Author: chhattisgarhmail

राजनांदगांव। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह 6 सितम्बर 2025 को शाम 4 बजे भारत रत्न स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी स्मृति चिकित्सा महाविद्यालय एवं संबद्ध चिकित्सालय राजनांदगांव में सीटी स्कैन मशीन का लोकार्पण करेंगे। इसके साथ ही स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी जी की प्रतिमा एवं ट्रॉमा सेंटर स्थापना हेतु भूमिपूजन कार्यक्रम में शामिल होंगे। इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री विजय शर्मा, लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, चिकित्सा शिक्षा विभाग मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल, सांसद संतोष पाण्डेय, महापौर मधुसूदन यादव, अध्यक्ष जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक मर्यादित सचिन बघेल, अध्यक्ष सीजीएमएससी दीपक मस्के, अध्यक्ष पर्यटन मंडल नीलू शर्मा,…

Read More

राजनांदगांव। नगर निगम द्वारा वार्ड क्रमांक 16 तुलसीपुर स्थित बौद्ध विहार परिसर में सामाजिक भवन निर्माण के लिए भूमिपूजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में महापौर मधुसूदन यादव ने निगम अध्यक्ष एवं वार्ड पार्षद टोपेन्द्र सिंह पारस वर्मा तथा सामाजिकजनों की उपस्थिति में विधिवत भूमिपूजन कर निर्माण कार्य का शुभारंभ किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए महापौर श्री यादव ने कहा कि बौद्ध समाज की लंबे समय से चली आ रही मांग के अनुरूप अधोसंरचना मद अंतर्गत 10 लाख रुपये की लागत से समाजिक भवन निर्माण का कार्य प्रारंभ किया जा रहा है। यह भवन समाज की गतिविधियों, बैठकों…

Read More

राजनांदगांव। नगर निगम द्वारा वार्ड क्रमांक 39 में लगभग 25 लाख रुपये की लागत से विभिन्न विकास कार्यों का भूमिपूजन महापौर मधुसूदन यादव के करकमलों द्वारा किया गया। इस अवसर पर निगम अध्यक्ष टोपेन्द्र सिंह पारस वर्मा, महापौर परिषद सदस्य सुनील साहू, डिलेश्वर साहू सहित कई जनप्रतिनिधि और नागरिकगण उपस्थित रहे। विकास कार्यों की कड़ी में 5 लाख रुपये की लागत से होमियोपैथिक औषधालय के पास शेड निर्माण एवं वाटर कूलर की स्थापना की जाएगी। वहीं, 10 लाख रुपये की लागत से सागरपारा में सामुदायिक भवन का निर्माण किया जाएगा। इसके अतिरिक्त, अधोसंरचना मद के अंतर्गत 10 लाख रुपये की…

Read More

राजनांदगांव। गणेश उत्सव के दौरान जिले में शांति, सुरक्षा और कानून व्यवस्था बनाए रखने हेतु राजनांदगांव पुलिस द्वारा सख्त निगरानी और लगातार कार्रवाई की जा रही है। पुलिस अधीक्षक मोहित गर्ग के निर्देशन और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राहुल देव शर्मा के मार्गदर्शन में जिलेभर में विशेष अभियान चलाकर विगत 10 दिनों में कुल 140 प्रकरणों में 153 आरोपियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की गई। अभियान के तहत अवैध शराब बिक्री, असामाजिक तत्वों, गुंडा-बदमाशों, निगरानी बदमाशों और आदतन अपराधियों पर प्रभावी कार्रवाई की गई। पुलिस की इस सतत निगरानी और त्वरित कार्रवाई से जिले में त्योहार के दौरान सौहार्दपूर्ण वातावरण बना…

Read More

छुरिया। अवैध शराब, जुआ और सट्टा के खिलाफ अभियान चलाने वाले भाजपा के जनपद सदस्य एवं जनपद सभापति पलनी स्वामी नायडू और उनकी सरपंच पत्नी श्रीमती उर्मिला नायडू पर बीती रात अज्ञात हमलावरों ने लाठी-डंडों से जानलेवा हमला कर दिया। यह वारदात घोरतलाव-तेलीनबांधा मार्ग पर उस समय हुई, जब दोनों पति-पत्नी तेलीनबांधा में आयोजित रामायण कार्यक्रम से लौट रहे थे। जानकारी के अनुसार, गुरुवार रात करीब 10.30 बजे जैसे ही वे रामायण कथा से लौटकर अपने घर की ओर रवाना हुए, उसी दौरान रास्ते में दो अज्ञात हमलावरों ने उनकी कार को निशाना बनाते हुए डंडों से ताबड़तोड़ हमला कर…

Read More

राजनांदगांव। शिक्षा के क्षेत्र में एक और सफलता की कहानी लिखते हुए ग्राम डोम्हाटोला निवासी किसान पुत्र डोगेंद्र साहू ने एमबीबीएस में चयनित होकर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। श्री चंदूलाल चंद्राकर मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस पाठ्यक्रम में प्रवेश पाने वाले डोगेंद्र ने 487 अंक प्राप्त किए हैं। उनकी इस उपलब्धि से न केवल उनका परिवार, बल्कि समूचा क्षेत्र गौरवांवित हुआ है। डोगेंद्र साहू, ग्राम डोम्हाटोला के कृषक रेखा लाल साहू एवं श्रीमती द्रौपती साहू के पुत्र हैं। प्रारंभ से ही पढ़ाई में रुचि रखने वाले डोगेंद्र ने कठिन परिश्रम और दृढ़ संकल्प से यह मुकाम हासिल किया है,…

Read More

राजनांदगांव। शासकीय दिग्विजय महाविद्यालय में व्याप्त शैक्षणिक अव्यवस्थाओं और छात्रों की समस्याओं को लेकर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद राजनांदगांव इकाई ने मोर्चा खोल दिया। परिषद कार्यकर्ताओं ने छात्रों की समस्याओं को लेकर प्राचार्य कार्यालय का घेराव कर जमकर विरोध दर्ज कराया। इस दौरान परिषद की ओर से महाविद्यालय प्रबंधन को मांगपत्र भी सौंपा गया। एबीवीपी के जिला संयोजक जीत प्रजापति ने बताया कि महाविद्यालय में अध्ययनरत स्नातक के प्रथम, द्वितीय, तृतीय एवं चतुर्थ सेमेस्टर के छात्रों को बीते दो वर्षों से ओरिजनल मार्कशीट प्रदान नहीं की गई है। इसके अलावा ऐसे छात्र जिन्होंने एटीगेटी के बाद रिटोटलिंग के लिए फॉर्म…

Read More

राजनांदगांव। शहर में होने वाले गणेश विसर्जन जुलूस को लेकर सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रखने के लिए पुलिस अधीक्षक मोहित गर्ग ने झांकी मार्ग पर फ्लैग मार्च किया। इस दौरान उन्होंने सुरक्षा इंतजामों का मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया और अधिकारियों को जरूरी दिशा-निर्देश दिए। फ्लैग मार्च पोस्ट ऑफिस चौक, भारत माता चौक, बसंतपुर थाना चौक, दुर्गा चौक, मानव मंदिर चौक और गंज चौक से होते हुए निकाला गया। इस दौरान झांकी मार्ग पर लाइटिंग, बिजली की तारों की सुरक्षा, बैरिकेडिंग, फायर ब्रिगेड की तैनाती और ट्रैफिक कंट्रोल की व्यवस्थाओं की बारीकी से समीक्षा की गई। एसपी मोहित गर्ग ने कहा…

Read More

राजनांदगांव। गणेशोत्सव के समापन की तैयारियों को लेकर नगर निगम राजनांदगांव ने विसर्जन को लेकर व्यापक इंतजाम किए हैं। महापौर मधुसूदन यादव ने नगरवासियों से अपील की है कि वे गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन शिवनाथ नदी किनारे बने निगम द्वारा निर्मित विशेष विसर्जन कुण्ड में ही करेंए क्योंकि राष्ट्रीय हरित प्राधिकरण के निर्देशानुसार नदी और तालाबों में प्रतिमा विसर्जन प्रतिबंधित है। महापौर श्री यादव ने बताया कि मोहारा स्थित शिवनाथ नदी के पास नगर निगम द्वारा हर वर्ष की तरह इस बार भी विशाल विसर्जन कुण्ड तैयार किया गया है, जिसमें गणेश प्रतिमाओं के साथ दुर्गा प्रतिमाओं का भी विसर्जन…

Read More

राजनांदगांव। थाना लालबाग पुलिस ने अवैध पशु तस्करी के एक बड़े मामले का पर्दाफाश करते हुए अब तक 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। आरोपियों के कब्जे से दो वाहन और 9 मवेशी बरामद किए गए हैं। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक मोहित गर्ग के निर्देश पर की गई। दिनांक 27 अगस्त 2025 की रात लालबाग पुलिस को मोबाइल के जरिए सूचना मिली थी कि ग्राम मरेठा नवागांव में कीर्तन साहू के घर के पास एक पिकअप वाहन में मवेशियों को ठूंस-ठूंसकर भरकर महाराष्ट्र के कत्लखाने ले जाया जा रहा है। सूचना मिलते ही निरीक्षक राजेश साहू के…

Read More