Close Menu
    What's Hot

    पीएम सूर्यघर योजना से रोशन हुआ शिक्षक प्रशांत यादव का घर, बिजली बिल हुआ शून्य

    July 5, 2026

    कम पानी में ज्यादा मुनाफा : धान छोड़ उद्यानिकी फसलों की ओर बढ़े किसान तामेश्वर साहू

    July 5, 2026

    झमाझम बारिश से बेहाल राजनांदगांव, अमले के साथ सड़क पर उतरे महापौर व आयुक्त

    July 5, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    ताज़ा ख़बर :
    • पीएम सूर्यघर योजना से रोशन हुआ शिक्षक प्रशांत यादव का घर, बिजली बिल हुआ शून्य
    • कम पानी में ज्यादा मुनाफा : धान छोड़ उद्यानिकी फसलों की ओर बढ़े किसान तामेश्वर साहू
    • झमाझम बारिश से बेहाल राजनांदगांव, अमले के साथ सड़क पर उतरे महापौर व आयुक्त
    • तेज बारिश से राजनांदगांव में अलर्ट : कलेक्टर ने दिए बाढ़ और जलभराव वाले क्षेत्रों की सतत निगरानी के निर्देश
    • संस्कार सिटी के चार एनसीसी कैडेट्स का बिलासपुर सैन्य शिविर के लिए चयन, विद्यालय में हर्ष
    • शक्तिधाम स्थापना दिवस पर भक्तों का उमड़ा हुजूम, 61 यूनिट रक्तदान कर दिया जनसेवा का संदेश
    • किसानों को धान की जगह कम पानी वाली वैकल्पिक फसलों के लिए करें प्रोत्साहित : गजेन्द्र यादव
    • निजी स्कूलों तक पहुंचा एचपीवी टीकाकरण अभियान, जिले में 4010 किशोरियों को लगा सुरक्षा कवच
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    छत्तीसगढ़ मेल
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीति
    • खेल
    • बिजनेस
    • शिक्षा
    • रोजगार
    • सिनेमा
    छत्तीसगढ़ मेल
    Home » हिंदू जागरण मंच ने दीपावली मिलन समारोह में लिया समाज को जागृत और संगठित रहने का संकल्प
    छत्तीसगढ़

    हिंदू जागरण मंच ने दीपावली मिलन समारोह में लिया समाज को जागृत और संगठित रहने का संकल्प

    chhattisgarhmailBy chhattisgarhmailNovember 1, 2025No Comments2 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Telegram Email

    राजनांदगांव। हिंदू जागरण मंच के तत्वावधान में महेश्वरी भवन, रामाधीन मार्ग में दीपावली मिलन समारोह बड़े उत्साह और हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम में समाज की एकता, संगठन और जागरूकता को केंद्र में रखते हुए विशेष बैठक का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मंच के पदाधिकारी, कार्यकर्ता तथा नगर के गणमान्य नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

    कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए प्रांत संयोजक अवधेश दुबे ने कहा कि आज के समय में हिंदू समाज को संगठित और जागृत रहना अत्यंत आवश्यक है। हमारी बहन-बेटियों की सुरक्षा के लिए समाज को लव जिहाद जैसे मुद्दों पर सजग रहना होगा। उन्होंने कहा कि भारतभूमि को माता मानने वाला प्रत्येक व्यक्ति हमारा अपना है, इसलिए हमें आपसी मतभेद भुलाकर एकता और संगठन की भावना को सशक्त करना होगा।

    समारोह के दौरान मंच के कार्यकर्ताओं ने देशभक्ति और धार्मिक गीतों की सुंदर प्रस्तुतियाँ दीं, जिससे पूरा परिसर राष्ट्रप्रेम और आध्यात्मिक उत्साह से गूंज उठा। लगभग 200 कार्यकर्ताओं ने एक स्वर में समाज की एकता और संगठन के लिए सतत कार्य करते रहने का संकल्प लिया।

    बैठक में उपस्थित गणमान्य नागरिकों ने समाज की एकजुटता, सांस्कृतिक संस्कार और जनजागरण के महत्व पर अपने विचार रखे। सभी ने मिलकर हिंदू समाज के उत्थान और संगठन की दिशा में निरंतर कार्य करने का प्रण लिया।

    जिला संयोजक सुशील लड्ढा ने बताया कि हिंदू जागरण मंच का यह दीपावली मिलन समारोह केवल उत्सव नहीं, बल्कि समाज को एकजुट रखने और जनजागरण का संदेश देने का माध्यम बना। नगरवासियों की व्यापक भागीदारी ने इस आयोजन को विशेष बना दिया।

    Share. Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Telegram Email

    Related Posts

    पीएम सूर्यघर योजना से रोशन हुआ शिक्षक प्रशांत यादव का घर, बिजली बिल हुआ शून्य

    July 5, 2026

    कम पानी में ज्यादा मुनाफा : धान छोड़ उद्यानिकी फसलों की ओर बढ़े किसान तामेश्वर साहू

    July 5, 2026

    झमाझम बारिश से बेहाल राजनांदगांव, अमले के साथ सड़क पर उतरे महापौर व आयुक्त

    July 5, 2026

    तेज बारिश से राजनांदगांव में अलर्ट : कलेक्टर ने दिए बाढ़ और जलभराव वाले क्षेत्रों की सतत निगरानी के निर्देश

    July 5, 2026

    संस्कार सिटी के चार एनसीसी कैडेट्स का बिलासपुर सैन्य शिविर के लिए चयन, विद्यालय में हर्ष

    July 5, 2026

    शक्तिधाम स्थापना दिवस पर भक्तों का उमड़ा हुजूम, 61 यूनिट रक्तदान कर दिया जनसेवा का संदेश

    July 5, 2026
    Top Posts

    नौगई हत्याकांड की जांच सीबीआई को सौंपी गई, श्री राजपूत करणी सेना की पहली जीत : संजय बहादुर

    July 2, 202630 Views

    नगर साहू संघ की बैठक में सामाजिक सुदृढ़ीकरण पर मंथन, 19 जुलाई को होगा प्रतिभा सम्मान समारोह

    June 30, 202612 Views

    सोशल मीडिया कंपनियों की पहली प्राथमिकता उपयोगकर्ताओं की सुरक्षा हो : विवेक मोनू भंडारी

    June 28, 20267 Views

    अंतर्राष्ट्रीय ओलंपिक दिवस : सीएम विष्णुदेव साय ने संस्कार सिटी इंटरनेशनल स्कूल के होनहार खिलाड़ियों और कोच को किया सम्मानित

    July 3, 20264 Views

    ओबीसी महासभा की रणनीतिक बैठक, दुर्ग संभाग से होगी कैडर कैंप की शुरुआत

    June 30, 20264 Views

    अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गजेन्द्र सिंह ठाकुर को दी भावभीनी विदाई

    June 30, 20263 Views
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    • Telegram
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    • Home
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • विदेश
    • राजनीति
    • शिक्षा
    • खेल
    • रोजगार
    • बिजनेस
    • सिनेमा
    copyright © 2025 छत्तीसगढ़ मेल

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.