Close Menu
    What's Hot

    महंगे दाम पर यूरिया बेचने वाले विक्रेता पर कार्रवाई : 47.47 मीट्रिक टन खाद जब्त, जिले में 129 केंद्रों की जांच

    June 17, 2026

    बरगा में कलेक्टर ने की सूर्यसभा : बोले- गांव को बनाएं 100% सोलर गांव, लाभार्थियों ने बताया कैसे शून्य हुआ बिजली बिल

    June 17, 2026

    किराना दुकान से गुटखा-पान मसाला चोरी करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार

    June 17, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    ताज़ा ख़बर :
    • महंगे दाम पर यूरिया बेचने वाले विक्रेता पर कार्रवाई : 47.47 मीट्रिक टन खाद जब्त, जिले में 129 केंद्रों की जांच
    • बरगा में कलेक्टर ने की सूर्यसभा : बोले- गांव को बनाएं 100% सोलर गांव, लाभार्थियों ने बताया कैसे शून्य हुआ बिजली बिल
    • किराना दुकान से गुटखा-पान मसाला चोरी करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार
    • नोडल अधिकारियों की बैठक में महापौर-कलेक्टर सख्त : वार्डों की समस्याएं प्राथमिकता से सुलझाएं, माह अंत तक तैयार करें नया डिमांड
    • महापौर ने मोतीपुर स्कूल में मनाया शाला प्रवेशोत्सव, विद्यार्थियों को बांटी पुस्तकें और गणवेश
    • हॉकी के विकास के लिए राजगामी संपदा न्यास देगा हरसंभव सहयोग : पूर्णिमा साहू
    • संस्कार सिटी के 3 एनसीसी कैडेट्स का ऑल इंडिया ट्रैकिंग कैंप के लिए चयन
    • गौ सेवा और रक्तदान में योगदान पर सन्मय श्रीवास्तव बने ‘यातायात पुलिस मित्र’
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    छत्तीसगढ़ मेल
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीति
    • खेल
    • बिजनेस
    • शिक्षा
    • रोजगार
    • सिनेमा
    छत्तीसगढ़ मेल
    Home » सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बोड़ला में आधुनिक विजन सेंटर का शुभारंभ
    कबीरधाम

    सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बोड़ला में आधुनिक विजन सेंटर का शुभारंभ

    chhattisgarhmailBy chhattisgarhmailMarch 18, 2026No Comments2 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Telegram Email

    कवर्धा। जिले के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बोडला में नेत्र स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ बनाने के लिए एक आधुनिक विजन सेंटर (नेत्र जांच केंद्र) का शुभारंभ किया गया। इसका संचालन साइटसेवर्स इंडिया के वित्तीय सहयोग तथा जन कल्याण सामाजिक संस्थान और उदयाचल सामाजिक संस्थाए राजनंदगांव के संयुक्त प्रयास से होगा।
    कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. डीके तुरे ने रिबन काटकर किया। इस मौके पर चोलामंडलम के प्रतिनिधि मिस्टर लतीफ, मिस्टर जायसवाल, मिस्टर सिन्हा, एनएचएम की डिस्टि्रक्ट प्रोग्राम मैनेजर अनुपमा तिवारी, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर डॉ. पुरुषोत्तम सिंह राजपूत, बीपीएम रूपेश साहू, नेत्र सहायक भीषम कोसले और अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
    डॉ. तुरे ने कहा कि यह विजन सेंटर बोडला क्षेत्र के लिए एक बड़ी उपलब्धि है। आधुनिक उपकरण और बेसिक इंस्ट्रूमेंट्स से यहां की नेत्र जांच सेवाएं और अधिक सशक्त होंगी। इससे विशेष रूप से मोतियाबिंद से पीड़ित मरीजों को समय पर जांच और उपचार मिलेगा और दूरस्थ ग्रामीण और बैगा आदिवासी अंचलों के लोग अब बेहतर नेत्र स्वास्थ्य सेवाएं स्थानीय स्तर पर ही प्राप्त कर सकेंगे।
    साइटसेवर्स इंडिया की प्रोग्राम ऑफिसर पूजा सोनी ने बताया कि नेत्र वसंत रूरल आई हेल्थ प्रोग्राम के तहत बोडला और पंडरिया ब्लॉक का चयन किया गया। अभियान में 3000 से अधिक मोतियाबिंद मरीजों की पहचान की गई, जिन्हें उदयाचल सामाजिक संस्थाए सूर्य नेत्रालय कबीरधाम और जिला चिकित्सालय कबीरधाम में उपचार के लिए भेजा गया।
    नव स्थापित विजन सेंटर के माध्यम से अब क्षेत्रीय लोगों को नियमित नेत्र जांच, दृष्टि परीक्षण, मोतियाबिंद की पहचान और आवश्यक परामर्श की सुविधा मिलेगी। इससे मरीजों को समय पर उपचार मिलेगा और उन्हें दूर शहरों तक जाने की जरूरत भी कम होगी।

    Share. Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Telegram Email
    Top Posts

    अघोर आश्रम की अनूठी पहल : मोहारा मुक्तिधाम में चला स्वच्छता अभियान

    June 14, 202689 Views

    पनेका के एमजीएम स्कूल में अवैध चर्च बनाकर धर्मांतरण का आरोप, कलेक्टर-एसपी को ज्ञापन

    June 13, 202622 Views

    जरूरतमंदों के लिए फरिश्ता बने यूनुस अजनबी, रक्त अलंकरण सम्मान से नवाजे गए

    June 15, 20266 Views

    डिलापहरी स्कूल में शाला प्रवेश उत्सव, तिलक लगाकर हुआ नवप्रवेशी बच्चों का स्वागत

    June 16, 20264 Views

    कर्मचारियों ने लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन, महंगाई भत्ता सहित कई मुद्दों पर की कार्रवाई की मांग

    June 12, 20263 Views

    गायत्री मंत्र की अनिवार्यता पर ईसाई समाज मुखर, सचिव को पत्र सौंप जताई कड़ी आपत्ति

    June 16, 20262 Views
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    • Telegram
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    • Home
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • विदेश
    • राजनीति
    • शिक्षा
    • खेल
    • रोजगार
    • बिजनेस
    • सिनेमा
    copyright © 2025 छत्तीसगढ़ मेल

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.