राजनांदगांव। राज्य शासन के निर्देशानुसार राज्योत्सव 2025 के अवसर पर 2 नवम्बर 2025 को जिला मुख्यालय राजनांदगांव के महंत राजा बलराम दास शासकीय बहुउद्देशीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय (स्टेट हाई स्कूल) राजनांदगांव में शाम 6 बजे से विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। साथ ही राज्य स्थापना दिवस के 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर छत्तीसगढ़ रजत महोत्सव के रूप में मनाया जा रहा है। राज्योत्सव के अवसर पर 2 नवंबर को सुप्रसिद्ध छत्तीसगढ़ी लोक गायिका आरू साहू के सुमधुर गीतों से महफिल सजेगी। कार्यक्रम में विभागीय स्टॉलों के माध्यम से शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं एवं कार्यक्रमों की जानकारी दी जाएगी।

ताज़ा ख़बर :
- आयुक्त ने राजस्व वसूली की समीक्षा, बड़े बकायादारों के नल विच्छेदन और नाम प्रकाशन के दिये सख्त निर्देश
- महापौर ने ठेठवार पारा में नाली निर्माण का किया स्थल निरीक्षण
- स्टेशन रोड सौंदर्यीकरण के लिए निगम ने अतिक्रमण हटाया
- नगर निगम ने बड़े बकायादारों की सूची प्रकाशित, आयुक्त ने समय पर भुगतान की अपील
- लंबित राजस्व प्रकरणों के त्वरित निराकरण हेतु विशेष अभियान चलाया
- कलेक्टर ने शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक ली, प्रतियोगी परीक्षाओं और विशेष कक्षाओं पर दिए निर्देश
- खनिजों के अवैध परिवहन पर खनिज विभाग की कार्रवाई, कई वाहनों को थाना सुपुर्द किया गया
- जिला चिकित्सालय में प्रसूता महिलाओं के लिए नवीन ऑपरेशन थियेटर हुआ क्रियाशील
