राजनांदगांव। जिले के चिखली क्षेत्र में लगातार मिल रही शिकायतों और वाद-विवाद की सूचनाओं के आधार पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक बदमाश को गिरफ्तार किया है। आरोपी आकाश यादव, उम्र 18 वर्ष क्षेत्र में राहगीरों से झगड़ा कर शांति भंग कर रहा था। पुलिस ने उसे मौके से हिरासत में लेकर बीएनएसएस की धारा 170, 126, 135 (3) के तहत कार्रवाई करते हुए माननीय न्यायालय राजनांदगांव में पेश किया।
गिरफ्तार आरोपी आकाश यादव पिता मानिक लाल यादव, निवासी-बजरंगपुर नवागांव, वार्ड क्रमांक 01, थाना चिखली, पूर्व में हत्या के प्रयास के एक गंभीर मामले में जमानत पर रिहा था। बावजूद इसके, उसका रवैय्या सुधरने की बजाय क्षेत्र में अराजकता फैलाने वाला बना हुआ था।
दिनांक 29 सितंबर 2025 को बजरंगपुर नवागांव पानी टंकी के पास राहगीरों से झगड़े और वाद-विवाद की जानकारी मिलने पर चौकी चिखली पुलिस टीम ने तत्काल कार्रवाई कर आकाश यादव को गिरफ्तार किया।
पुलिस अधीक्षक मोहित गर्ग, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राहुल देव शर्मा और नगर पुलिस अधीक्षक वैशाली जैन के दिशा-निर्देशन में जिलेभर में अवैध गतिविधियों, असामाजिक तत्वों और गुंडा बदमाशों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जा रहा है।
पुलिस का कहना है कि गांजा-शराब बिक्री, सार्वजनिक स्थलों पर नशाखोरी और शांति भंग करने वालों के खिलाफ कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।
इस कार्रवाई में चौकी प्रभारी उप निरीक्षक कैलाश चंद्र मरई, सउनि शत्रुहन टंडन, प्रधान आरक्षक अरुण कुमार नेताम, आरक्षक सुनील बैरागी, मिर्जा असलम, मनोज जैन, आदित्य सोलंकी, गोपाल पैकरा, तामेश्वर भुआर्य एवं चौकी चिखली स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका और सराहनीय योगदान रहा।

ताज़ा ख़बर :
- मोदी सरकार के 12 साल की उपलब्धियों को देख रहे लोग, बृजमोहन अग्रवाल ने किया फोटो प्रदर्शनी का अवलोकन
- टीएल बैठक में कलेक्टर के कड़े निर्देश : सीएम हेल्पलाइन के आवेदनों का समय-सीमा में करें गुणवत्तापूर्ण निराकरण
- जनदर्शन में कलेक्टर ने सुनी लोगों की समस्याएं, कई मामलों का मौके पर हुआ समाधान
- हाईरिस्क 1884 गर्भवती महिलाओं की हुई नि:शुल्क सोनोग्राफी, मातृ-शिशु मृत्यु दर कम करने पर फोकस
- यूपीएससी चयनित अभ्यर्थी देंगे सफलता के मंत्र, 20 जून को होगा मार्गदर्शन कार्यक्रम
- जनदर्शन में पहुंची फरियाद तो मिली राहत, कृषक की पैतृक जमीन अवैध कब्जे से मुक्त
- खरीफ सीजन के लिए समितियों में पर्याप्त खाद-बीज उपलब्ध, किसानों को नहीं होगी परेशानी
- विश्व रक्तदान दिवस पर जिले में 155 यूनिट रक्त संग्रह, समाजसेवियों और जवानों ने दिखाई सहभागिता
