशियां मनाई और पटाखे फोडे तथा मिठाइयां बांटी ।भारतीय जनता पार्टी के सांसद संतोष पांडे, जिला अध्यक्ष कोमल सिंह राजपूत,पर्यटन मंडल के अध्यक्ष नीलू शर्मा वरिष्ठ भाजपा नेता खूबचंद पारख, मंडल, भरत वर्मा, सौरभ कोठारी, डिकेश साहू, रूपचंद भीमनानी,अध्यक्ष गोलु गुप्ता,सुमित भाटिया,रघुवीर वाधवा, रवि सिन्हा, मूलचंद भंसाली,राजेंद्र जैन बंटू,हकीम खान, कृष्णा साहू, राधेश्याम गुप्ता,मनोज जैन, शिव वर्मा, रोहित चंद्राकर, अंजू त्रिपाठी, शालू वर्मा, मनोज निर्वाणी,बलवंत साहू, नेहा शर्मा, छाया तिवारी, अरुण…

Read More

राजनांदगांव। सोमनी क्षेत्र में लगातार गैस सिलेंडर की चोरी की घटनाओं को अंजाम देने वाले तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर 09 गैस सिलेंडर, 01 मोटरसाइकिल और नकदी ₹700 जब्त किया है। मामले की जानकारी प्रार्थी निखिल बंजारे (25) निवासी सोमनी ने थाना सोमनी में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 09 नवंबर 2025 को दोपहर 2:15 बजे से 2:20 बजे के बीच उसके घर के रसोई कमरे में रखे गैस सिलेंडर चोरी कर लिए गए। जांच में पता चला कि सोमनी और आसपास के गांवों से कुल 8 गैस सिलेंडर चोरी हुए हैं, जिनकी कीमत लगभग ₹20,000 है। इस…

Read More

राजनांदगांव। राजनांदगांव जिले के थाना बसंतपुर में एक सैलून संचालक से शराब पीने के लिए पैसे मांगने वाले फरार आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने पैसे देने से मना करने पर प्रार्थी के साथ मारपीट की थी और जान से मारने की धमकी दी थी। आरोपी की पहचान योगेश उर्फ लालू राजपूत (26) के रूप में हुई है, जो योगी नगर कोडी खान के पीछे का निवासी है। आरोपी घटना के बाद से फरार था, लेकिन पुलिस ने मुखबीर सूचना के आधार पर उसे गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को न्यायिक अभिरक्षा में पेश किया गया, जहां…

Read More

राजनांदगांव। राजनांदगांव रक्षित केन्द्र में शुक्रवार को पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा ने जनरल परेड की सलामी ली। परेड में कुल 126 पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी शामिल थे। सलामी के बाद अधिकारियों और कर्मचारियों की वेशभूषा का निरीक्षण किया गया। उत्कृष्ट वेशभूषा धारण करने वाले 15 जवानों और शानदार परेड ड्रील प्रदर्शन करने वाले 2 जवानों को उत्साहवर्धन के लिए पुरस्कार प्रदान किए गए। जनरल परेड के उपरांत पुलिस अधीक्षक ने रक्षित केन्द्र की विभिन्न शाखाओं जैसे एम.टी., आर्मोरी, क्वार्टगार्ड, रोजनामचा और स्टोर शाखा का भ्रमण एवं निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने सुनिश्चित किया कि सभी कार्य सुचारू रूप…

Read More

राजनांदगांव। राजनांदगांव नगर निगम की मवेशी पकड़ने वाली टीम ने आज सन सिटी और कंचन बाग क्षेत्र से 7 घुमंतू मवेशियों की धर-पकड़ की। इन मवेशियों को रेवाडीह कांजी हाउस में सुरक्षित रखा गया, जहां उन्हें मण्डी से बचे फल और सब्जियों का पौष्टिक आहार दिया जा रहा है। इस कार्रवाई के तहत, नगर निगम की टीम द्वारा शहर के प्रमुख चौक-चौराहों और शिकायतों के आधार पर घुमंतू एवं बैठे मवेशियों को पकड़ने की कार्यवाही की जा रही है। इसके अलावा, रात्रि के समय में टीम मेन रोड और मुख्य चौक चौराहों पर बैठे मवेशियों को हकालने का कार्य भी…

Read More

राजनांदगांव। राजनांदगांव में न्यायालय ने मिथ्याछाप स्तर का खाद्य पदार्थ विक्रय करने के आरोप में मेसर्स समरस इंडस्ट्रीज, ग्राम कोपेडीह के संचालक श्री भवदीप सिंह पर 1 लाख 80 हजार रुपये का अर्थदण्ड लगाया है। अतिरिक्त जिला दण्डाधिकारी एवं न्याय निर्णय अधिकारी द्वारा सुनवाई के दौरान पाया गया कि मेसर्स समरस इंडस्ट्रीज ने पोपो एक्वा पैकेजड ड्रिंकिंग वाटर 250 एमएल (पैक्ड) का नमूना मिथ्याछाप स्तर पर विक्रय किया और वह बिना वैध FSSAI अनुज्ञप्ति व पंजीयन के कारोबार चला रहे थे। खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम (FSS Act) के उल्लंघन के तहत यह दण्ड लगाया गया है। अधिकारियों ने बताया…

Read More

राजनांदगांव। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह 15 नवम्बर 2025 को राजनांदगांव जिले के एक दिवसीय प्रवास पर रहेंगे। उनके कार्यक्रम के अनुसार, डॉ. रमन सिंह दोपहर 12 बजे रायपुर स्थित स्पीकर हाऊस, शंकर नगर से सड़क मार्ग द्वारा प्रस्थान करेंगे और 1.30 बजे राजनांदगांव स्थित स्पीकर हाऊस पहुंचेंगे। विधानसभा अध्यक्ष का कार्यक्रम पहले से निर्धारित है, जिसमें वह 1.50 बजे राजनांदगांव स्थित स्पीकर हाऊस से फिर से सड़क मार्ग द्वारा प्रस्थान करेंगे और 2 बजे पद्मश्री गोविंदराम निर्मलकर ऑडिटोरियम राजनांदगांव पहुंचकर जनजातीय गौरव दिवस कार्यक्रम में शामिल होंगे। इस कार्यक्रम में उनकी उपस्थिति जिले के जनजातीय समुदाय के लिए एक…

Read More

राजनांदगांव। जिले में धान खरीदी की तैयारी पूरी हो गई है। शासन द्वारा खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 के लिए समर्थन मूल्य एवं कृषक उन्नति योजना के तहत किसानों से 3100 रूपए प्रति क्विंटल की दर और प्रति एकड़ 21 क्विंटल तक के मान से 15 नवम्बर 2025 से धान खरीदी का कार्य प्रारंभ हो जाएगा। जिले के किसानों में धान खरीदी को लेकर खुशी का माहौल है। कलेक्टर जितेन्द्र यादव के निर्देशन में धान खरीदी कार्य के लिए तैयारी की जा रही है। धान खरीदी केन्द्रों में ड्यूटी लगायी गई है। जिले में धान उपार्जन कार्य के सुचारू संचालन के…

Read More

राजनांदगांव। लोकहित के व्यापक कार्यों में बाधा डालने के कारण जिला के तीन समिति प्रबंधकों की सेवाएं तत्काल प्रभाव से समाप्त कर दी गई हैं। राजनांदगांव विकासखंड के बोरतलाब समिति प्रबंधक श्री ईश्वर श्रीवास, गठुला समिति प्रबंधक श्री किशुन देवांगन और डोंगरगढ़ विकासखंड के पनियाजोब समिति प्रबंधक श्री भीखम चंद जैन को यह कार्रवाई की गई। जारी आदेश के अनुसार समिति प्रबंधकों को कार्यालय में तत्काल उपस्थित होने के निर्देश दिए गए थे। बावजूद इसके उन्होंने समय पर उपस्थिति नहीं दी। इसके बाद उन्हें कारण बताओ नोटिस जारी कर अंतिम अवसर प्रदान किया गया, लेकिन प्राप्त जवाब समाधानकारक नहीं पाया…

Read More