Close Menu
    What's Hot

    ई-चालान के नाम पर साइबर ठगी बढ़ी, परिवहन विभाग ने जारी की चेतावनी

    June 25, 2026

    आधार सेवाओं को प्रभावी बनाने संचालकों का हुआ प्रशिक्षण, शंकाओं का समाधान

    June 25, 2026

    कर्मचारी हितों पर निगम की परामर्शदात्री समिति की बैठक, वेतन और अनुकंपा नियुक्ति पर हुई चर्चा

    June 25, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    ताज़ा ख़बर :
    • ई-चालान के नाम पर साइबर ठगी बढ़ी, परिवहन विभाग ने जारी की चेतावनी
    • आधार सेवाओं को प्रभावी बनाने संचालकों का हुआ प्रशिक्षण, शंकाओं का समाधान
    • कर्मचारी हितों पर निगम की परामर्शदात्री समिति की बैठक, वेतन और अनुकंपा नियुक्ति पर हुई चर्चा
    • अनाज गोदाम में चोरी के मामले में फरार दो और आरोपी गिरफ्तार, पिकअप व नकदी जप्त
    • ढाबे की आड़ में चल रहा था अवैध शराब कारोबार, दो आरोपी गिरफ्तार
    • अवैध पशु तस्करी रोकने हिंदू जागरण मंच ने एसपी को सौंपा ज्ञापन
    • बाईपास की जर्जर सड़क की मरम्मत तुरंत हो : शमसुल आलम
    • सरस्वती उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया शाला प्रवेश उत्सव
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    छत्तीसगढ़ मेल
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीति
    • खेल
    • बिजनेस
    • शिक्षा
    • रोजगार
    • सिनेमा
    छत्तीसगढ़ मेल
    Home » छत्तीसगढ़ के राज्य उत्सव एवं विधानसभा भवन लोकार्पण में जिले से 10000 लोग साक्षी होंगे
    छत्तीसगढ़

    छत्तीसगढ़ के राज्य उत्सव एवं विधानसभा भवन लोकार्पण में जिले से 10000 लोग साक्षी होंगे

    chhattisgarhmailBy chhattisgarhmailOctober 26, 2025No Comments4 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Telegram Email

    राजनांदगांव। भारतीय जनता पार्टी उतर एवं दक्षिण मंडल द्वारा आज जिला भाजपा कार्यालय में एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें मुख्य वक्ता के रूप में महापौर मधुसूदन यादव, जिला भाजपा अध्यक्ष कोमल सिंह राजपूत, अशोक चौधरी की विशेष उपस्थिति में संपन्न हुई।
    बैठक में महापौर मधुसूदन यादव ने राज्य स्थापना के 25 वर्ष होने पर आयोजित राज्योत्सव एवं विधानसभा भवन के लोकार्पण का न्योता देते हुए कहा कि राज्य स्थापना के अवसर पर सिल्वर जुबली अवसर पर एवं नए विधानसभा भवन के लोकार्पण पर हम सभी राजनांदगांव वासी गौरवशाली पलों के साक्षी होंगे और सदैव ही हम अपने लोगों को बताएंगे कि श्री मोदी के साथ हमने भी कार्यक्रम साझा किया। इसलिए उन्होंने सभी भाजपा कार्यकर्ताओं को 1 नवंबर को रायपुर चलने का आह्वान किया। बैठक में महापौर ने सभी वार्ड के कार्यकर्ताओं से क्रमशः जानकारी ली और आवागमन तथा अन्य विषय पर महत्वपूर्ण चर्चा भी की।
    जिला भाजपा अध्यक्ष कोमल सिंह राजपूत ने कहा कि डॉ. रमन सिंह राजनांदगांव की जनता को अपनी सफलता का श्रेय देते हैं, इसलिए छत्तीसगढ़ विधानसभा भवन के उद्घघाटन पर सर्वाधिक संख्या एवं उपस्थिति का अवसर राजनांदगांव की जनता को प्राप्त हुआ है, उन्होंने सभी पार्षदों से शहर की सुधि जनता एवं कार्यकर्ताओं को इस अवसर का लाभ लेने हेतु साथ में चलने का आह्वान किया।
    किसान नेता अशोक चौधरी ने भी सभी कार्यकर्ताओं से श्री मोदी की सभा को सुनकर अपने जीवन में आत्मसात करने का आह्वान किया।
    मीडिया सेल द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ भारत माता की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रजनन कर तत्पश्चात कमलेश प्रजापति द्वारा संगठन गीत से शुरू हुआ।
    जिला भाजपा के कोषाध्यक्ष भावेश बैद ने भी अपने ऊर्जावान उद्बोधन में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए 1 नवंबर को रायपुर चलने के लिए आह्वान किया और कार्यकर्ताओं में जोश भरा।
    स्वागत प्रतिवेदन मंडल अध्यक्ष प्रशांत गोलू गुप्ता एवं सुमित भाटिया ने दिया। कार्यक्रम का सफल संचालन अशोकआदित्य श्रीवास्तव ने तथा आभार प्रदर्शन जिला उपाध्यक्ष तरुण लहरवानी ने किया।
    इस अवसर पर प्रमुख रूप से जिला महामंत्री सौरभ कोठारी, सावन वर्मा, ऋषिदेव चौधरी, महिला मोर्चा महामंत्री पारुल जैन, ऊर्जा विभाग के विधायक प्रतिनिधि रूपचंद भीमनानी, पूर्व नेता प्रतिपक्ष किशुन यदु, अतुल रायजादा, त्रिगुण टांक सहित बड़ी संख्या में भाजपा उत्तर एवं दक्षिण मंडल के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।
    छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना के सिल्वर जुबली अवसर पर देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगमन को लेकर जिला भाजपा ने तैयारी का दौर शुरू हो चुका है। छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री एवं विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह के विशेष आमंत्रण पर छत्तीसगढ़ पधार रहे देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा छत्तीसगढ़ शासन द्वारा नवनिर्मित विधानसभा भवन के लोकार्पण के महत्वपूर्ण अवसर पर राजनांदगांव के कार्यकर्ताओं में एक विशेष उत्साह का माहौल है।
    ग्रामीण भाजपा की बैठक जिला भाजपा कार्यालय में आहुत की गई, जिसमें वरिष्ठ भाजपा नेता खूबचंद पारख ने राज्य स्थापना दिवस पर कार्यक्रम की तैयारी के बारे में विस्तार से बताया और कार्यकर्ताओं को आह्वान किया कि 1 नवंबर को अपना दिन राज्य स्थापना और विधानसभा भवन के लोकार्पण के नाम करे, और ज्यादा से ज्यादा लोगों को रायपुर चलने के लिए प्रेरित करें। इस अवसर पर जिला भाजपा अध्यक्ष कोमल सिंह राजपूत ने भी अपने विचार साझा किए। इस अवसर पर स्वागत भाषण मंडल अध्यक्ष मनोज साहू एवं खिलेश्वर साहू ने दिया। पूर्व भाजपा अध्यक्ष रमेश पटेल ने भी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। ग्रामीण मंडल के कार्यक्रम में बंटी लाल, रवि सिन्हा, त्रिगुण टांक, प्रतिमा पप्पू चंद्राकर, देवकुमारी साहू, रमन सिंह राजपूत, मोतीलाल देवांगन, संदीप साहू उपस्थित रहे।
    जिला महामंत्री सौरभ कोठारी एवं डीकेश साहू ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगमन की तैयारी के संदर्भ में एवं विधानसभा भवन के लोकार्पण के लिए जिला भाजपा ने सभी मंडलों के प्रभारी व सब प्रभारी की नियुक्ति की है। आगामी दो दिनों में सभी मंडलों की बैठक और कार्ययोजना का खाका तैयार किया जाएगा। जिले से 10000 लोग विधानसभा भवन के लोकार्पण अवसर पर पहुंचेंगे।

    Share. Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Telegram Email

    Related Posts

    ई-चालान के नाम पर साइबर ठगी बढ़ी, परिवहन विभाग ने जारी की चेतावनी

    June 25, 2026

    आधार सेवाओं को प्रभावी बनाने संचालकों का हुआ प्रशिक्षण, शंकाओं का समाधान

    June 25, 2026

    कर्मचारी हितों पर निगम की परामर्शदात्री समिति की बैठक, वेतन और अनुकंपा नियुक्ति पर हुई चर्चा

    June 25, 2026

    अनाज गोदाम में चोरी के मामले में फरार दो और आरोपी गिरफ्तार, पिकअप व नकदी जप्त

    June 25, 2026

    ढाबे की आड़ में चल रहा था अवैध शराब कारोबार, दो आरोपी गिरफ्तार

    June 25, 2026

    अवैध पशु तस्करी रोकने हिंदू जागरण मंच ने एसपी को सौंपा ज्ञापन

    June 25, 2026
    Top Posts

    सात माह से वेतन को तरसे सफाईकर्मी, बच्चों की पढ़ाई पर संकट

    June 23, 202686 Views

    बरसते पानी के बीच फूटा राजपूत समाज का गुस्सा : मानव मंदिर चौक पर फूंका गृह मंत्री का पुतला, फास्ट ट्रैक कोर्ट और बुलडोजर कार्रवाई की मांग

    June 22, 202640 Views

    राहुल गांधी को जन्मदिन की बधाई देने पहुंचे जय प्रकाश साहू

    June 21, 202631 Views

    राहुल गांधी ने अल्पसंख्यक विभाग के पदाधिकारियों से किया संवाद, संघर्ष और संगठन मजबूती पर दिया जोर

    June 20, 202624 Views

    शपथ ग्रहण के साथ घुमका से गूंजा परिवर्तन का संदेश, दीपक बैज और भूपेश बघेल रहे मौजूद

    June 23, 20267 Views

    अघोर आश्रम की अनूठी पहल : मोहारा मुक्तिधाम में चला स्वच्छता अभियान

    June 14, 20266 Views
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    • Telegram
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    • Home
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • विदेश
    • राजनीति
    • शिक्षा
    • खेल
    • रोजगार
    • बिजनेस
    • सिनेमा
    copyright © 2025 छत्तीसगढ़ मेल

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.