
- वज्रपात से जान गंवाने वालों के परिजनों को ढांढस, विस अध्यक्ष ने सौंपे 4-4 लाख के चेक
- राजनांदगांव में किसानों ने उठाए 2843 मीट्रिक टन खाद, संतुलित उर्वरक उपयोग की बढ़ी प्रवृत्ति
- मनीष के सपनों को लगे ‘मोटर’ वाले पंख, विस अध्यक्ष ने सौंपी ट्रायसायकल
- कलेक्टर ने बैंकों को अधिक से अधिक ऋण देने का निर्देश दिया
- राजनांदगांव में सुशासन तिहार : डॉ. रमन सिंह ने 4.5 करोड़ के 115 विकास कार्यों का किया लोकार्पण
- सोमनी हॉस्पिटल में नदारत मिले डॉक्टर और स्टाफ, वेतन रोकने के निर्देश
- विहिप मातृशक्ति अभ्यास वर्ग का समापन, संस्कारित समाज के निर्माण का लिया संकल्प
- वार्ड 46 में महतारी वंदन योजना का शिविर, ई-केवाईसी के लिए उमड़ी महिलाओं की भीड़
Author: chhattisgarhmail
राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ शासन की मंशा के अनुरूप ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में ‘सुशासन तिहार’ का आयोजन कर जन-जन तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुँचाया जा रहा है। इसी कड़ी में बुधवार को शंकरपुर स्कूल में वार्ड क्रमांक 07, 09 व 10 के लिए जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में महापौर मधुसुदन यादव ने स्टालों का निरीक्षण कर प्राप्त आवेदनों का त्वरित निराकरण करने के निर्देश अधिकारियों को दिए। मांग और शिकायतों के मिले 47 आवेदन शिविर में वार्डवासियों ने अपनी समस्याओं को लेकर उत्साह दिखाया। कुल 47 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें 31 आवेदन विभिन्न मांगों से संबंधित…
डोंगरगढ़। संस्कारधानी पुलिस द्वारा अवैध नशे के विरुद्ध चलाए जा रहे ‘क्लीन अभियान’ के तहत डोंगरगढ़ पुलिस को एक और सफलता मिली है। पुलिस ने बधियाटोला रोड स्थित मंदिर के पास घेराबंदी कर एक व्यक्ति को भारी मात्रा में अवैध शराब के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से बीयर और व्हिस्की की बोतलें बरामद की गई हैं। रतबहिनी मंदिर के पास दे रहा था दबिश पुलिस को मुखबिर से सटीक सूचना मिली थी कि ग्राम बधियाटोला निवासी भूपेन्द्र सिन्हा, रतबहिनी माता मंदिर के पास अवैध शराब रखकर ग्राहक तलाश रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता…
डोंगरगांव। राजनांदगांव पुलिस ने स्वयं को माइनिंग विभाग का अधिकारी बताकर ट्रांसपोर्टर से अवैध वसूली करने वाले तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से स्विफ्ट कार भी बरामद की गई।पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कीर्तन राठौर और नगर पुलिस अधीक्षक मंजूलता बाज के मार्गदर्शन में थाना डोंगरगांव पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीनों आरोपियों को पकड़ा। घटना का विवरण 07 मई 2026 को प्रार्थी रामसिंह राजपूत (ग्राम दर्री) ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह ट्रांसपोर्टिंग एवं जेसीबी कार्य का व्यवसाय करता है। ग्राम आमगांव स्थित किसान यशवंत साहू के खेत…
डोंगरगांव। थाना डोंगरगांव पुलिस ने अवैध शराब बिक्री और परिवहन के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कीर्तन राठौर और नगर पुलिस अधीक्षक मंजूलता बाज के मार्गदर्शन में यह कार्रवाई की गई। कैसे हुई कार्रवाई 07 मई 2026 को मुखबिर सूचना पर प्रशिक्षु आईपीएस आदित्य कुमार और निरीक्षक आशीर्वाद राहटगांवकर के नेतृत्व में पुलिस टीम ने ग्राम राजा खुज्जी मार्ग में घेराबंदी कर नीले रंग की एक्टिवा (CG 04 QZ 2848) को रोका। तलाशी में वाहन सवारों नवीन विश्वकर्मा (21) और अवेश कुमार धनकर…
राजनांदगांव। जिले में अवैध शराब के सौदागरों के खिलाफ पुलिस ने ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति के तहत अब तक का सबसे बड़ा प्रहार किया है। एसपी अंकिता शर्मा के निर्देशन में बनी ‘स्पेशल टीम’ ने अंतर्राज्यीय शराब तस्करी के बड़े नेटवर्क को ध्वस्त कर दिया है। पुलिस ने पिछले 6 महीनों के भीतर 10वीं बड़ी कार्रवाई करते हुए अब तक 11 लाख रुपए कीमत की 880 लीटर अवैध शराब जब्त की है। ताजा कार्रवाई में डोंगरगढ़ के मोहारा क्षेत्र से भारी मात्रा में एमपी निर्मित शराब के साथ 3 आरोपियों को दबोचा गया है। नाले के पास डंप की थी शराब,…
राजनांदगांव। गत दिवस स्थानीय सरस्वती शिशु/उच्चतर माध्यमिक विद्या मंदिर, गोकुल नगर, बसंतपुर, राजनांदगांव का वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित किया गया। विद्यालय का परिक्षा परिणाम शत प्रतिशत रहा। परीक्षा परिणाम घोषित करते हुए संस्था के प्राचार्य बीएल कश्यप ने बताया कि आगामी वर्ष में नई शिक्षा नीति लागू हो गई है, जिसमें भैया/बहन अपनी रूची के अनुसार शिक्षा प्राप्त कर सकेंगे। साथ ही विद्यालय में नए प्रवेश प्रारंभ कर दिया गया है। कक्षा अरुण में बहन दाक्षी साहू 100 प्रतिशत, बहन गीतांजली 99.06 प्रतिशत, रचित साहू 99.06 प्रतिशत, बहन स्वाति साहू 99.03 प्रतिशत, कक्षा उदय में बहन जिज्ञासा साहू 98.03 प्रतिशत,…
राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ प्रदेश महिला कांग्रेस कमेटी की नवनियुक्त कार्यकारी अध्यक्ष संगीता सिन्हा का जिला कांग्रेस कमेटी एवं शहर कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में महावीर चौक पर भव्य एवं गर्मजोशी से स्वागत किया गया। पद्मश्री फुलबासन बाई यादव के साथ हुई अपहरण की घटना के बाद उनका कुशलक्षेम जानने राजनांदगांव पहुँची संगीता सिन्हा के साथ पूर्व केबिनेट मंत्री अनिला भेड़िया का भी आगमन हुआ। जिला कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता अनीस खान ने बयान जारी कर बताया कि जिला अध्यक्ष विपिन यादव एवं शहर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष जितेन्द्र मुदलियार के नेतृत्व में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता महावीर चौक में स्वागत हेतु…
डोंगरगांव/राजनांदगांव। सुशासन तिहार के अवसर पर विकासखंड शिक्षा कार्यालय छुरिया द्वारा कक्षा 10वीं और 12वीं में उत्कृष्ट अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों और शिक्षा अधिकारियों ने विद्यार्थियों को प्रशस्ति पत्र और स्मृति चिन्ह भेंट कर उनकी उपलब्धियों को सराहा। कक्षा 10वीं में हायर सेकेंडरी स्कूल कुमर्दा, आमगांव, खुर्सीटिकुल और चिरचारीकला के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन किया। वहीं कक्षा 12वीं के छात्रों ने भी उत्कृष्ट परिणाम प्राप्त कर अपने विद्यालय, परिवार और क्षेत्र का नाम रोशन किया। जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती किरण रविंद्र वैष्णव ने कहा कि ऐसे मेधावी छात्र-छात्राएं समाज के…
राजनांदगांव। सुशासन तिहार 2026 के अंतर्गत डोंगरगांव नगर पंचायत के इंदिरा गांधी प्रियदर्शिनी भवन में विशाल जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में स्थानीय जनप्रतिनिधियों और प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में नागरिकों की समस्याओं को सुना गया। इस दौरान अपर कलेक्टर सीएल मारकण्डेय ने विभागीय स्टॉलों का निरीक्षण कर अधिकारियों को आवेदनों के त्वरित निराकरण के निर्देश दिए। वार्ड 1 से 6 तक के नागरिक पहुंचे, मिले 103 आवेदन शिविर में विशेष रूप से नगर पंचायत के वार्ड क्रमांक 1 से 6 तक के रहवासियों ने हिस्सा लिया। दिन भर चले इस शिविर में कुल 103 आवेदन प्राप्त…
राजनांदगांव। जिले में जनगणना 2027 के प्रथम चरण की प्रक्रिया ने गति पकड़ ली है। गुरुवार को अपर कलेक्टर सीएल मारकण्डेय और राज्य स्तरीय जनगणना टीम ने विभिन्न ग्रामों का सघन दौरा कर मकान सूचीकरण और भवन गणना कार्यों का जायजा लिया। इस दौरान टीम ने प्रगणकों द्वारा मोबाइल ऐप के माध्यम से की जा रही प्रविष्टियों और डेटा की गुणवत्ता का बारीकी से निरीक्षण किया। ऐप के जरिए डिजिटल एंट्री, 30 मई तक चलेगा अभियान जिले में जनगणना के लिए कुल 1608 जनगणना ब्लॉक बनाए गए हैं। यहां 1 मई से शुरू हुआ मकान सूचीकरण और भवन गणना का…