
- खनिजों के अवैध परिवहन पर कार्रवाई, वाहनों को थाना सौंपा
- एचपीवी टीकाकरण का शुभारंभ, 23 किशोरी बालिकाओं को लगा वैक्सीन
- पीएम-राहत योजना से सड़क दुर्घटना घायलों को मिलेगा 1.5 लाख रुपए तक कैशलेस ईलाज
- डोंगरगढ़ मेला : श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए सेवा पंडालों में स्वास्थ्य कर्मियों की ड्यूटी
- चैत्र नवरात्रि मेले से पहले पदयात्रियों की सुविधा को लेकर युद्ध स्तर पर सफाई और व्यवस्थाएं
- कलेक्टर ने मातृ वंदना योजना में उत्कृष्ट कार्य करने वाले पर्यवेक्षकों को किया सम्मानित
- कलेक्टर ने जनदर्शन में सुनी जनता की समस्याएं, आवेदनों के त्वरित निराकरण के दिए निर्देश
- कलेक्टर ने साप्ताहिक बैठक में दिए कड़े निर्देश, नवरात्रि तैयारियों को किया फोकस
Author: chhattisgarhmail
राजनांदगांव। कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेन्द्र भुरे ने छुरिया विकासखंड के ग्राम महराजपुर पटवारी हल्का नंबर 15 खसरा नंबर 75/2 के खेत में पहुंचकर डिजिटल क्रॉप सर्वे का औचक निरीक्षण किया। जिले में फसल सर्वेक्षण को अधिक सटीक, सरल और पारदर्शी बनाने के लिए डिजिटल तकनीक के माध्यम से डिजिटल क्रॉप सर्वे किया जा रहा है। कलेक्टर ने सर्वेयर द्वारा मोबाइल से खेत और फसल का फोटो खींचकर भू-अभिलेख पोर्टल में अपलोड करने तथा तहसीलदार की आईडी से अप्रूवल की प्रक्रिया की जानकारी ली। कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेन्द्र भुरे ने सर्वेयरों को गंभीरता और त्रुटिरहित तरीके से कार्य संपन्न कराने के…
राजनांदगांव। कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेन्द्र भुरे ने आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में कृषि, उद्यानिकी, मत्स्य पालन विभाग के अधिकारियों की बैठक लेकर कार्यों की समीक्षा की। कलेक्टर ने एग्रीस्टेक पोर्टल में किसानों के पंजीयन की स्थिति, आगामी धान खरीदी की तैयारी, बारदाने की व्यवस्था एवं धान परिवहन कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने एग्रीस्टेक पोर्टल में किसानों के पंजीयन का कार्य प्राथमिकता से करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने राष्ट्रीय बागवानी मिशन अंतर्गत रबी फसल अंतर्गत टमाटर, प्याज, गेंदा की फसल को बढ़ावा देने के लिए किसानों का चिन्हांकन करने के निर्देश दिए। 200 हेक्टेयर के लक्ष्य के अनुरूप कार्यों में गति…
राजनांदगांव। कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेन्द्र भुरे ने आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में खाद्य, जिला विपणन विभाग तथा जिला प्रबंधक नागरिक आपूर्ति निगम के अधिकारियों की बैठक लेकर कार्यों की समीक्षा की। कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेन्द्र भुरे ने शासकीय उचित मूल्य की दुकानों में खाद्य सामग्री के समयबद्ध भंडारण के लिए जिला प्रबंधक नागरिक आपूर्ति निगम को निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि राशन कार्डधारियों को अनिवार्य रूप से आधार ई-केवायसी कराना है। जिले में अब तक 86 प्रतिशत हितग्राहियों ने आधार ई-केवायसी का कार्य पूर्ण कर लिया है। उन्होंने शेष राशन कार्डधारियों का ई-केवायसी पूर्ण करने के लिए जिला खाद्य अधिकारी को…
राजनांदगांव। जिले में मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना सिटी कोतवाली पुलिस एवं सायबर सेल की संयुक्त टीम ने उड़ीसा से गांजा लेकर आए दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों के कब्जे से 08 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया है, जिसकी कीमत करीब 80,000 रुपए आंकी गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, पुलिस अधीक्षक मोहित गर्ग, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राहुल देव शर्मा एवं नगर पुलिस अधीक्षक श्रीमती वैशाली जैन के निर्देशन में थाना प्रभारी निरीक्षक नंदकिशोर गौतम के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई। दिनांक 20 सितंबर 2025 को मुखबिर…
राजनांदगांव। पुलिस चौकी तुमड़ीबोड़ थाना लालबाग क्षेत्रांतर्गत ग्राम दीवानभेड़ी में गुलैल से बच्चे को मारने की बात को लेकर आपसी रंजिश में एक युवक की निर्मम पिटाई कर हत्या कर दी गई। मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। घटना 19 सितंबर 2025 की सुबह करीब 10 बजे की है। पुलिस को मोबाइल के माध्यम से सूचना मिली कि ग्राम पंचायत भवन, दीवानभेड़ी के पास एक व्यक्ति अचेत अवस्था में पड़ा हुआ है। चौकी प्रभारी दिलीप पटेल ने तत्काल पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचकर स्थिति…
डोंगरगढ़। पुलिस अधीक्षक मोहित गर्ग, अति. पुलिस अधीक्षक राहुल देव शर्मा और एसडीओपी डोंगरगढ़ आशीष कुंजाम के निर्देश पर डोंगरगढ़ पुलिस ने क्षेत्र में अवैध शराब बिक्री और परिवहन के विरुद्ध सख्त अभियान छेड़ रखा है। इसी क्रम में थाना प्रभारी निरीक्षक उपेन्द्र कुमार शाह के नेतृत्व में 19 सितंबर को दो अलग-अलग मामलों में कार्रवाई करते हुए कुल 35 पौवा देसी-अंग्रेजी शराब, 93 केन बियर, 12 बोतल अंग्रेजी शराब और दो दोपहिया वाहन जप्त किए गए। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने गुलाब राम साहू, उम्र 53 वर्ष, निवासी बाजार चौक, मुरमुंदा, को ग्राम कुरूभाठ, पिपरिया मोड़ के पास…
राजनांदगांव। शहर में जश्ने ईद मिलादुन्नबी 1500 साला मुबारक का जश्न अकीदत और शान-ओ-शौकत के साथ मनाया गया। इस मौके पर प्यारेलाल स्कूल तुलसीपुर में सीरतुन्नबी इंतजामिया कमेटी की जानिब से एक अजीमुश्शान तकरीर और महफिल-ए-मिलाद का एहतिमाम किया गया। कार्यक्रम में बड़ी तादाद में शहर के उलेमा-ए-किराम, सामाजिक कार्यकर्ता, बुद्धिजीवी वर्ग और नौजवान शरीक हुए। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि मुरादाबाद से तशरीफलाए मुफ्ती हम्माद रजा किबला साहब ने सीरत-ए-नबी पर रोशनी डालते हुए मोहब्बत, अमन और भाईचारे का पैगाम दिया। उन्होंने कहा कि पैगम्बरे इस्लाम की तालीमात इंसानियत को एकजुट करने वाली हैं और आज के दौर में…
रायपुर। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने गुरुवार को सुदर्शन चैनल द्वारा आयोजित कार्यक्रम में साक्षात्कार के दौरान कहा कि छत्तीसगढ़ में नक्सलवाद को समाप्त करना, लोगों का विश्वास जीतना और विकास की दिशा में आगे बढ़ना हमारी सरकार के प्रमुख उद्देश्यों में से एक है। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार इस उद्देश्य को धरातल पर उतारने के लिए नियद नेल्लानार योजना के माध्यम से लोगों के जीवन स्तर को उन्नत बनाने का कार्य कर रही है। अब तक नक्सल प्रभावित क्षेत्रों के अनेक गांव पुनः आबाद हो चुके हैं। आत्मसमर्पण करने वाले नक्सलियों को रोजगार से जोड़ने का कार्य किया…
रायपुर। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) जहां एक ओर देश में सड़कों का जाल बिछा रहा है, वहीं दूसरी ओर राजमार्गों के किनारों और डिवाइडर्स पर पौधे लगाकर ग्रीन कॉरिडोर भी तैयार कर रहा है। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण ने ‘एक पेड़ माँ के नाम 2.0’ अभियान के तहत इस साल छत्तीसगढ़ में राष्ट्रीय राजमार्गों के किनारे और डिवाइडर्स पर दो लाख 71 हजार से ज्यादा पौधे लगाकर नया कीर्तिमान स्थापित किया है। राष्ट्रीय राजमार्गों के विस्तार के साथ-साथ प्राधिकरण उन्हें ‘ग्रीन कॉरिडोर’ में भी बदल रहा है। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी…
राजनांदगांव। शहर में ‘स्वच्छता ही सेवा अभियान 2025’ के तहत रोजाना सफाई गतिविधियां चल रही हैं। महापौर मधुसूदन यादव और नगर निगम आयुक्त अतुल विश्वकर्मा के निर्देशन में नगर निगम स्वच्छ भारत मिशन शहरी 2.0 के तहत 2 अक्टूबर तक लगातार कार्यक्रम आयोजित कर रहा है। इस अभियान के अंतर्गत गुरुवार को शासकीय दिग्विजय महाविद्यालय के एनसीसी कैडेट्स ने कॉलेज परिसर और आसपास के क्षेत्रों में श्रमदान कर सफाई की। कैडेट्स ने झिल्ली, पॉलिथीन और अन्य कचरा उठाया और छात्रों को स्वच्छता से जुड़ने के लिए प्रेरित किया। शपथ लेकर किया स्वच्छता का संकल्प एनसीसी कैडेट्स ने इस अवसर पर…