छुरिया। छुरिया विकासखंड के ग्राम जयसिंगटोला में दीपावली के अवसर पर सोहना बादर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन धूमधाम से किया गया। इस भव्य आयोजन का शुभारंभ जिला पंचायत राजनांदगांव अध्यक्ष श्रीमती किरण रविन्द्र वैष्णव के मुख्य आतिथ्य में हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता जनपद पंचायत छुरिया अध्यक्ष संजय सिन्हा ने की।
इस मौके पर जिले के प्रमुख नेता भी उपस्थित रहे। जिला पंचायत सभापति बिरम मंडावी, पूर्व जिला भाजपा महामंत्री रविन्द्र वैष्णव और जनपद पंचायत छुरिया सभापति श्रीमती हेमिन विष्णु साहू विशिष्ट अतिथि के रूप में कार्यक्रम में सम्मिलित हुए।
मुख्य अतिथि श्रीमती किरण रविन्द्र वैष्णव ने दीपावली के पर्व की महत्ता बताते हुए कहा कि यह अंधकार पर प्रकाश, असत्य पर सत्य और निराशा पर आशा की विजय का प्रतीक है। उन्होंने ग्राम स्तर पर इस तरह के सांस्कृतिक आयोजन को समाज की एकता और परंपराओं के संरक्षण के लिए महत्वपूर्ण बताया। साथ ही जयसिंगटोला ग्राम के विकास और सांस्कृतिक प्रगति के लिए निरंतर सहयोग का आश्वासन दिया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे संजय सिन्हा ने कहा कि दीपावली जैसे पावन अवसर पर इस तरह के सांस्कृतिक आयोजन समाजिक समरसता और सामूहिक आनंद का प्रतीक हैं। उन्होंने युवाओं से ग्राम विकास में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।
जिला पंचायत सभापति बिरम मंडावी ने दीपावली को आत्म विश्वास, आशा और सकारात्मकता का पर्व बताते हुए कहा कि इस तरह के आयोजनों से ग्रामीण प्रतिभाओं को मंच मिलता है। वहीं जनपद पंचायत सभापति श्रीमती हेमिन विष्णु साहू ने महिलाओं और युवाओं की सहभागिता को आयोजन की सफलता का प्रमुख कारण बताया।
कार्यक्रम के दौरान सोहना बादर के कलाकारों ने पारंपरिक लोकगीत, नृत्य और नाट्य मंचन से दर्शकों का मन मोह लिया। दर्शकों ने तालियों की गड़गड़ाहट से कलाकारों का उत्साहवर्धन किया। दीपों की रौशनी और सांस्कृतिक रंगों से पूरा गांव आलोकित हो गया।
अंत में अतिथियों को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। ग्राम पंचायत और आयोजन समिति को सफल आयोजन के लिए अतिथियों ने बधाई दी। ग्रामवासियों ने मुख्य अतिथियों का आभार व्यक्त किया और दीपावली की शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर दूलचंद साहू संरपंच, डोमन पटेल, विरेन्द्र साहू, खिलेन्द साहू, नैन सिंह पटेल, कुंदन बडोले, रामसूरत साहू, दीनदयाल साहू, खेदूराम, माखन साहू, महेंद्र साहू, अशोक साहू, अरुण कुमार, केके देखमुख समेत आयोजन समिति के सदस्य और ग्रामवासी उपस्थित थे। पूरे कार्यक्रम का सफल मंच संचालन विष्णु साहू ने किया।

ताज़ा ख़बर :
- ई-चालान के नाम पर साइबर ठगी बढ़ी, परिवहन विभाग ने जारी की चेतावनी
- आधार सेवाओं को प्रभावी बनाने संचालकों का हुआ प्रशिक्षण, शंकाओं का समाधान
- कर्मचारी हितों पर निगम की परामर्शदात्री समिति की बैठक, वेतन और अनुकंपा नियुक्ति पर हुई चर्चा
- अनाज गोदाम में चोरी के मामले में फरार दो और आरोपी गिरफ्तार, पिकअप व नकदी जप्त
- ढाबे की आड़ में चल रहा था अवैध शराब कारोबार, दो आरोपी गिरफ्तार
- अवैध पशु तस्करी रोकने हिंदू जागरण मंच ने एसपी को सौंपा ज्ञापन
- बाईपास की जर्जर सड़क की मरम्मत तुरंत हो : शमसुल आलम
- सरस्वती उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया शाला प्रवेश उत्सव
