Author: chhattisgarhmail

रायपुर। केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह आज छत्तीसगढ़ के दो दिवसीय प्रवास पर राजधानी रायपुर पहुंचे। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने स्वामी विवेकानंद विमानतल पर पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका आत्मीय स्वागत किया। विमानतल पर केंद्रीय राज्य मंत्री श्री तोखन साहू, विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह, उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा, उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव, वित्त मंत्री श्री ओपी चौधरी, कृषि मंत्री श्री राम विचार नेताम ,पर्यटन मंत्री श्री राजेश अग्रवाल, महापौर मीनल चौबे, सांसद श्रीमती रूपकुमारी चौधरी, मुख्य सचिव श्री विकास शील, अपर मुख्य सचिव श्री मनोज पिंगुआ, पुलिस महानिदेशक श्री अरुण देव गौतम, आईजी श्री अमरेश…

Read More

रायपुर। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की महत्वाकांक्षी पहल “स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार अभियान” ने छत्तीसगढ़ में कई नए कीर्तिमान स्थापित किए हैं। बीते पखवाड़े भर में प्रदेशभर में 31 हजार से अधिक स्वास्थ्य शिविर आयोजित किए गए, जिनमें लगभग 22 लाख लोगों ने जांच और उपचार की सेवाएं प्राप्त कीं। विशेष बात यह रही कि इन शिविरों में महिलाओं की भागीदारी सबसे अधिक रही। यह इस तथ्य को प्रमाणित करता है कि अब ग्रामीण अंचलों में भी महिलाएं अपने स्वास्थ्य को लेकर जागरूक हो रही हैं। यह सहभागिता अभियान के उस मूल विचार को सशक्त करती है, जिसके…

Read More

रायपुर। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय आज रायपुर जिले के आरंग तहसील अंतर्गत भंडारपुरी धाम में आयोजित गुरु दर्शन एवं संत समागम मेला में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने 162 करोड़ रुपए से अधिक की लागत वाले 16 विकास कार्यों का भूमिपूजन किया, जिनमें नवीन सड़क निर्माण, चौड़ीकरण और मजबूतीकरण के कार्य शामिल हैं। मुख्यमंत्री श्री साय ने मेला स्थल पर डोम निर्माण, तेलासी-भंडारपुरी मार्ग में स्ट्रीट लाइट लगवाने तथा कुटेसर प्राथमिक विद्यालय को माध्यमिक विद्यालय में उन्नयन किए जाने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि यदि समाज से पाँच युवा पायलट बनना चाहें…

Read More

रायपुर। महिलाएं आज जीवन के हर क्षेत्र में सफलता के नए आयाम गढ़ रही हैं। तकनीक ने पूरी दुनिया के उत्पादों को फिंगरटिप्स पर ला दिया है और अब डिजिटल माध्यम से वैश्विक बाजार तक पहुँचना संभव हो गया है। इसी उद्देश्य से बिहान की दीदियों को डिजिटल प्रशिक्षण दिया जा रहा है ताकि छत्तीसगढ़ के उत्पाद देश और दुनिया के बाजारों तक पहुँच सकें। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज राजधानी रायपुर के शहीद स्मारक भवन में पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग तथा पॉलिसी वॉच द्वारा आयोजित बिहान दीदियों के प्रशिक्षण कार्यक्रम को संबोधित करते हुए यह बात…

Read More

राजनांदगांव। राजधानी रायपुर में आयोजित 25वीं राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता में राजनांदगांव के पटरी पार क्षेत्र के होनहार खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जिले का नाम रोशन किया। प्रतियोगिता में इन खिलाड़ियों ने स्वर्ण व कांस्य पदक अपने नाम किए। जीत के बाद लौटे खिलाड़ियों के स्वागत में पटरी पार क्षेत्र में ऐतिहासिक सम्मान रैली निकाली गई, जहां फूलों की वर्षा व जयकारों से माहौल गूंज उठा। प्रतियोगिता में चिखली स्कूल मैदान में अभ्यासरत पाँच खिलाड़ियों पुष्पीता साहू, घनिष्ठा साहू, द्विशा निषाद, मोनिष्का विश्वकर्मा और दक्ष चौबे ने भाग लेकर पहली बार एक साथ राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में…

Read More

राजनांदगांव। विश्व हिंदू परिषद की मातृ शक्ति दुर्गा वाहिनी ने मंगलवार को शहर के 22 स्थानों में शस्त्र पूजन कार्यक्रम आयोजित किया। इस मौके पर बहनों और बालिकाओं ने मां दुर्गा के महिषासुर मर्दिनी स्वरूप की आराधना करते हुए आत्मरक्षा के लिए शस्त्र उठाने का संकल्प लिया। विभिन्न स्थानों पर आयोजित कार्यक्रमों में विभाग मंत्री अनूप श्रीवास और जिला मंत्री त्रिगुण सादानी बतौर मुख्य वक्ता शामिल हुए। उन्होंने कहा कि आज के समय में बच्चियों को आत्मरक्षा के लिए शस्त्र चलाना आना चाहिए। दुर्गा वाहिनी इसी दिशा में कार्य कर रही है, ताकि हमारी बहन-बेटियां आत्मनिर्भर और आत्मरक्षक बन सकें।…

Read More

राजनांदगांव। भारत सरकार एवं राज्य शासन के निर्देशानुसार “स्वच्छता ही सेवा” अभियान 2025 के अंतर्गत नगर निगम राजनांदगांव द्वारा लगातार जागरूकता गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं। महापौर श्री मधुसूदन यादव व निगम आयुक्त श्री अतुल विश्वकर्मा के नेतृत्व में शहर में स्वच्छता पखवाड़ा पूरी सक्रियता से मनाया जा रहा है। इस कड़ी में बुधवार को पदुमलाल पुन्नालाल बक्शी स्कूल परिसर में विशेष स्वच्छता कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें विद्यार्थियों ने मानव श्रृंखला बनाकर स्वच्छता का संदेश दिया। स्वच्छोत्सव थीम पर लिया संकल्प कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने ‘स्वच्छोत्सव – स्वच्छ एवं हरित उत्सव’ थीम को आत्मसात करते हुए स्वच्छता…

Read More

राजनांदगांव। भारत रत्न स्व. अटल बिहारी वाजपेयी स्मृति चिकित्सा महाविद्यालय एवं संबद्ध चिकित्सालय द्वारा “स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार अभियान” के तहत मंगलवार को नर्सिंग कॉलेज, राजनांदगांव में महिलाओं के लिए स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर डॉ. अतुल मनोहरराव देशकर (अधीक्षक, शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय, पेंड्री) और विशिष्ट अतिथि डॉ. प्रकाश खुंटे (सहायक प्राध्यापक, मेडिसिन विभाग) उपस्थित रहे। कार्यक्रम का आयोजन 30 सितंबर को दोपहर 12:30 से 1:30 बजे तक किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन व अतिथियों के स्वागत के साथ हुई। इस मौके पर नर्सिंग कॉलेज की प्राचार्य श्रीमती ममता…

Read More

राजनांदगांव। कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेन्द्र भुरे ने आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में जिला जल एवं स्वच्छता मिशन की बैठक ली। कलेक्टर ने कहा कि जल जीवन मिशन शासन की महती योजना है। इसके प्रभावी क्रियान्वयन के लिए सभी सब इंजीनियर्स गंभीरतापूर्वक कार्य करें तथा कार्यों में गति लाएं। उन्होंने सघन समीक्षा करते हुए सब इंजीनियर्स से फिल्ड में किए जा रहे कार्यों की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि हर घर नल जल योजना के तहत किसी भी तरह की शिकायत का निराकरण प्राथमिकता से करें। उन्होंने कार्यों में रूचि नहीं लेने वाले कांन्ट्रेक्टर्स का टेंडर निरस्त करने के निर्देश दिए। कलेक्टर…

Read More

राजनांदगांव। 102 मह तारी एक्सप्रेस एम्बुलेंस सेवा योजना अंतर्गत सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र छुरिया के वाहन क्रमांक सीजी 07-सीपी 3015 सर्विस प्रोवाईडर साईराम टेक्नो मैनेजमेंट के वाहन चालक राहुल साहू द्वारा शराब का अवैध परिवहन करते हुए पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया। इस 102 महतारी एक्सप्रेस का साईराम टेक्नो मैनेजमेंट द्वारा राज्य कार्यालय से एमयू जारी कर संचालित किया जाता है। जहां राज्य के कॉल सेंटर से कॉल आने पर आईडी जनरेट कर संबंधित वाहन चालक द्वारा अपना कार्य संपादित किया जाता है, किन्तु वाहन चालक को राज्य कार्यालय के कॉल सेंटर से किसी भी प्रकार का कोई आदेश नहीं प्राप्त…

Read More