
- हिंदू नव वर्ष पर राजनांदगांव में भव्य मोटरसाइकिल रैली
- घनश्याम विश्वकर्मा बने भाजपा समर्थक मंच के प्रदेश अध्यक्ष
- नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेजा गया
- ऑनलाइन ठगी में 85 लाख रुपये वापस, राजनांदगांव पुलिस की बड़ी कार्रवाई
- चिरायु दल की मेहनत से अयांश को मिला नया जीवन
- राजनांदगांव में बच्चों ने लगवाई एचपीवी वैक्सीन, कलेक्टर ने किया सम्मानित
- माता कर्मा किसी एक धर्म विशेष के लिए नहीं, बल्कि पूरे हिन्दुस्तान के सभी समाजों के लिए प्रेरणा रहीं : मधुसूदन यादव
- हिंदू जागरण मंच ने भक्त माता कर्मा जयंती श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई
Author: chhattisgarhmail
राजनांदगांव। आयुष विभाग द्वारा शासकीय भवन आजाद चौक मोतीपुर राजनांदगांव में आयुर्वेद, होम्योपैथी एवं यूनानी पद्धति से रोगियों की चिकित्सा हेतु निःशुल्क स्वास्थ्य एवं जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। महापौर मधुसूदन यादव द्वारा निःशुल्क स्वास्थ्य एवं जागरूकता शिविर का शुभारंभ किया गया। महापौर मधुसूदन यादव ने मोतीपुर में निःशुल्क स्वास्थ्य एवं जागरूकता शिविर के आयोजन के लिए खुशी जाहिर की एवं आयुष विभाग को धन्यवाद दिया। साथ ही उन्होंने क्षेत्रवासियों एवं नगरवासियों से अधिक से अधिक संख्या में शिविर का लाभ लेने के लिए आग्रह किया। महापौर मधुसूदन यादव ने इस दौरान एक पेड़ माँ के नाम अभियान के…
राजनांदगांव। महापौर एवं पूर्व सांसद मधुसूदन यादव का जन्मदिन 23 अगस्त को शहर सहित पूरे जिले में उत्साह और जोश के साथ मनाया गया। जन्मदिन को लेकर शहर ही नहीं बल्कि डोंगरगांव, डोंगरगढ़, छुरिया विकासखंड तक बधाई संदेशों और बैनर-पोस्टरों से माहौल सराबोर रहा। पूर्व सांसद की लोकप्रियता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि उनके समर्थक 22 अगस्त की सुबह से ही उनके घर पहुंचने लगे और केक काटकर अग्रिम बधाई देने का सिलसिला शुरू हो गया था, जो 23 अगस्त की देर शाम तक चलता रहा। राजनांदगांव के अलावा दुर्ग, रायपुर, कबीरधाम, बिलासपुर, बालोद, बेमेतरा…
राजनांदगांव। पूर्व सांसद अभिषेक सिंह शनिवार को जिले के एक दिवसीय प्रवास पर रहे। इस दौरान उन्होंने ग्राम सोमनी व ककरेल में पहुंचकर दिवंगत जनप्रतिनिधियों व ग्रामीणों के परिजनों से मुलाकात कर शोक संवेदना व्यक्त की। अभिषेक सिंह ने सोमनी में नर्मदा पांडेय, स्व. मथुरा यादव और सतीश जंघेल के निवास पर जाकर परिजनों से मुलाकात की और उन्हें ढांढस बंधाया। वहीं ग्राम ककरेल में युवा सरपंच स्व. अभिषेक पाटीला के आकस्मिक निधन पर उनके परिवार के बीच पहुंचे और दुख की घड़ी में हर संभव सहयोग का भरोसा दिलाया। गौरतलब है कि कुछ दिनों पूर्व सृष्टि कॉलोनी, अटल आवास…
मोहला। आदिम जाति कल्याण विभाग के आश्रम और छात्रावासों में काम करने वाले दैनिक वेतनभोगी व कलेक्टर दर कर्मचारी 13-14 माह से वेतन से वंचित हैं। वेतन बंद होने से कर्मचारी आर्थिक संकट से जूझ रहे हैं। कई परिवार कर्ज लेकर गुजारा कर रहे हैं, तो कईयों को बच्चों की पढ़ाई और घर खर्च चलाना तक मुश्किल हो गया है। 12 अगस्त को जिला कर्मचारी संघ ने कलेक्टर तुलिका प्रजापति को मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नाम ज्ञापन सौंपा। इसमें मांग की गई कि लंबित वेतन का भुगतान जल्द किया जाए। कर्मचारियों का कहना है कि एक-दो माह का वेतन रुकना…
राजनांदगांव। प्रदेश के प्रत्येक ग्राम पंचायतों में ग्रामीण महिलाओं को स्वावलंबी एवं आत्मनिर्भर बनाने तथा आपसी समरसता स्थापित करने सामायिक कार्यक्रमों में सामूहिक भागीदारी तथा महिला सशक्तिकरण के उद्देश्य से उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा के निर्देशानुसार महतारी सदन का निर्माण कार्य किया जाना है। उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा के प्रयास से 166 महतारी सदन की स्वीकृति आदेश जारी किया गया है, इसके लिए 49 करोड़ 80 लाख रूपए की स्वीकृति जारी की गई है। राजनांदगांव जिले में 30-30 लाख रूपए कुल 2 करोड़ 10 लाख रूपए की लागत से ग्रामीण क्षेत्रों में 7 महतारी सदन का निर्माण किया जाएगा। जिसमें राजनांदगांव विकासखंड…
राजनांदगांव। भारत सकार के जनजातीय कार्य मंत्रालय द्वारा जनजातीय अंचलों में सरकारी योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहंुचाने के लिए एक नई पहल करते हुए आदि कर्मयोगी अभियान शुरू किया गया है। इस संबंध में आदिम जाति कल्याण विभाग के प्रमुख सचिव सोनमणि बोरा ने वीडियो कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से कलेक्टरों की बैठक लेकर आदि कर्मयोगी अभियान की तैयारियों की समीक्षा की। बैठक में कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेन्द्र भुरे एवं जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत सुश्री सुरूचि सिंह कलेक्टोरेट के एनआरसी कक्ष से वीडियो कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से उपस्थित थे। आदिम जाति कल्याण विभाग के प्रमुख सचिव…
राजनांदगांव। शहर और गांव की सड़कों पर बैठे मवेशियों से आए दिन होने वाले हादसों पर रोक लगाने के लिए डोंगरगांव पुलिस ने विशेष अभियान चलाकर कार्यवाही की है। पुलिस अधीक्षक मोहित गर्ग के निर्देश और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राहुल देव शर्मा के मार्गदर्शन में 22 अगस्त को पुलिस अनुविभागीय अधिकारी दिलीप सिसोदिया एवं थाना प्रभारी निरीक्षक जितेन्द्र वर्मा ने अभियान की अगुवाई की। इस कार्रवाई में पशु चिकित्सा विभाग, स्थानीय गौ रक्षा समिति और गौ सेवकों की भी अहम भागीदारी रही। पुलिस ने सड़क पर बैठे मवेशियों का टेक नंबर एनालिसिस कर उनके मालिकों की पहचान की। जांच में…
राजनांदगांव। पुलिस अधीक्षक मोहित गर्ग के मार्गदर्शन में अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बसंतपुर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। इस दौरान पुलिस ने एक आरोपी को अवैध शराब के साथ पकड़ा, वहीं अलग-अलग मोहल्लों में हुड़दंग करने वाले 10 आरोपियों को भी गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। पुलिस को सूचना मिली थी कि एक युवक मोटरसाइकिल से शराब परिवहन कर रहा है। घेराबंदी कर जब जुपिटर स्कूटर को रोका गया तो उसके पास से 25 पौवा देशी मसाला शराब (करीब 4.5 बल्क लीटर) जब्त की गई, जिसकी कीमत लगभग 2500…
राजनांदगांव। महारानी लक्ष्मीबाई कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में शुक्रवार को आयोजित विशेष जागरूकता कार्यक्रम में छात्राओं को साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया। महिला बाल विकास संस्था द्वारा बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान के अंतर्गत हुए इस कार्यक्रम में साइबर सेल पुलिस के सहायक उप निरीक्षक सुमन कर्ष ने छात्राओं को ऑनलाइन अपराध से बचाव के बारे में विस्तार से जानकारी दी। कार्यक्रम में बताया गया कि छात्राएं अपना पासवर्ड किसी के साथ साझा न करें और अज्ञात लिंक, ईमेल या मैसेज पर क्लिक करने से बचें। सोशल मीडिया पर फ्रेंड रिम्ेस्ट स्वीकार करने से पहले जांच करना जरूरी है।…
डोंगरगढ़। थाना डोंगरगढ़ पुलिस ने 11 माह से फरार चल रहे एनडीपीएस के आरोपी राहुल देवांगन को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। आरोपी के खिलाफ पूर्व में ही नशीली दवाओं की सप्लाई करने का मामला दर्ज था और वह घटना के बाद से लगातार फरार था। मामला 17 सितंबर 2024 का है, जब थाना डोंगरगढ़ क्षेत्र में रजानगर मजार के पास पुलिस ने आरोपी चन्द्रभान गौतम उर्फ चिट्टू को 150 नग नशीली टेबलेट, बिक्री रकम 1000 रुपए व एक मोबाइल के साथ पकड़ा था। पूछताछ में चिट्टू ने यह टेबलेट मोहारा निवासी राहुल देवांगन से खरीदना बताया था।…