Author: chhattisgarhmail

राजनांदगांव। कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेन्द्र भुरे ने आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में शासकीय मेडिकल कालेज में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर 17 सितम्बर 2025 को शासकीय मेडिकल कालेज राजनांदगांव में आयोजित गंभीर बीमारियों के लिए निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर के संबंध में भारतीय रेडक्रास सोसायटी शाखा राजनांदगांव के पदाधिकारियों एवं स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों की बैठक ली। कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेन्द्र भुरे ने कहा कि गंभीर बीमारियों के लिए निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर में नेक कार्य के सभी सेवा एवं समर्पण के साथ कार्य करेंगे और सबकी सहभागिता होनी चाहिए। मरीजों के लिए बैठक व्यवस्था अच्छी होनी चाहिए। उन्होंने मरीजों…

Read More

डोंगरगढ़। उत्तर बोरतलाव वन परिक्षेत्र के कोलारघाट सर्किल में रविवार देर रात हिरण प्रजाति की ‘कोटरी’ का अवैध शिकार करने वाले 3 आरोपियों समेत कुल 4 लोगों को वन विभाग की टीम ने रंगे हाथों पकड़ लिया। पकड़े गए आरोपियों में वन विभाग का एक चपरासी भी शामिल है, जिसने शिकारियों को अपने घर में छिपाया था। आरोपियों के पास से कोटरी का मांस बरामद हुआ है। वन विभाग ने सभी आरोपियों के खिलाफ वन्य प्राणी संरक्षण अधिनियम के तहत केस दर्ज किया है। जंगल से मांस लेकर भागे, चपरासी के घर में छिपे रविवार रात करीब 3 बजे वन…

Read More

अंबागढ़ चौकी। छत्तीसगढ़ प्रदेश एनएचएम कर्मचारी संघ की 10 सूत्रीय मांगों को लेकर चल रही अनिश्चितकालीन हड़ताल सोमवार को 29वें दिन भी जारी रही। जिला मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी में बड़ी संख्या में एनएचएम कर्मचारी धरना स्थल पर जुटे और सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों ने राज्यपाल के नाम पत्र लिखकर इच्छा मृत्यु की अनुमति मांगी है। संघ पदाधिकारियों ने आरोप लगाया कि सरकार लगातार उनकी मांगों को नजरअंदाज कर रही है। इससे स्वास्थ्य कर्मियों में गहरा असंतोष है। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि वे वर्षों से प्रदेश की स्वास्थ्य व्यवस्था की रीढ़ की हड्डी बने हुए हैं, लेकिन अब खुद…

Read More

राजनांदगांव। शराब पीने के लिए पैसे मांगने से मना करने पर युवकों से मारपीट करने वाले मुख्य आरोपी को बसंतपुर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया है, वहीं उसके अन्य साथी फरार हैं, जिनकी तलाश में पुलिस लगातार दबिश दे रही है। पूरा मामला 14 सितंबर 2025 का है। प्रार्थी ने थाना बसंतपुर में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि वह अपने दोस्तों के साथ मोहारा ओव्हरब्रिज के पास खड़ा होकर बातचीत कर रहा था। तभी देवा यदु, भूषण उईके और उनके अन्य साथी वहां पहुंचे और शराब पीने के लिए पैसे…

Read More

राजनांदगांव। डोंगरगढ़ थाना क्षेत्र में नाबालिग बच्ची से दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए 53 वर्षीय आरोपी ज्ञानी चौरे को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी डोंगरगढ़, जिला राजनांदगांव का निवासी है। पीड़िता की मां द्वारा दर्ज कराई गई रिपोर्ट और मेडिकल जांच (मुलाहिजा) के आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 65 (2) बीएनएस और पॉक्सो एक्ट की धारा 4 (2) के तहत अपराध दर्ज किया। घटना की गंभीरता को देखते हुए राजनांदगांव पुलिस अधीक्षक मोहित गर्ग, एएसपी राहुल देव शर्मा और एसडीओपी डोंगरगढ़ आशीष कुंजाम ने तत्काल विवेचना के निर्देश…

Read More

राजनांदगांव। हिंदी दिवस के अवसर पर टाउन हॉल रायपुर में आयोजित हिंदी उत्सव कार्यक्रम में राजनांदगांव की साहित्यकार श्रीमती आभा श्रीवास्तव को उनके साहित्यिक योगदान के लिए सम्मानित किया गया। यह भव्य आयोजन छत्तीसगढ़ साहित्य एवं संस्कृति संस्थान तथा जिला प्रशासन रायपुर के संयुक्त तत्वावधान में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में हिंदी की बदलती दुनिया विषय पर संगोष्ठी आयोजित की गई, साथ ही कई नई पुस्तकों का विमोचन और आकाशवाणी समाचार वाचकों का सम्मान भी किया गया। समारोह में दिल्ली से पधारे वरिष्ठ साहित्यकार डॉ. गोपाल कमल, साहित्य अकादमी के अध्यक्ष शशांक शर्मा, वरिष्ठ पत्रकार गिरीश पंकज, छत्तीसगढ़ मित्र के संपादक…

Read More

रायपुर। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय से विगत दिवस राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में भारत के अंतर्राष्ट्रीय शतरंज खिलाड़ी एवं ग्रैंडमास्टर प्रवीण महादेव थिप्से ने सौजन्य भेंट की। मुख्यमंत्री श्री साय ने श्री थिप्से की खेल प्रतिभा और उपलब्धियों की सराहना करते हुए उनकी प्रशंसा की। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ ओलंपिक संघ के महासचिव श्री विक्रम सिसोदिया सहित संघ के अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे। उल्लेखनीय है कि प्रवीण महादेव थिप्से शतरंज में ग्रैंडमास्टर की उपाधि प्राप्त करने वाले खिलाड़ी हैं और राष्ट्रमंडल शतरंज चैंपियनशिप जीतने वाले पहले भारतीय भी हैं। उन्हें अर्जुन पुरस्कार से भी सम्मानित किया गया है।

Read More

रायपुर। गंगरेल बांध डुबान क्षेत्र की मछुआ सहकारी समितियों को पुनः मछली पालन का हक मिलने पर प्रभावित समितियों के सदस्यों ने विगत दिवस मुख्यमंत्री निवास पहुँचकर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय का आभार जताते हुए अभिनंदन किया। इस अवसर पर गंगरेल डुबान क्षेत्र के तीन जिलों—धमतरी, कांकेर और बालोद की 11 मछुआ सहकारी समितियों के सदस्यगण उपस्थित रहे। मुख्यमंत्री श्री साय ने इस मौके पर ग्रामीणों की मांग पर डुबान क्षेत्र में जनसुविधा हेतु एक एम्बुलेंस उपलब्ध कराने और राष्ट्रीय बैंक की शाखा शीघ्र खोले जाने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि गरीबों और वंचितों के उत्थान के लिए…

Read More

रायपुर। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज कांकेर जिले के नरहरपुर में आदिवासी समाज द्वारा आयोजित ठाकुर जोहारनी कार्यक्रम में शामिल हुए। इस अवसर पर उनके साथ झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री श्री अर्जुन मुंडा भी उपस्थित थे। मुख्यमंत्री श्री साय ने ठाकुर जोहारनी कार्यक्रम में आदिवासी समाज के ईष्ट आराध्य देवी-देवताओं की पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि नई उद्योग नीति में आदिवासी विकास को प्राथमिकता देते हुए बस्तर सहित सरगुजा को विशेष तौर पर फोकस किया गया है, ताकि यहां के निवासियों को रोजगार और स्वरोजगार से जोड़कर…

Read More

रायपुर। युद्ध तथा सैनिक कार्यवाही में शहीद सैनिकों की पत्नी अथवा उनके आश्रितों को दी जाने वाली अनुग्रह राशि में वृद्धि करते हुए इसे 20 लाख से बढ़ाकर 50 लाख रुपये कर दिया गया है। इसके साथ ही युद्ध तथा सैनिक कार्यवाही में विभिन्न वीरता अलंकरण प्राप्त जवानों को दी जाने वाली राशि में भी वृद्धि की गई है। अब परमवीर चक्र प्राप्त वीर जवानों को 40 लाख रुपये की जगह 1 करोड़ रुपये की अनुग्रह राशि प्रदान की जाएगी। यह महत्वपूर्ण निर्णय आज मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में सम्पन्न राज्य सैनिक बोर्ड की बैठक में लिया गया।…

Read More